09/05/2026
आज अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा ( ट्रस्ट ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष टीकमचन्द परिहार व राष्ट्रीय संरक्षक न्यायाधिपति श्रीमान देवेन्द्र कच्छावाह जी की अनुशंसा पर डिप्टी कमांडेन्ट BSF श्रीमान मनोहरसिंह जी खीची को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , समाजसेविका श्रीमती कविता जी श्रीवास्तव को राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ , वरिष्ठ व्यवसायी समाजसेवी श्रीमान अभिलेष वडेरा जी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजस्थान , युवा व्यवसायी समाजसेवी श्रीमान अब्दुल रशीद खान जी को जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ जोधपुर को मनोनीत किया गया | नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र देकार , माला साफा पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की सभी पदाधिकारियों ने | इस मौके पर MGH अस्पताल के अधिक्षक डाॕ. फतेहसिंह जी भाटी साहब व समाजसेवी श्रीमान अरुण जी बलाई का भी भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया इस ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा इस मौके पर डाॕ अनिता परिहार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ , श्रीमान हरदीपसिंह जी सलूजा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष , श्रीमान राजेन्द्रसिंह जी राजपुरोहित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , श्रीमान दिपक गहलोत जी प्रदेश उपाध्यक्ष व त्रिलोक जी मेहरा ब्लॉक अध्यक्ष सूरसागर अशोक जी मित्तल एसबीआई एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे |