Ailrsa Jodhpur

Ailrsa Jodhpur AILRSA JODHPUR

14813 जोधपुर–जयपुर ट्रेन का संचालन पूरी तरह महिला रेलकर्मियों की टीम ने किया, जिसमें लोको पायलट से लेकर गार्ड तक सभी जिम...
08/03/2026

14813 जोधपुर–जयपुर ट्रेन का संचालन पूरी तरह महिला रेलकर्मियों की टीम ने किया, जिसमें लोको पायलट से लेकर गार्ड तक सभी जिम्मेदारियां महिलाओं ने निभाईं। (पूरी जानकारी नीचे कमेंट में)

https://www.facebook.com/share/1CDV3Pe53R/

16/02/2026

*Today's 15.02.2026 A multipurpose for Loco Pilots and their family members was organized in Jodhpur Division.*

DRM Shri Anurag Tripathi emphasized *safety awareness, safe practices, mission zero SPAD, stress-free family support, and regular health check-ups*. In the presence of Sr. DME (Power) Shri Jogendra Meena and DME (Dsl) Shri Chandra Mohan, CPR training and a health check-up camp were conducted by Divisional Railway Hospital, during which 122 running staff and their family members were medically examined.
During the event, a grievance redressal camp was organized by the Personnel Branch. Chief Welfare Inspector Shri Rajiv Sharma and Shri Sunil Tak collected complaints related to promotion, increment, and railway accommodation and assured early redressal on priority.
A large number of Loco Pilots and their family members participated and appreciated this useful initiative

  जिंदाबाद 🚩रनिंग एकता जिंदाबाद 🚩
10/02/2026

जिंदाबाद 🚩
रनिंग एकता जिंदाबाद 🚩

10/01/2026

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल में संरक्षा संवाद सेमिनार का आयोजन
कर्मचारी सत्यनिष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें- अपर महाप्रबंधक माहेश्वरी
लगभग 500 रेल कर्मचारियों ने लिया भाग

जोधपुर,उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल पर रेल संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जोधपुर रेलवे स्टेशन परिसर में संरक्षा संवाद सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक अशोक महेश्वरी दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे, जहां उनका स्वागत मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी द्वारा किया गया।
सेमिनार में सेफ्टी से जुड़े लगभग 500 रेल कर्मचारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से लोको पायलट, ट्रैक मेंटेनर, ट्रेन मैनेजर, सिग्नल एवं दूरसंचार (एसएंडटी), लोको, परिचालन, इंजीनियरिंग, वाणिज्य, यांत्रिक, विद्युत, सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग के कर्मचारी शामिल थे।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि रेलवे का प्रत्येक विभाग संरक्षा श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए सेफ्टी के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी चूक भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। भारतीय रेल में प्रत्येक कार्य के लिए नियम बनाए गए हैं, जिनका सतर्कता एवं ईमानदारी से पालन करना आवश्यक है।
उन्होंने कर्मचारियों से मानसिक व शारीरिक रूप से सजग रहते हुए आलस्य से दूर रहने, कार्य को टालने की प्रवृत्ति से बचने तथा अपनी प्रथम प्राथमिकता सदैव रेल संरक्षा को देने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने बताया कि अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण, सेमिनार एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से सेफ्टी जागरूकता को निरंतर मजबूत किया जाएगा।

अपर महाप्रबंधक अशोक महेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि संरक्षा से संबंधित कार्यों के लिए बेहतर एवं आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कर्मचारियों से सत्यनिष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आग्रह किया, जिससे सुरक्षित एवं सुचारू रेल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
इस दौरान विभिन्न विभागों के रेल कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में सेफ्टी से संबंधित आने वाली समस्याओं तथा अधिक सुरक्षित रेल संरक्षा को लेकर संवाद किया, जिस पर अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान किया गया एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सेफ्टी सेमिनार में उप मुख्य संरक्षा अधिकारी उपरे मानवेंद्र सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रामनिवास जाट, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) मनोहर सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (विद्युत) नीतिश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (यांत्रिक पॉवर) जोगेंद्र मीणा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अमित स्वामी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (टीआरडी) महेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.आर. बुनकर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर दूरसंचार अनुपम कुमार, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक विक्रम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Today, on 10.01.26, a Safety Dialogue was organized at Jodhpur Station in Jodhpur Division, in the esteemed presence of ...
10/01/2026

Today, on 10.01.26, a Safety Dialogue was organized at Jodhpur Station in Jodhpur Division, in the esteemed presence of the Additional General Manager. The event was attended by over 200 staff members, including Running Staff, Traffic, Engineering, TRD, C&W, Commercial, and RPF.

