DIYA Rajasthan

DIYA Rajasthan Divine India Youth Association popularly called as “DIYA” is a youth movement of AWGP!

Divine India Youth Association popularly called as “DIYA” is a youth movement of All World Gayatri Pariwar, Shantikunj Haridwar to harness the innate potential of youth and channelize it towards the path of National development through self-refinement. India is poised in the mission of transforming itself into a developed nation by the year 2020. The youth in India constituents a sizeable, vibrant

and resourceful segment of our society which has a burning desire to scale greater heights. If their energies are properly channelled, they will unleash a momentum propel the nation on the fast track to development. Encompassing the needs, rights and expectations of youth to the centre stage of development should become the priority. The movement was conceptualized under auspicious guidance of Hon Dr A.P.J Abdul Kalam along with Dr. Pranav Pandya, Chancellor DSVV during his visit to the Second Convocation Ceremony of Dev Sanskriti University Hardwar in the year 2006. Five Fold Objectives of DIYA

Educated Youth Developed Nation
Healthy Youth Powerful Nation
Self reliant Youth Prosperous Nation
Courteous Youth Happy Nation
Sensitive Youth Superior Nation

जन्म शताब्दी संकल्प समारोह अखिल विश्व गायत्री परिवार दिया राजस्थान7 दिसम्बर को वेदना निवारण केंद्र, मानसरोवर जयपुर में द...
09/12/2025

