15/09/2023
*जेआईए की महिला उद्यमी इकाई ने जोहरी डिजिटल हेल्थकेयर लिमिटेड कंपनी का भ्रमण किया और मैनेजमेंट की बारीकियां समझी।*
सोमवार, 12 सितम्बर 2023। जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन की महिला उद्यमी इकाई ने सोमवार को जोहरी डिजिटल हेल्थकेयर लिमिटेड कंपनी का का भ्रमण किया और मैनेजमेंट की बारीकियां समझने की कोशिश करी।
*महिला उद्यमी इकाई की सह-संयोजक शिखा तातेड़ और पूजा जैन* ने बताया कि निशा जोहरी द्वारा संचालित यह कंपनी सभी महिला उद्यमियों के लिए सफलता का अपने आप में एक सम्पूर्ण उदाहरण है। जिसकी कार्यशैली और प्रबंधन को देखने के लिए महिला उद्यमियों को उनके द्वारा आमंत्रित किया गया था ताकि वे अवलोकन कर सकें कि किस तरीक़े से जोहरी डिजिटल कंपनी अपने उत्पादों के निर्माण से लेकर निर्यात के साथ-साथ ही गुणवत्ता का सर्वोत्तम ध्यान रखते हुए विक्रय करते हैं।
इसके साथ ही महिला उद्यमियों ने टीम वर्क के साथ किस तरीक़े से एक फ़ैक्ट्री का संचालन सफलतापूर्वक किया जा सकता है एवं कार्यशैली और पेशेवर प्रबंधन की कई अलग-अलग बारीकियां भी सीखी।
इस अवसर पर *जोहरी डिजिटल हेल्थकेयर लि. की एमडी और सह-संस्थापक श्रीमती निशा जोहरी* ने महिला उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला उद्यमिता के प्रमुख चालक बुनियादी ढाँचे और शिक्षा में निवेश हैं, जो भारत में महिलाओं द्वारा शुरू किये गए व्यवसायों के उच्च अनुपात की भविष्यवाणी करते हैं। वर्तमान मौजूदा महिला उद्यमियों को एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी है क्योंकि वे अन्य महत्त्वाकांक्षी महिला उद्यमियों तक पहुँच स्थापित कर सकती हैं और अपने स्वयं के उद्योगों या कार्यक्षेत्र के भीतर और उन्हें मार्गदर्शन प्रदान कर सकती हैं। साथ ही भारत को 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनने के लिये, महिलाओं द्वारा उद्यमिता को इसके आर्थिक विकास में एक बड़ी भूमिका निभानी चाहिये।
सभी महिला उद्यमियों ने श्रीमती निशा जोहरी का धन्यवाद तथा सुझावों के लिए आभार प्रकट करते हुए यह कहा कि आज का यह औद्योगिक इकाई का भ्रमण निश्चित रूप से हम सभी महिला उद्यमियों को अपनी पेशेवर भूमिका को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगा। इस तरह के कार्यक्रमों से प्रभावित होकर उद्योगों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भविष्य में भी महिला उद्यमियों के लिए लगातार किए जाते रहने चाहिए।
इस अवसर पर ऋचा शर्मा, दीपा सिंह, नीतू लूंकर, हिमांशी जैन, नितिका डागा एवं मेघल जैन सहित महिला उद्यमी इकाई की सदस्य उपस्थित थी।
sd/- sd/-
*(पूजा जैन)* *(शिखा तातेड़)*
सह-संयोजक सह-संयोजक