International Vaish Federation District Jodhpur

International Vaish Federation District Jodhpur Unity of Vaish

अन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर जिला इकाई द्वारा आज भगवान महावीर जयन्ति के शुभ अवसर वैश्य समाज के सभी बन्धुओं को इस प...
31/03/2026

अन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर जिला इकाई द्वारा आज भगवान महावीर जयन्ति के शुभ अवसर वैश्य समाज के सभी बन्धुओं को इस पावन अवसर पर भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देने के लिए व आज की आवश्यकता, वैश्य एकता ( बटेगे तो घटेगे) लोकतंत्र मे वैश्य समाज का महत्व साबित करने के लिए " निःशुल्क वैश्य . मित्र" बनने के बेनर से सजी टेक्टर ट्रोली आज सुबह जालोरी गेट से अध्यक्ष राजेन्द्र राठी व महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता ने हरि झन्डी दिखा कर सुबह 10.30 बजे जालोरी गेट से रवाना की गई.
इस पावन शुभ अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र राठी, जिला महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष विवेक सिंघवी, सत्य प्रसन्न भण्डारी, देवेन्द्र मेहता, युवा अध्यक्ष खुश सिंघवी, प्रदेश जिला उपाध्यक्ष सन्दीप अग्रवाल, सह सचिव दीपक गुप्ता, चक्रेश मेहता, मनोज जैन, गौतम कटारिया, यदु भण्डारी पर उपस्थित रहे.

प्रेस नोटअन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर जिला ईकाई द्वारा वैश्यजनक के मसीहा गौभक्त  फेडरेशन के संस्थापक श्री रामदास ज...
19/03/2026

प्रेस नोट
अन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर जिला ईकाई द्वारा वैश्यजनक के मसीहा गौभक्त फेडरेशन के संस्थापक श्री रामदास जी अग्रवाल की जन्म जयन्ति को प्रतिवर्ष यादगार बनाने के लिए समस्त वैश्य समाज उनके जन्मदीन को वैश्य एकता रूप ,17 मार्च को मनाया जाता है जिला अध्यक्ष राजेन्द्र राठी ने बताया कि आज श्री कृष्णा गौ शाला सांगरिया में जहाँ 450 गाय माताओ की विधीवत पूजा कर आज सुबह 11.30 बजे एक टेक्टर ट्रोली हरा चारा व गुड दो पेटी गायो को खिला कर वैश्य एकता दिवस मनाया गया।
जिला महामन्त्री आनन्द प्रकाश गुप्ता ने बताया कि वैश्य एकता दिवस सेवा कार्य सभी वैश्य बन्धुओ द्वारा सहयोग राशी से किया गया।गौ सेवा कार्य मे अघ्यक्ष राजेन्द्र राठी,महामन्त्री आनन्द प्रकाश गुप्ता ,कोषाघ्यक्ष विवेक सिघंवी,महिला अध्यक्ष अनिता मेहता,अरूणा राठी,युवा अध्यक्ष खुश सिघंवी,युवा कोषाध्यक्ष चिराग अग्रवाल,सह सचिव दीपक गुप्ता,विशाल भण्डारी व कई पदाधिकरी व वैश्य सदस्यो ने अपनी सेवाएँ दी।
आनन्द प्रकाश गुप्ता
महासचिव

प्रेस नोट                            वैश्य समाज की आथिक शक्ति से बनेगा विकसीत भारत- मुख्यमन्त्रीअन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फे...
19/03/2026