✨ *मानव अधिकार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं..*✨हम हमारा हक मांगते नहीं किसी से भीख मांगतेभारतीय रेल के लोको पायलट 🚆 केवल ट...
12/12/2025

✨ *मानव अधिकार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं..*✨

हम हमारा हक मांगते नहीं किसी से भीख मांगते

भारतीय रेल के लोको पायलट 🚆 केवल ट्रेन नहीं चलाते, बल्कि करोड़ों यात्रियों के जीवन की ज़िम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में मानव अधिकार दिवस उनके अधिकारों पर प्रकाश डालने का सही अवसर है।

1️⃣ सम्मानजनक कार्य के घंटे ⏱️ (Right to Reasonable Working Hours)

🔧 समस्या:

लोको पायलट अनियमित और 12-14 घंटे से अधिक चलने वाली लंबी शिफ्ट में काम करते हैं। हाई-स्पीड और वंदे भारत के दौर में भी वैज्ञानिक आधार पर ड्यूटी घंटे तय नहीं।

⚖️ मानवाधिकार दृष्टिकोण:

अत्यधिक थकान सिर्फ सुरक्षा नहीं, मानवाधिकार का भी उल्लंघन है।
AILRSA ✊ ने विमानन क्षेत्र की तरह लोको पायलटों के लिए भी सीमित ड्यूटी घंटे की मांग उठाई है।

2️⃣ आराम और नींद का अधिकार 😴 (Right to Rest & Sleep)

🛏️ समस्या:

रनिंग रूम की खराब स्थिति, अनियंत्रित रोस्टर और लगातार नाइट ड्यूटी 🌙 से नींद पूरी नहीं हो पाती।
जैविक घड़ी (Biological Clock) पूरी तरह बिगड़ जाती है। 2017 में रेलवे बोर्ड के मेंबर ट्रेक्शन महोदय के निर्देशानुसार लोको पायलट से दो रात्रि से अधिक कार्य नहीं लिया जाए लेकिन रेलवे बोर्ड इसे मानने को तैयार नहीं।
⚖️ मानवाधिकार दृष्टिकोण:

पर्याप्त नींद 😴, मानसिक शांति 🧠 और पारिवारिक जीवन 👨‍👩‍👧‍👦
हर इंसान का बुनियादी अधिकार है।
मुख्यालय पर 16+2 घंटे एवं आउटस्टेशन पर 8+2 घंटे पर्याप्त आराम की मांग पूरी तरह उचित है।

3️⃣ प्राकृतिक आवश्यकताओं की गरिमा 🚻 (Right to Basic Human Needs)

🛑 समस्या:

कई इंजनों में आज भी टॉयलेट 🚽 नहीं,
जिससे लोको पायलटों को घंटों प्राकृतिक आवश्यकताएं रोकनी पड़ती हैं—जो अमानवीय है।

⚖️ मानवाधिकार दृष्टिकोण:

शौचालय 🚻, पानी 💧 और भोजन 🍱 की सुविधा
किसी भी श्रमिक का सबसे मूलभूत मानवाधिकार है।
लोको पायलटो को यह न मिलना सीधे तौर पर Article 21 – गरिमा के साथ जीवन के अधिकार का सीधा उल्लंघन है।

4️⃣ सुरक्षा और तनाव-मुक्त कार्य वातावरण 🛡️ (Right to a Safe & Stress-Free Environment)

🚨 समस्या:

SPAD जैसी घटनाओं में सिस्टम की खामियों को अनदेखा कर
दोष केवल लोको पायलट पर डाल देना—एक बड़ी समस्या है।

⚖️ मानवाधिकार कोण:

डर और दबाव के बिना काम करना 🧘‍♂️
हर कर्मचारी का अधिकार है।
निष्पक्ष जांच, न्याय और अपील मानवाधिकार का हिस्सा है।

5️⃣ सम्मान और गरिमा का अधिकार 🙏 (Right to Dignity & Respect)

लोको पायलट करोड़ों यात्रियों की सुरक्षा संभालते हैं।
उनके साथ अपमानजनक व्यवहार ❌
या बिना आधार दोषारोपण ❌—मानवाधिकारों के विरुद्ध है। CMS में BA टेस्ट लाल होने लेकिन मेडिकल टेस्ट में BA रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी नाम के साथ अल्कोहलिक जोड़ना अमानवीय है।