जन्म शताब्दी संकल्प समारोह अखिल विश्व गायत्री परिवार दिया राजस्थान
7 दिसम्बर को वेदना निवारण केंद्र, मानसरोवर जयपुर में दिया राजस्थान की प्रांतीय समिति की वार्षिक बैठक आयोजित की गई जिसमें राजस्थान के सभी जिलों से दिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र के व्यवस्थापक आर डी गुप्ता बाबू जी एवम दिया कि वरिष्ठ प्रतिनिधि श्री रमेश छंगाणी द्वारा दीपप्रज्वलन के साथ किया गया।
वंदेमातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने के गौरव का स्मरण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत बहनों द्वारा वंदेमातरम गीत के साथ कि गई।
स्वागत भाषण में दिया एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य श्री सन्दीप त्रिपाठी ने युवाओं को संगठन निर्माण के 3 सूत्र
Clarity, Commitment, Caring का महत्व समझाया।
दिया के कार्यो जिम्मेदारियों के प्रति स्पष्ठता, प्रतिबद्धता और संगठन के सभी सदस्यों के साथ आत्मीयता।
इसके बिना संगठन का काम नही हो सकता।उन्होंने स्पष्ठ किया कि दिया का हर सदस्य मूल रूप से गायत्री परिवार का कार्यकर्ता है, संगठन एक ही है गायत्री परिवार और दिया मिशन के रचनात्मक आंदोलन को गति देने का, नए युवाओ को जोड़ने का,नए प्रयोग करने का माध्यम है।
श्री रमेश छंगाणी जी ने दिया आंदोलन के 13 वर्ष की यात्रा में सफलता के पड़ाव के बारे में बताया कि हम सब केवल पारिवारिकता के सूत्र से बंध कर चलते रहे और टीम का हर सदस्य एक दूसरे का पूरक बनकर काम करता रहा। हमने पहले अपने परिवारों को आपस मे जोड़ा फिर बाहर वालो को जोड़ने निकले परिणाम स्वरूप 5 से 25 की यात्रा आसान हो गई और हम सभी के परिवार आज तकः एक दूसरे के साथ जुड़े है, शायद इसीलिए गुरुदेव ने मिश्रा का नाम गायत्री परिवार रखा था, इसलिए हमें पहले आपस मे एक दूसरे के परिवार के साथ जुड़ना जरूरी है।
अलग अलग जिलों से आये प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी और अगले वर्ष के लिए कई संकल्प लिए।
दिया युवा प्रभारी प्रणय तिवारी ने बताया कि पूरे प्रदेश में युवा जोड़ो अभियान के अंतर्गत नित्य नए प्रयोग किए जा रहे हैं, उदयपुर में विगत वर्ष आरोहण 2024 सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें यूनिसेफ के साथ 22 संस्था शामिल हुई इसके बाद बाद अन्य जिलों में भी विद्यालय महाविद्यालय में आरोहण के माध्यम से युवाओ की समस्याओं का समाधान गुरुदेव के विचारों द्वारा किया जा रहा है।
इसके साथ ही महाविद्यालय में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन, युवाओं के बीच जैविक कृषि को लेकर कार्यशाला, वृक्षारोपण, महाविद्यालय में दिया क्लब का गठन, आवासीय समर कैम्प उत्कर्ष, युवाओ के बीच व्यक्तित्व विकास शिविरों का आयोजन प्रदेश के कई जिलों में किया जा गया। प्रणय ने युवाओ के बीच नशे के साथ ही सोशल मीडिया के खतरों के बारे में चिंता जताई और इस पर युवाओ को जागरूक करने के लिए वरिष्ट भाइयों से कार्ययोजना बनाने का निवेदन किया।
प्रो डॉ राजकुमार सतनाकर ने दिया राजस्थान के विशिष्ट कार्यक्रमों के बारे में बताया कि आज हर परिवार की सबसे बड़ी चिंता उंसके बड़े होते अपने ही बच्चे है। जेनरेशन गैप जैसी समस्याओं के समाधान के लिए दया राजस्थान युवा- अभिभावक कार्यशाला का आयोजन कर रहा है जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं
इसी तरह युवाओं को सामाजिक कार्यो से जोड़ने के लिए विशेष इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किए गए है जिसमे यूनिसेफ के द्वारा विभिन्न प्रोजेक्ट पर युवाओ को स्कालरशिप भी दी जा रही है।
इसके साथ ही इस वर्ष दिया राजस्थान द्वारा देव संस्कृति विश्व विद्यालय में सामाजिक विकास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें कई संस्थाओं ने अपने पेपर्स पर चर्चा की इसे इस वर्ष और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में 284वे साप्ताहिक वृक्षारोपण के अंतर्गत ओम प्रकाश अग्रवाल बाबू जी, आर डी गुप्ता बाबू जी, सन्दीप त्रिपाठी, रमेश छंगाणी और मुकेश मीणा जी द्वारा खेचडी का पौधे का पूजन किया गया जिसे चुरू जिले में वृक्षारोपण अभियान को गति देने के लिए जिला दिया समन्वयक नीरज जांगिड़ को भेंट किया गया।
कार्यक्रम के समापन के क्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार राजस्थान के प्रभारी आदरणीय ओम प्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने अपने सम्बोधन में दिया राजस्थान द्वारा किये जा रहे कार्यो की मुक्त कंठ से प्रशंसा की साथ ही उन्होंने युवा जोड़ो अभियान को राजस्थान के सभी जिलों तकः पहुचाने का निवेदन किया। युवाओ का मार्गदर्शन करते नए उन्होंने आत्मीयता के विस्तार के साथ ही सभी का सम्मान करने और सलाह लेने का सूत्र दिया, साथ ही युवाओ द्वारा चलाए जा रहे सभी कार्यक्रमों में संगठन का पूर्ण सहयोग मिलते रहने का आश्वासन दिया।
अंत मे जन्म शताब्दी संकल्प के अंतर्गत सभी युवाओं ने वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। जैसलमेर से मनीषा छंगाणी दीदी ने वंदनीय माता जी के परिवार निर्माण के सूत्रों को घर घर पहुंचाने के लिए प्रदेश में मैं हूँ निर्मात्री कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। जयपुर से ममता त्रिपाठी, संजना शर्मा, सुषमा शर्मा दीदी ने बहनों के बीच स्वावलंबन और ग्रामीण क्षेत्रो में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता शिविर चलाने का संकल्प लिया।