प्रेस नोट
वैश्य समाज की आथिक शक्ति से बनेगा विकसीत भारत- मुख्यमन्त्री
अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन प्रान्त राजस्थान की ओर से आयोजित " मथन" समाज. की शक्ति एवं संगठन के सुद्दढीकरण के लिए प्रदेश वैश्य अधिकारियो का समागम की14-15 मार्च दो दिवासिय शुरुआत शनिवार को भाकरोटा एक रिसोट मे हुई. दो दिवसिय सम्मेलन के पहले दिन प्रदेश भर से आए वैश्य समाज के पदाधिकारियों और प्रतिनिधीयो ने शिकरत की.
इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य मन्त्री भजनलाल शर्मा ने किया. उन्होंने वैश्य समाज की सराहना करते हुए कहाँ कि राज्य के आथिक विकास व्यापार, उद्योग, रोजगार सृजन तथा समाज सेवा के क्षेत्र मे समाजसेवा के क्षेत्र से समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है. वैश्य समाज ने सदैव ईमानदार व्यापार,उद्यशीलता . और सेवा भावना के माध्यम से प्रदेश की प्रगति को गति दी है. प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मोदी का विकसीत भारत 2047 और विकसीत राजस्थान 2047 का लक्ष्य वैश्य समाज के विकास ओर सहयोग के बिना अधूरा है. समाज की आथिक शक्ति से ही भारत विकसीत देश बनेगा.
उप मुख्य मन्त्री दिया कुमारी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने वैश्य समाज की व्यापार, पयर्टन, उद्योग और समाजिक सेवा के क्षेत्र मे निभाई जा रही भूमिका पर अपने बहुमुल्य विचार रखे.
फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष एन के गुप्ता, राजस्थान प्रभारी घघुवदास अग्रवाल, प्रदेश महामन्त्री गोपाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश कालानी, चारू गुप्ता व केदार गुप्ता मोजूद रहे.
जोधपुर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र राठी ने बताया कि जिला महामन्त्री आनन्द प्रकाश गुप्ता को तीन दिन मे 106 प्राइमरी सदस्य वैश्य मित्र बनाने पर प्रदेश अध्यक्ष एन के गुप्ता व धुव्र दास अग्रवाल ने मंथन कार्यक्रम मे माला, दुपट्टा और मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्ध जनो ने आनन्द प्रकाश गुप्ता की कार्य समता और समाज के प्रति उनकी निष्ठा की मुक्तकंठ से सहराना की. प्रदेशभर से आये प्रतिनिधियो ने समाज की एकता, संगठन और सेवा गाति विधियो को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया व साथ 12 सूत्रो का संकल्प पत्र की पालना करने का संकल्प लिया.
जिला महामन्त्री आनन्द प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मंथन कार्यकम के दूसरे दिन भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने राजनैतिक क्षेत्र, आर्थिक क्षेत्र व संस्कार मे अग्रणी बने के लिए ज्यादा से ज्यादा वैश्य मित्र ( वैश्य सदस्य जो निःशुल्क है) बनने पर जोर दिया व प्रत्येक जिले के प्रत्येक पदाधिकारी द्वारा 1000 वैश्य सदस्य बनाने का पर जोर दिये सभी ने कार्य को जारी रखने का भरोसा दिलाया.
मंथन कार्यक्रम मे जोधपुर जिले से अध्यक्ष राजेन्द्र राठी, महमन्त्री आनन्द प्रकाश गुप्ता, महिला अध्यक्ष अनिता मेहता, युवा अध्यक्ष खुश सिंघवी, रेखा जैन, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सन्दीप अग्रवाल व मन्त्री जितेन जैन ने भाग लिया.
आनन्द प्रकाश गुप्ता
महामन्त्री

प्रेस नोट।                   अन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की प्रदेश कार्यकारणी ' मंथन'' का आयोजन दिनाक 14-15 मार्च 2026 क...
13/03/2026

प्रेस नोट। अन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की प्रदेश कार्यकारणी ' मंथन'' का आयोजन दिनाक 14-15 मार्च 2026 को समुराई रिसोट जयपुर मे आयोजित होने जा रहा है.
जिला अध्यक्ष राजेन्द्र राठी ने बताया कि इस कार्यकारणी बैठक मे समाज की शक्ति एवं संगठन के पदाधिकारियों का समागम होगा। जिला महामन्त्री आनन्द प्रकाश गुप्ता ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय मुख्य मन्त्री भजन लाल शर्मा के द्वारा 10.30 बजे समुराई रिसोट मे किया जायेगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड व उप मुख्य मन्त्री दीया कुमारी होगी.
जोधपुर जिला इकाई मुख्य, महिला व युवा के पदाधिकारी बड़े उत्साह से इस कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए जयपुर 14 मार्च को पहुँच रहे है.
आनन्द प्रकाश गुप्ता
महासचिव