6️⃣ स्वस्थ एवं सुरक्षित कार्य-परिस्थिति 🏥 (Right to Safe & Healthy Working Conditions)

रनिंग रूम 🛏️, पानी 💧, भोजन 🍛, और उचित आराम ⏸️
लोको पायलटों का अधिकार है।
अनियमित ड्यूटी और तनाव उनके स्वास्थ्य पर सीधा असर डालते हैं। विभिन्न सर्वे से यह सिद्ध हुआ है की लोको पायलट विभिन्न तरह के बीमारियों से ग्रसित है तथा उनके औसत आयु भी कम हुई है।

7️⃣ न्यायिक प्रक्रिया और अपील का अधिकार ⚖️ (Right to Fair Hearing & Appeal)

बिना निष्पक्ष जांच किसी भी लोको पायलट को दोषी ठहराना ❌
मानवाधिकार का उल्लंघन है।
जांच प्रक्रिया पारदर्शी और तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए।

8️⃣ उचित वेतन व आर्थिक सुरक्षा 💰 (Right to Fair Wages & Financial Security)

25% KMA वृद्धि, TA–DA, ALK, NHA
कोई सुविधा नहीं—बल्कि मानवाधिकार का हिस्सा है।
आर्थिक सुरक्षा एक सम्मानजनक जीवन की नींव है।

9️⃣ पारिवारिक और सामाजिक जीवन का अधिकार 👨‍👩‍👧‍👦 (Right to Family & Social Life)

अनियमित शिफ्ट, त्योहारों पर ड्यूटी 🎉🚫
और परिवार से दूरी—सामाजिक अधिकारों का हनन है।
लोको पायलट भी अपने परिवार के साथ समय बिताने का हक रखते हैं।

🌼 निष्कर्ष

लोको पायलट 🚆 मशीन नहीं—मानव हैं।
उनके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक अधिकारों की सुरक्षा
भारतीय रेल और समाज दोनों की जिम्मेदारी है।

👉 लोको पायलटों के अधिकारों की रक्षा = भारतीय रेल की सुरक्षा।
👉 मानव अधिकार दिवस का वास्तविक अर्थ यही है। 🌍✨
🚩 *AILRSA/Jodhpur*

*प्रिय रणबांकुरो,रेलवे के असली सिपाहियों(लोको पायलट)🚩* #02 दिसंबर 2025 #48 hrs Hunger Fast  #  Hunger Fast आर्थिक न्याय ...
04/12/2025

*प्रिय रणबांकुरो,रेलवे के असली सिपाहियों(लोको पायलट)🚩*

#02 दिसंबर 2025
#48 hrs Hunger Fast
# Hunger Fast
आर्थिक न्याय की रूप में रनिंग स्टाफ के साथ सौतेला व्यवहार बंद किया जाए और KMA में 25% की वृद्धि 01.01.2024 से लागू किया जाए & KMA के TA हिस्से का 70% टैक्स से मुक्त किया जाए, क्योंकि यह खर्च जेब से नहीं ड्यूटी से जुड़ा है।*
यह लड़ाई है हमारी सुरक्षा, हमारा सम्मान और सुरक्षित रेल परिचालन की नींव को मजबूत करने की है। हमारी ठोस और अटूट माँगें हैं और ये माँगें न सिर्फ़ हमारा अधिकार हैं बल्कि सुरक्षित रेलवे प्रणाली की अनिवार्यता भी है।
*रनिंग स्टाफ के ड्यूटी आवर्स कम किया जाए, इंसान मशीन नहीं है।*

*पर्याप्त विश्राम लागू किया जाए। अर्थात*
*आवधिक विश्राम (30 + 16 घंटे) रनिंग स्टाफ को दिया जाए।*
*Outstation Rest( 8 + 2 ) घंटे लागू किया जाए ।*
*Headquarter Rest (16 + 2) घंटे लागू किया जाए।*

*Back to back लगातार night duty रनिंग स्टाफ से कराना बंद किया जाए। इससे शरीर, नींद, परिवार और सुरक्षा सब प्रभावित होते हैं।*

*Outstation से 36 घंटे के अंदर HQ वापसी सुनिश्चित किया जाए घर, परिवार और मानव शरीर की सीमाओं का सम्मान किया जाए।*