गायत्री परिवार  सवाई माधोपुर  के व्यसन मुक्ति  प्रकोष्ठ द्वारा  सरस्वती शिक्षक  प्रशिक्षण महाविद्यालय  कुश्तला मे व्यसन ...
21/11/2025

गायत्री परिवार सवाई माधोपुर के व्यसन मुक्ति प्रकोष्ठ द्वारा सरस्वती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय कुश्तला मे व्यसन मुक्ति पर छात्रों के बीच जागरूकता अभियान प्रारम्भ किया .प्रकोष्ठ के संयोजक सेवा निवृत प्रोफेसर डां राजेन्द्र कुमार शर्मा ने शांतिकुंज हरिद्वार की युवा शाखा डिवायन इन्डिया यूथ एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध पी पी टी के माध्यम से व्यसन के होने का कारण ,इसकी लत कैसै लगती है तथा इससे होने वाले नुकसान के बारे मे बहुत ही रोचक ढंग से बताया .छात्र अभी इन व्यसन जिसमे तम्बाकू, गुटखा, शराब ,जर्दा तथा अन्य व्यसन की भयानकता नही पहचान रहे है ,एक बार इसकी आदत होने के बाद युवा शारीरिक ,मानसिक तथा आर्थिक स्थिति से बदतर होता जाता है .इन व्यसन से छात्रों स्वयं तो सचेत रहे ही साथ मे अपने मिलने वालो को भी सावचेत करे .छात्रो ने अन्त मे शपथ ग्रहण कर इन नशीली वस्तुओ से दूर रहने का संकल्प लिया .कार्यक्रम मे वरिष्ठ गायत्री परिवार जन नृसिह जी नामा तथा दिलीप चौरसिया ने भी संस्कार के माध्यम से इन व्यसनो से दूर रहने कि सलाह दी .अंत मे संस्था निदेशक ने कार्यक्रम की सराहना करते हुऐ सभी का आभार प्रकट कर भविष्य मे भी ऐसे ही जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करने का आव्हान किया .

एक चुटकी जहर movie deaddiction
17/11/2025

एक चुटकी जहर movie deaddiction

nasha mukati abhiyan, kaise vasano ko chhode, kaise hani karte hai nashile pdarth and paye, बिना दवा, बिना ऑपरेशन, बिना खर्च, बिना साईड-इफेक्ट,बिना कसरत - रो...

https://youtu.be/sVw4QHqo8qE?feature=shared
10/11/2025

https://youtu.be/sVw4QHqo8qE?feature=shared

Are you a parent of a teenager? 🤔Do you often struggle with communication, trust, or balancing freedom with discipline?This expert guidance video will help ...

Gratitude to Shraddeya Dr Pranav Pandya ji, a beacon of wisdom and inspiration on the spiritual path. His transformative...
19/10/2025

Gratitude to Shraddeya Dr Pranav Pandya ji, a beacon of wisdom and inspiration on the spiritual path. His transformative teachings have touched millions of youths worldwide, making him a true youth icon. 🙏
Happy Birthday Shraddheya Dr Pranav Pandya Ji. 🙏🍁🙏
आपका स्नेह छाया बनकर जीवन पथ पर साथ रहा,
आपका मार्गदर्शन दीप बनकर हर अंधियारे में प्रकाश बना।

आपके प्रति हृदय से कृतज्ञता और सादर नमन चरण स्पर्श।

ईश्वर से प्रार्थना है — आप सदा स्वस्थ, दीर्घायु रहें और हमें यूँ ही प्रेरित करते रहें।





18/10/2025
रिपोर्ट-आत्मीयता संवर्धन तीर्थ भ्रमण कार्यशाला अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में युवा इकाई डि...
14/10/2025

