Vishva Hindu Parishad - Jodhpur

Directions Website

Vishva Hindu Parishad - Jodhpur विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रान्त का आधिकारिक फेसबुक पेज
Official page Of VHP Jodhpur Prant

हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप के विशिष्ट सहयोगी, वनवासी योद्धाओं को संगठित कर स्वधर्म व स्वदेश की रक्षा हेतु मुगलों...
05/10/2026

हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप के विशिष्ट सहयोगी, वनवासी योद्धाओं को संगठित कर स्वधर्म व स्वदेश की रक्षा हेतु मुगलों से युद्ध कर उन्हें पराजित करने में अपना अविस्मरणीय योगदान देने वाले महान योद्धा
श्री राणा पुंजा जी
की जयंती पर कोटिशः नमन

आपकी राष्ट्र व धर्म के प्रति निष्ठा हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है।

- विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रान्त

 #प्रेस_वक्तव्यश्रद्धेय अशोक जी सिंहल जन्मशताब्दी वर्ष में विहिप करेगा वर्ष भर विशेष कार्यक्रमसेवा, समरसता, स्वदेशी, हिन...
01/10/2026

#प्रेस_वक्तव्य
श्रद्धेय अशोक जी सिंहल जन्मशताब्दी वर्ष में विहिप करेगा वर्ष भर विशेष कार्यक्रम

सेवा, समरसता, स्वदेशी, हिन्दू सशक्तिकरण एवं गौरक्षा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प

जोधपुर, 1 अक्टूबर 2026। श्रद्धेय श्री अशोक जी सिंहल के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू परिषद, जोधपुर प्रान्त द्वारा वर्षभर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की घोषणा की गई।
इस संबंध में विहिप पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में में पत्रकार वार्ता कर आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विहिप प्रान्त मंत्री श्री परमेश्वर जी जोशी ने बताया कि 27 सितंबर से श्रद्धेय अशोक सिंहल जी का जन्मशताब्दी वर्ष प्रारंभ हुआ है। इस अवसर पर वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनके प्रेरणादायी जीवन, दूरदर्शी चिंतन तथा राष्ट्र और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा एवं कृतज्ञता अर्पित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत प्रान्त के 25 संगठनात्मक जिला केंद्रों पर आगामी शारदीय नवरात्रि में महिला सशक्तिकरण के रूप में दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति के शक्ति संचलन आयोजित किए जाएंगे।

इसके साथ ही पूरे प्रान्त में 100 चयनित स्थानों पर बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के प्रमुख विषयों में सामाजिक समरसता, गौरक्षा, सेवा, स्वदेशी आग्रह, बजरंग दल कार्यकर्ता सम्मेलन, मंदिर पुजारी आयाम के कार्य, सांस्कृतिक जनजागरण एवं संगठन कार्य का विस्तार शामिल रहेगा।

10 लाख से अधिक हितचिंतक बनाने का लक्ष्य

प्रान्त अध्यक्ष डॉ. राम गोयल जी ने बताया कि जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों का उद्देश्य श्रद्धेय अशोक सिंहल जी के जीवन-संदेश को व्यापक समाज तक पहुँचाना, भारतीय संस्कृति के प्रति गौरवबोध जागृत करना तथा सेवा, संगठन, संस्कार एवं सामाजिक समरसता के कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करना है।
उन्होंने बताया कि 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक पूरे प्रान्त में हितचिंतक अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत 10 लाख से अधिक हितचिंतक बनाकर उन्हें विश्व हिन्दू परिषद से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

नवरात्रि में गरबा आयोजनों को लेकर विहिप का आग्रह।

डॉ. गोयल ने कहा कि नवरात्रि में आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रमों में विहिप का आग्रह रहेगा कि गरबा पांडाल में नृत्य करने वाले, संगीत बजाने वाले तथा गायक हिन्दू समाज के लोग ही हों। इन स्थानों पर बजरंग दल के कार्यकर्ता आगंतुकों का तिलक लगाकर पांडाल में प्रवेश करवाएंगे।

01/10/2026

: श्रद्धेय अशोक सिंहल जन्मशताब्दी वर्ष समारोह - मालवा प्रांत

स्थान : लता मगेश्कर ऑडिटोरियम VIP, परस्पर नगर, इंदौर
|

#विहिप #विश्व_हिन्दू_परिषद #बजरंग_दल #बजरंगदल #मिलिंद_परांडे

उन्होंने कहा कि नवरात्रि, दीपावली जैसे सनातन संस्कृति के प्रमुख त्योहारों पर हमारा आर्थिक एवं सांस्कृतिक व्यवहार उन लोगों के साथ होना चाहिए, जो स्वयं इन पर्वों को आनंद एवं धार्मिक भाव से मनाते हैं।

डॉ. गोयल ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद की स्पष्ट मान्यता है “अपना त्योहार – अपनों से व्यवहार”
और इसी भाव के साथ संगठन द्वारा समाज से भी आग्रह किया जाएगा।

जन्मशताब्दी वर्ष के माध्यम से विश्व हिन्दू परिषद श्रद्धेय अशोक सिंहल जी के सेवा, समरसता, स्वदेशी, हिन्दू सशक्तिकरण एवं गौरक्षा जैसे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर पूरे वर्ष समाज के बीच विभिन्न गतिविधियां आयोजित करेगा।

जारीकर्ता:
प्रचार-प्रसार विभाग
#विश्व_हिन्दू_परिषद , #जोधपुर प्रान्त

#अशोकसिंहल_जन्मशताब्दी #अशोक_सिंहल_जन्मशताब्दी_वर्ष_100वीं_जयंती

Vishva Hindu Parishad -VHP VHP Social Media Milind Parande Anand Kumar परमेश्वर जोशी Vishwa Samvad Kendra-VHP Kishan Prajapat Bajrang Dal VSK Jaipur Vsk Jodhpur Mahendra Upadhyay Mahendra Singh Rajpurohit Hindu Vishwa Durga Vahini Narendra Bohra Nadol Amit Parashar Kusum Thawani Vishva Hindu Parishad - Jodhpur

 #अशोकसिंहल_जन्मशताब्दी
27/09/2026

#अशोकसिंहल_जन्मशताब्दी

27/09/2026

#अशोकसिंहल_जन्मशताब्दी

#अशोक_सिंहल_जन्मशताब्दी_वर्ष_100वीं_जयंती

Vishva Hindu Parishad -VHP
VHPSocialMedia

 #अशोक_सिंहल_जन्मशताब्दी_वर्ष_100वीं_जयंती  #अशोकसिंहल_जन्मशताब्दी
27/09/2026

#अशोक_सिंहल_जन्मशताब्दी_वर्ष_100वीं_जयंती
#अशोकसिंहल_जन्मशताब्दी

26/09/2026

Address

Bharat Mata Mandir
Jodhpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vishva Hindu Parishad - Jodhpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share