Global Relief Society

Global Relief Society रक्तदान पौधारोपण पक्षियों के लिए परि?

मकरसंक्रांन्तिपर्वणः सर्वेभ्यः शुभाशयाः।भास्करस्य यथा तेजो मकरस्थस्य वर्धते।तथैव भवतां तेजो वर्धतामिति कामये।।सूर्यदेव क...
14/01/2026

मकरसंक्रांन्तिपर्वणः सर्वेभ्यः शुभाशयाः।
भास्करस्य यथा तेजो मकरस्थस्य वर्धते।
तथैव भवतां तेजो वर्धतामिति कामये।।
सूर्यदेव के उत्तरायण होने के पावन पर्व मकर संक्रांति की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं ।
सूर्यदेव की असीम कृपा आप सबपर बनी रहे ।
🌞

🌿 ग्लोबल रिलीफ सोसायटी परिवार को गर्व है 🌿हमारे पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर एवं जोधपुर डिस्कॉम के अधिशासी अभियंताश्री पाबूरा...
26/10/2025

🌿 ग्लोबल रिलीफ सोसायटी परिवार को गर्व है 🌿
हमारे पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर एवं जोधपुर डिस्कॉम के अधिशासी अभियंता
श्री पाबूराम जी सियाग न केवल सरकारी सेवा में उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं,
बल्कि समाज सेवा में भी प्रेरणास्रोत बन रहे हैं। 🙏
हर छह महीने में नियमित रक्तदान कर,
उन्होंने मानवता की सच्ची मिसाल पेश की है। ❤️
हाल ही में उम्मेद अस्पताल, जोधपुर में आपने एसडीपी (SDP) डोनेट कर जो उदाहरण स्थापित किया है,
वह समाज में निस्वार्थ सेवा और जीवनदान की भावना को प्रोत्साहित करता है। 🌼
आपके इस महान कार्य के लिए
ग्लोबल रिलीफ सोसायटी परिवार की ओर से हार्दिक आभार एवं शुभकामनाएँ। 💐
| | | |

श्री श्री रविशंकर ब्लड डोनेशन सेंटर का पहला रक्तदान शिविर ग्लोबल रिलीफ सोसाइटी द्वारा आयोजित ग्लोबल रिलीफ सोसायटी एवं उत...
26/01/2024

श्री श्री रविशंकर ब्लड डोनेशन सेंटर का पहला रक्तदान शिविर ग्लोबल रिलीफ सोसाइटी द्वारा आयोजित

ग्लोबल रिलीफ सोसायटी एवं उत्कर्ष क्लासेस के संयुक्त तत्वाधान में 75 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 138 वा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 26 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक श्री श्री रविशंकर ब्लड डोनेशन सेंटर गीता भवन के सामने आयोजित किया गया।

समिति के अध्यक्ष एवं शिविर संयोजक शिव कुमार सोनी ने बताया कि देश की पहली रक्तशाला के लोकार्पण के पश्चात प्रथम रक्तदान शिविर आज श्री श्री रवि शंकर ब्लड डोनेशन सेंटर मैं थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए आयोजित किया गया| जिसमें 88 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया |

कार्यकम में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली, समाजसेवी श्री निर्मल गहलोत उद्योगपति राधेश्याम रंगा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय प्रमुख दुर्गा सिंह गहलोत रतन काका सरदारपुरा नगर के संघचालक नंदलाल भाटी पूर्व जिला महामंत्री महेंद्र मेघवाल, उपमहापौर किशन लड्ढा उपस्थित हुए |

शिविर को सफल बनाने में सोसाइटी अध्यक्ष शिवकुमार सोनी, सरक्षक निर्मल माथुर, विजय शर्मा, विष्णु कुमार अरोड़ा अर्जुन अरोड़ा डॉ दिनेश दत्त शर्मा सदस्य संगीता बोहरा, सीमा भुवन माथुर अंकित पुरोहित तथा हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भी शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया |

शिविर में विक्रम राजावत राजेंद्र भाटी नीता सोनी दीपक कौशिक नरेंद्र सिंह मेड़तिया विजय सोनी विपिन विकास सोनी राजीव अरोड़ा तगाराम अनिल अरोड़ा अपनी पत्नी सपना अरोड़ा सहित 88 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया |

शिवकुमार सोनी
अध्यक्ष
ग्लोबल रिलीफ सोसायटी

02/12/2023

आज लगातार दूसरे दिन सुबह-सुबह मथुरादास माथुर अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए B नेगेटिव ब्लड डोनेट के लिए ग्लोबल रिलीफ सोसायटी के श्री विश्व दीप सिंह सोनी ने रक्तदान किया |

श्री विश्वदीप सिंह सोनी जो कि पेशे से वकील है उनको 10:00 बजे हाई कोर्ट में पहुंचना था परंतु कोर्ट जाने से पहले उन्होंने रक्तदान जैसे सेवा कार्य कर श्रेष्ठ कार्य किया है उनके इस जज्बे को ग्लोबल रिलिफ़ सोसाइटी सैल्यूट करता है |

02/12/2023

रक्त की कमी को देखते हुए मथुरादास माथुर अस्पताल में भी B पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता पड़ने पर मेरे बचपन के मित्र हनवंत स्कूल के सहपाठी श्री कमलेश जोशी को फोन कर मथुरादास माथुर अस्पताल में रक्तदान करवाया | श्री कमलेश जोशी का बहुत-बहुत आभार |

Address

Jodhpur

Telephone

+919414131197

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Global Relief Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Global Relief Society:

Share