रिपोर्ट-
आत्मीयता संवर्धन तीर्थ भ्रमण कार्यशाला
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में युवा इकाई डिवाइन इंडिया यूथ संगठन
दिव्य भारत युवा संघ( दिया) ने प्रथम बार एक अभिनव प्रयोग करते हुए उपजोन स्तर पर एक कार्यशाला का आयोजन तीर्थ स्थल नाकोड़ा जी (बालोतरा) में किया गया जिसके अंतर्गत जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर ,जालौर एवं पाली दिया इकाई के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने परिवार सहित भाग लिया दिया राजस्थान के संयोजक एवं प्रमुख आदरणीय श्री डॉ. विवेक विजयवर्गीय ने इस कार्यशाला का सफलतापूर्वक संचालन करते हुए समस्त प्रतिभागियों को राष्ट्र निर्माण के अंदर हमारी क्या भूमिका हो सकती है इसके बारे में विस्तार से सभी बिंदुओं पर चर्चा की l उपजोन के सभी कार्यकर्ताओं से आगामी वन्दनीया माताजी भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 में हमारी क्या भूमिका हो सकती है ?हम किस प्रकार से समाज के अंदर अपना सक्रिय योगदान देकर किस तरह के रचनात्मक कार्यों को अंजाम देखकर अपनी आहुति इस आगामी आने वाले शताब्दी वर्ष में दे सकते हैं ?इन समस्त बिंदुओं पर चर्चा की l अल्पाहार के बाद सभी लोगो ने नाकोड़ा
तीर्थ भ्रमण कर तीर्थाटन का आनंद लिया इसके पश्चात कार्यक्रम स्थल "राज रिसॉर्ट " पर सभी लोगो ने अपने-अपने क्षेत्र के अंदर क्या-क्या कार्य कर रहे हैं और किस तरीके से हम उसे और अधिक प्रभावी ढंग से अपने क्षेत्र के अंदर इन कार्यक्रमों का कर सकते हैं इसके ऊपर विस्तार से चर्चा की गई l
परिचय सत्र के अंदर भी कई नए-नए युवा ,उनके साथी जो सपरिवार आए थे उन लोगों ने बहुत ही दिलचस्पी के साथ में संपूर्ण कार्यक्रम में भाग लिया और इसके पश्चात भोजन का कार्यक्रम था और सभी ने भोजन का आनंद लेते हुए दीपावली स्नेह मिलन में भाग लिया l
इसके पश्चात्‌ गुरुदेव की जीवनी के ऊपर एक शानदार क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था और जिसके अंदर गुरुदेव की जीवनी से संबंधित प्रश्न थे जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया कार्यक्रम के अंत में विवेक विजय वर्गी जी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि दिव्या युवा भारत संघ भारत के युवाओं को किस तरह से रचनात्मक कार्यों के माध्यम से भारत के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं इसके ऊपर विस्तार से प्रकाश डाला और किस तरह से आज का जो युवा जो नशे की गिरफ्त में है किस तरह से उसे भटकाव के अनेक साधन के उपलब्ध होने के कारण वह अपने पथ से भटक रहे हैं तो इस भटकाव को रोकने के लिए हम लोग क्या योगदान दे सकते हैं इस पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया और सभी लोगों ने इसके अंदर सामूहिक भागीदारी निभाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र के अंदर बाल संस्कारशाला,आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी के माध्यम से संस्कारवान आत्माओं को इस धरती पर अवतरण का वातावरण तैयार कर सकते हैं इसके बारे में बातचीत की गई l
कॉलेज और महाविद्यालय स्तर पर दिया क्लबों के गठन पर भी सहमति बनी l
तहसील स्तर पर साप्ताहिक 1 घंटे की सामूहिक बैठक पर सहमति बनाई गई
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का महाविद्यालय स्तर पर आयोजन आगामी 7 नवंबर 2025को पूरे राजस्थान में होने जा रही है उसके संबंध में अधिक से अधिक विद्यार्थी इसके अंदर शामिल हो उसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भी उपलब्ध है उसके लिए अधिक से अधिक कॉलेज, महाविद्यालय में संपर्क करें और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यार्थियों को इस परीक्षा के माध्यम से हम लोग जोड़ सके ? इस पर सहमति बनीl
पाक्षिक पत्रिका" प्रज्ञा अभियान "(राजस्थान संस्करण) के पाठकों की संख्या को अधिकाधिक बढ़ा कर इसे प्रत्येक गांव, तहसील और प्रत्येक घर तक पहुंचाने की आवश्यकता पर गहन चर्चा की गई l
उपजोन स्तर पर एक कोर कमेटी का भी गठन किया गया है जो वर्ष पर्यंत होने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजनों की रूपरेखा तैयार करेंगे l इसके अंतर्गत पाली जिले में जिला स्तरीय कार्यशाला नवंबर/ दिसंबर 2025 में आयोजित करने का निर्णय लिया
कार्यक्रम के अंत में आदरणीय विवेक जी विजयवर्गीय ने सभी को धन्यवाद देते हुए बताया कि प्रत्येक कार्यक्रम में मार्गदर्शन तो गुरुसत्ता का ही होता है और वही इसमें भी रहा। उनका कार्य केवल माइक तक सीमित था किंतु जो इसके सच्चे पुरुषार्थी है वो है - नरपत जी, निर्मल, हर्षवीर, प्रणय और दौलत जी। तीन दिन लगातार इन लोगो का समय इसी काम के लिए एक एक क्षण लगा तब कहीं यह आयोजन सफल दिखाई दिया। किंतु इस सबसे भी महत्वपूर्ण यह बात है कि सभी ने इतने कम समय में अपनी सहभागिता प्रदान की। आगामी जब भी इस तरह के कार्यक्रम हों उसमें सभी इस तरीके से सक्रिय रूप से सहयोग दे और अधिक से अधिक बच्चों,युवाओं और परिवार जनों को लेकर इन कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाएं इसका आव्हान किया l