जोधपुर र्मे 100 अधिक वैश्य मित्र बनाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक जी अग्रवाल बधाई दी गई
26/02/2026

जोधपुर र्मे 100 अधिक वैश्य मित्र बनाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक जी अग्रवाल बधाई दी गई

प्रेस नोटअंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन महिला इकाई जोधपुर एवं जायंट्स ग्रुप आफ संस्कृति फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में फ...
26/02/2026

प्रेस नोट
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन महिला इकाई जोधपुर एवं जायंट्स ग्रुप आफ संस्कृति फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में फाग उत्सव का आयोजन निजी होटल र्मे आयोजित किया गया । अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन महिला इकाई की अध्यक्षा अनीता मेहता ने बताया फाग उत्सव में 52 महिलाओं ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना नन्हीं बालिका हैतांशी गुप्ता एवं रक्षित बाफना द्वारा‌ नृत्य से किया गया। ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वैश्य महिला फेडरेशन की वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमतीअरुण राठी एवं जायंट्स ग्रुप की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कुसुम जैन एवं प्रदेश महामंत्री अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर इकाई की श्रीमतीसुचिता कानूगो एवं कार्यकारिणी सदस्य श्रीमतीनिर्मला गुप्ता को दुपट्टा पहन कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात सभी सदस्य ने फाग के गीतों पर जोरदार धमाकेदार डांस की प्रस्तुति की एवं सामूहिक डांस किया एवं सभी ने एक दूसरे पर गुलाल लगाते हुए फूलों की बौछार की। फूलों की होली खेलने के पश्चात सभी सदस्यों ने हाउजी , रामाशाह ने खेलाई , एवं अनीता मेहता की तरफ से 25 पुरस्कार दिए गए एवं उसके बाद होली संबंधी क्वेश्चनरी राउंड कंचन सराफ द्वारा पूछा गया गया जिसमें सभी को अनीता मेहता की तरफ से पुरस्कृत किया गया ।तत्पश्चात गीत और नृत्य की प्रतियोगिता रखी गई जिसके निर्णायकगण श्रीमतीअरुण राठी श्रीमती चंद्र सुराणा एवं श्रीमती सुचिता कानूनगो थी ।सभी सदस्यों को मेहरानगढ़ की अध्यक्षा साधना मणोत द्वारा इनाम दिया गया डांस ग्रुप में मीनाक्षी ,नलिनी बंसल तथा आशा सिंघवी , तरुणा एवं गीत में शकुंतला, रंजना, अंजू गांधी ,कांता गुलेचा, निर्मला गुप्ता इत्यादि को पुरस्कृत किया गया। महिला मीडिया प्रभारी राखी पुरोहित का दुपट्टा उड़ा कर तथा जज चंद्र सुराणा दुपट्टा पहन कर अनीता मेहता ने सम्मानित किया ।सहयोगी संस्था जायट्स ग्रुप ऑफ रॉयल जागृति की अध्यक्षा रक्षित बाफना, संस्कृति ग्रुप के अध्यक्षा रामाशाह, मीनल गुप्ता ,फेडरेशन की सचिव संतोष जैसलमेरिया , कोषाध्यक्ष नलिनी बंसल, सहसचिव रंजना गांधी सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित हुआ एवं अपना पूर्ण सहयोग दिया। जायट्स ग्रुप ऑफ संस्कृति की अध्यक्षा रामशाह द्वारा कार्यक्रम आयोजक अध्यक्षा वैश्य फेडरेशन की अध्यक्षा अनीता मेहता को दुपट्टा उड़ा कर स्वागत किया। फूलों की होली के पश्चात कार्यक्रम समाप्ति पर खाने का लुफ्त सभी ने उठाया तथा सभी अतिथियों ने होली की शुभकामनाएं दी और अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडेशन की महिला इकाई को भव्य फाग महोत्सव आयोजन पर शुभकामना दी।
आनन्द प्रकाश गुप्ता
महासचिव