*

*सवाल : साथियों आखिर यह आंदोलन क्यों?*
*जवाब:* क्योंकि हम वह शक्ति हैं, जो आधी रात, धूप, बारिश, तूफ़ान सबका सामना करते हुए
देश की जीवनरेखा को चलाती है। हमारे बिना गाड़ियाँ नहीं चलतीं, और बिना हमारे जागे रहने के लाखों यात्री सुरक्षित घर नहीं पहुँचते। और हम वही माँग रहे हैं जो सुरक्षित रेल परिचालन के लिए आवश्यक है।

*साथियों*, यह समय है एकजुट होने का और 2 दिसंबर को
हम केवल भूखे ही नहीं जागरूक भी रहेंगे। हम कमजोर नहीं संघर्षशील रहेंगे। हम विरोध नहीं सुरक्षा की पुकार उठाएँगे।
आपकी एकजुटता और आपका अनुशासन प्रशासन के दरवाज़े पर दस्तक नहीं झकझोर कर जगाएगा।

*साथियों*, यह हंगर फ़ास्ट नहीं यह चेतावनी है। यह संघर्ष नहीं यह संकल्प है। यह विरोध नहीं यह अधिकार है। आपकी शक्ति, आपकी आवाज़ और आपकी एकजुटता ही इसका परिणाम तय करेगी। संगठन आपके साथ है, और मैं आपकी एकता को सलाम करता हूँ।
एकता हमारी ज़िंदाबाद,
रनिंग स्टाफ ज़िंदाबाद,
AILRSA ज़िंदाबाद!
*TEAM AILRSA JODHPUR*

रेल संचालन के महत्वपूर्ण भाग रनिंग स्टाफ के हितों पर कुठाराघात के विरोध व मांगों के समर्थन में रेल विभाग में लोको रनिंग ...
01/12/2025

रेल संचालन के महत्वपूर्ण भाग रनिंग स्टाफ के हितों पर कुठाराघात के विरोध व मांगों के समर्थन में रेल विभाग में लोको रनिंग स्टाफ की 48 घण्टे की भूख हड़ताल....समस्त रनिंग स्टॉफ इस भूख हड़ताल में अपनी भूमिका पूर्णतया निभाये ।

 #  GM Awarded  #  Own request Transfer *ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन**(AILRSA),जोधपुर मंडल* के तत्वावधान में कल ...
26/11/2025

# GM Awarded
# Own request Transfer
*ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन*
*(AILRSA),जोधपुर मंडल* के तत्वावधान में कल *दिनांक:-26/11/25 को समय-11:00 बजे,*
*लोको लोबी प्रांगण* में हमारे *रनिंग साथी*
*🚩लोको पायलट गुड्स श्री रामकेश जी बैरवा*
*🚩सहायक लोको पायलट श्री नरेश जी परिहार* के रेलवे के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने पर *GM अवॉर्ड* मिलने पर *स्वागत सत्कार* किया गया।
साथ ही हमारे *रनिंग साथीगण जिनका जोधपुर मंडल से जयपुर* मंडल में होमटाउन *Owan Request स्थानांतरण* होने पर उनका भी स्वागत समारोह किया गया है।
*Owan Request साथीगण:-*
🚩01. श्री उत्तम जी कुमावत
🚩02. श्री राजेंद्र जी प्रजापत
🚩03. श्री हरीश कुमार जी सैनी
🚩04. श्री सुल्तान जी मीना
🚩05. श्री मनमोहन जी मीना
🚩06. श्री सुनील जी सैनी
🚩07. श्री मनीष कुमार जी मीना
🚩08. श्री सुनील कुमार जी मीना
🚩09. श्री मारूफ खान जी
🚩10. श्री अभिजीत जी यादव
🚩11. श्री बुद्धि प्रकाश जी महावर
🚩12. श्री रवि कुमार जी जाटव

*स्वागत सम्मान समारोह*
🚩🚩
*_रनिंग स्टाफ के हर कदम के साथ-अलारसा !_*

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर मण्डल कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन। इस अवसर पर मण्डल रे...
17/11/2025

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर मण्डल कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन।
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक महोदय ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन पर प्रकाश डाला
Ministry of Railways, Government of India Ashwini Vaishnaw Ravneet Singh Bittu V Somanna

17/11/2025

With NWREU PROGRAM 17.11.25

Address

Jodhpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ailrsa Jodhpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share