27/04/2026
राष्ट्रीय महासम्मेलन-2026 एवं 6ठा स्थापना दिवस" की भव्य तैयारी!
जय हिंद!
अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन, भारत अपना 6ठा स्थापना दिवस और राष्ट्रीय महासम्मेलन-2026 पूर्ण उत्साह के साथ आयोजित करने जा रहा है।
"कानून है आपकी ढाल, आपका हथियार, जब हो आपके साथ, मानवाधिकार" के संकल्प के साथ, हम पूर्णिया, बिहार की धरती पर एक नई ऊर्जा का संचार करेंगे। इस कार्यक्रम में देश भर से संगठन के पदाधिकारी, मानवाधिकार कार्यकर्ता और प्रबुद्ध जन शामिल होंगे।
कार्यक्रम का विवरण:
दिनांक: बुधवार, 27 मई 2026
समय: प्रातः 11:00 बजे से
स्थान: द रॉयल कासा भवन, मेन मार्केट, जलालगढ़, पूर्णिया (बिहार)
मुख्य आकर्षण:
कार्यकर्ता परिचय एवं सम्मान समारोह
कोर कमेटी की महत्वपूर्ण मीटिंग
वरिष्ठ अतिथियों का मार्गदर्शन
आप सभी की उपस्थिति इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएगी। आइए, मिलकर मानवाधिकारों की रक्षा और आरटीआई के प्रति जागरूकता के इस कारवां को और मजबूत करें।
आयोजक:
समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता,
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन, बिहार