15/02/2026
प्रेस नोटअन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर जिला ईकाई द्वारा आज सर्व जाति सामुहिक विवाह 26 श्री राम जानकी सामुहिक विवाह ...
09/02/2026

प्रेस नोट
अन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर जिला ईकाई द्वारा आज सर्व जाति सामुहिक विवाह 26 श्री राम जानकी सामुहिक विवाह के लिए अन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल द्वारा सर्व जाति सामुहिक विवाह 2026 के लिए 24 डायनिग सैट स्टील के भिजवाये गये जो आज सेवा भारती के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल को सुपुर्द किये गये. महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कन्यादान हेतु 15000.00 किशन प्यारी फोफलिया द्वारा व 5100.00 श्री मति सत्य भामा गर्ग द्वारा दिये गये. सचिव मनीष रोहतगी द्वारा डबल बेड की 24 चदर सैट दिये. प्रवीण हिरावत द्वारा 24 चम्पल जोड़ी दुल्हन के लिए दी गई व अग्रवाल पटरानी गुप द्वारा स्टील पानी की टंकी24 व चार खण्ड का टिफिन 24 सैट दिया गया. वैश्य फेडरेशन के अध्यक्ष राजेन्द्र राठी ने जानकारी दी कि अभी ओर भी कई दानदाताओं द्वारा कन्या दान की राशी व अन्य घरेलू सामान दिये जायेगे. इस पुण्य कार्य मे अध्यक्ष राजेन्द्र राठी, महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता, सचिव मनीष रोहतगी, युवा सहसचिव दीपक गुप्ता, अग्रवाल पटरानी गुप्र से मनीला अग्रवाल,रीना अग्रवाल, रीना जालानी, सीमा अग्रवाल, गरिमा बंसल, नेहा सिंघल, सत्य भामा गर्ग व राधा अग्रवाल व अन्य वैश्य समाज के सदस्य उपस्थित रहे. सेवा भारती की तरफ से अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की सहभागिता रही.
आनन्द प्रकाश गुप्ता।
महासचिव

सादर प्रकाशनार्थ आज अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर जिला इकाई की कोर कमेटी की  बैठक  UGC नियम कानूनों के संदर्भ में ...
01/02/2026

सादर प्रकाशनार्थ

आज अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर जिला इकाई की कोर कमेटी की बैठक UGC नियम कानूनों के संदर्भ में फेडरेशन के कार्यालय में आयोजित की गई।
वर्तमान में लागू UGC नियमों से वैश्य. समाज में बहुत ज़्यादा रोष व आंदोलित है। । इससे समाज के विभिन्न वर्ग में भेदभाव एवं दूरियाँ बढ़ेगी। असंतोष पैदा होगा। जबकि हमारे लोकप्रिय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी की भावना सबका साथ सबका विकास हो ।
आज की बैठक में यह निर्णय किया गया की वैश्य समाज को देश के नेतृत्व को विरोध प्रकट करते हुए ज्ञापन प्रेषित किया जाए और माँग करनी चाहिए कि इस तरह के क़ानून को पूर्ण रूप से निरस्त किया जाये।
अध्यक्ष राजेंद्र राठी ने बताया की ज्ञापन प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भेजा गया है।साथ में ज्ञापन की प्रतिलिपि
श्री ओम बिरला अध्यक्ष लोक सभा
श्री अमित शाह, गृहमंत्री भारत सरकार ,
श्री नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा
श्री धर्मेंद्र प्रधान , शिक्षा मंत्री भारत सरकार
को भेजा गया है। .
महामंत्री आनन्द प्रकाश गुप्ता ने जानकारी दी की आज की बैठक में कोरे कमेटी के सदस्य
कोषाध्यक्ष विवेक सिंघवी
कार्यकारी अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश मुथा, महिला इकाई अध्यक्ष अनिता मेहता, युवा इकाई अध्यक्ष खुश सिंघवी,युवा सह सचिव दीपक गुप्ता व अन्य वैश्य समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
आनन्द प्रकाश गुप्ता
महासचिव

ज्ञापन की प्रतिलिपि संलग्न है।

प्रेस नोटअन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर युवा इकाई व़ हेल्थ 1 सुपर स्पेशियलटी हाँस्पीटल अहमदाबाद के सयुक्त तत्वाधान म...
25/01/2026

प्रेस नोट
अन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर युवा इकाई व़ हेल्थ 1 सुपर स्पेशियलटी हाँस्पीटल अहमदाबाद के सयुक्त तत्वाधान मे आज सर्व समाज के लिए निःशुल्क विशेषज्ञ परामर्श शिविर का आयोजन वैश्य फेडरेशन के संरक्षक प्रसन्न मेहता ,अध्यक्ष राजेन्द्र राठी ,महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता ,कोषाध्यक्ष विवेक सिघंवी, दलपत डागा व डाक्टरो की टीम द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। जिला इकाई अध्यक्ष राजेन्द्र राठी व महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता ने बताया कि आयोजित शिविर में सुबह से काफी उत्साह रहा ।इस शिविर में 227 मरीजो को परामर्श विभिन्न विशेषज्ञ डाक्टरो द्वारा दिया गया एवं मरीजो क निःशुल्क बी पी व शुगर की जांच की गई।युवा अध्यक्ष खुश सिघवी ने बताया कि हेल्थ 1अस्पताल अहमदाबाद का प्रतिष्ठित हॉस्पिटल के 7 सुपरस्पेलिस्ट डाक्टर आर्थपेडिक के रवि प्रजापति , न्यूरोलॉजी .अमित पाटनवाडिया , गैस्ट्रोएंररोलाजी डाँ मिलिंद अखानी,ऑकोलाजी डॉ समर्थ दवे,काडियोलॉजी चिराग भट्ट,पल्मोनोलाजी डा कर्मय एच शाह , स्पाइन के डाॅ सतीश जी कृपलानी ने मरीजो को परामर्श दिया।संयोजक जितेन जैन ,अभिषेक शाह व सन्दीप अग्रवाल ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर कार्यक्रम को सुनियोजित ढगं से आयोजित करने के लिए इन्डोक्राइन लेबोरेटरी द्वारा निःशुल्क बी पी व शुगर जॉच की व्यवस्था की गई क अन्य जॉच के 50% घूट की व्यवस्था की गई साथ मेडिकल स्टोर का काउन्टर 10% डिस्काउन्ट के साथ लगवाया गया व साथ मेडिकल इन्शोरेन्स के बारे में जानकारी के लिए भी काउन्टर लगाया गया। कोषाघ्यक्ष विवेक सिंघवी ,कार्यकारी अध्यक्ष रमेश खण्डेलवाल ने कहा कि भविप्य इस तरह के निःशुल्क केप समय समय पर आयोजित करने का आहान किया।रजिस्ट्रेशन का कार्य दीपक गुप्ता व विशाल भण्डारी ने सुनियोजित ढंग से किया।इस शिविर को सफल बनाने में वरिष्ठ. उपाघ्यक्ष दिलीप अग्रवाल, महिला अध्यक्ष अनिता मेहता,सचिव सन्तोष जैसलमेरिया , नलिनी बंसल ,उपाध्यक्ष रेखा जैन ,अरुणा राठी, निर्मला गुप्ता ,आकाश लोढ़ा, ओमप्रकाश खण्डेलवाल,चिराग अग्रवाल, चक्रेश मेहता,अनिल सिंघी,अशोक संचेती,सजंय जैन,मनोज जैन व वैश्य समाज पदाधिकारी व सदस्यो ने अपनी सेवाए दी।
शनिचर मंदिर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क भवन उपलब्ध कराके विशेष सहयोग दिया।
आनन्द प्रकाश गुप्ता
महासचिव

*प्रेस नोट                  अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की* *जोधपुर जिला महिला इकाई* द्वारा गुरूवार को  मधुरम रायल मे ...
09/08/2025

*प्रेस नोट अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की* *जोधपुर जिला महिला इकाई* द्वारा गुरूवार को मधुरम रायल मे सावन उत्सव का शुभारंभ श्री गणेश जी के दीप प्रज्वल के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। जिला अध्यक्ष अनिता मेहता ने बताया कि सावन उत्सव मे लगभग 200 महिलायें सज धज कर रंग बिरंगा लहरिया व मोठना की वेशभूषा मे उपस्थित हुई।महिला सशक्तीकरण व स्वालम्बन की थीम पर आयोजित सावन उत्सव का आगाज नन्ही। हैताशी गुप्ता ने अपने नृत्य से सभी का मन मोह लिया। सरकार द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान पर सभी सदस्यों को एक-एक पौधा भेंट किया गया एवं संकल्प लिया कि सभी को पौधा जीवन में लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दायित्व निभाना चाहिए। कार्यक्रम संयोजिका अरूणा राठी व सहसयोजक निर्मला गुप्ता ने बताया कि कई रोचक प्रतियोगिताऔ का आयोजन किया गया।प्रतिभागियों ने लोक संगीत पर अपनी प्रस्तुति दी। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतियोगिताओं में भाग लिया रेम्प वाक,तम्बोला बेस्ट सेल्फी ,बेस्ट ड्रेस ,फोटेजनिक,फेस प्रतियोगिताओ मे सभी ने बढ चढ कर भाग लिया। उपाध्यक्ष संतोष मेहता ,सह सचिव रंजना गांधी एवं कोषाध्यक्ष नलिनी बंसल ने सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। सचिव संतोष जैसलमेरियाने बतायाब कि सावन उत्सव मे बतौर मुख्य अतिथि महापोर नगर निगम (दक्षिण) सुश्री वनिता सेठ ,समारोह के अध्यक्ष वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र राठी जिला महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता व जिला कोषाध्यक्ष विवेक सिघंवी युवा अध्यक्ष खुश सिंघवी एवं सह सचिव दीपक गुप्ता सभी का स्वागत सत्कार महिला इकाई ने किया। सभी विजेताओ को प्रयोजको तनिष्क जवेलर्स,सी एस बी बैक,इन्द्रिया ज्वैलर्स ,मालावार ज्वैलर्स ,श्री महावीर प्लाईबुड हाउस,एक्विटास बैक,व दी सस्कृति फाउन्डेशन द्वारा पुरूष्कृत किया गया।मंच संचालन कोमल भाटी ने किया। रगीलो सावन उत्सव 25 में मिस सावन सोनू बंसल ,रनर अप में दिपिका रोहतगी,बेस्ट कास्टूयम रीना अग्रवाल,बेस्ट ज्वेलरी सरोज गुप्ता,बेस्ट केटवाक राजेक्ष्वरी पवार,साइनिग स्टार आफ इवेन्ट अनुराधा लड्डा,व रगीलो लहरियो विमला पित्ती उपरोकत सभी प्रतियोगिता के निर्णयक की भूमिका कंचन जाजू,अर्पिता सिघंवी, वीना सखरानी के द्वारा की गई। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष अनीता मेहता ने सभी स्पॉन्सर्स को बहुत-बहुत धन्यवाद किया और उनका बहुमान भी किया ।सचिव ने सभी को शुभकामनाएं व बधाइयां दी तथा सभी को भोजन के लिए आमंत्रित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।. आनन्द प्रकाश गुप्ता महासचिव

Address

Jodhpur
342006

Telephone

+919414135086

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when International Vaish Federation District Jodhpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share