🌼 *सूचना* – आत्मीयता संवर्धन तीर्थभ्रमण कार्यशाला 🌼

सादर प्रणाम ,
कल दिनाक - 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को नाकोड़ा जैन तीर्थ, बालोतरा के लिए आत्मीयता संवर्धन तीर्थभ्रमण कार्यशाला हेतु कुछ आवश्यक निर्देश —

1️⃣ *जोधपुर से चलने वाले*
*कृपया रविवार प्रातः 6:30 बजे तक*
गायत्री शक्तिपीठ, गणेशपुरा, रतनाड़ा पहुँचें।

2️⃣ कृपया अपने साथ पानी की बोतल अवश्य रखें।

3️⃣ सभी का नाकोड़ा जैन तीर्थ, बालोतरा *प्रस्थान बस* द्वारा सामूहिक रूप से किया जाएगा।

🚍 समयपालन व अनुशासन का विशेष ध्यान रखें ताकि यात्रा सुगम एवं मंगलमय रहे।

✨ आत्मीयता का विस्तार और आनंद की प्राप्ति के लिए – साथ चलें एक पवित्र यात्रा पर!

निवेदक:
🌺 दिव्य भारत युवा संघ (DIYA), जोधपुर ज़ोन
📞 संपर्क: 9829014888 | 9799989801

*“बनें एक आशा की उम्मीद”* अभियान — इस दीपावली आशा और आनंद का प्रकाश फैलाएँ Divine India Youth Association (DIYA), Rajast...
14/10/2025

*“बनें एक आशा की उम्मीद”* अभियान — इस दीपावली आशा और आनंद का प्रकाश फैलाएँ

Divine India Youth Association (DIYA), Rajasthan द्वारा इस दीपावली एक विशेष जन-जागरण अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य है — “दीपावली केवल अपने घरों तक सीमित न रहे, बल्कि हर उस दिल तक पहुँचे जहाँ अब तक अंधेरा है।”

“बनें एक आशा की उम्मीद” नामक यह अभियान युवाओं को संवेदना और सेवा की दिशा में प्रेरित करता है। इसके अंतर्गत सदस्य और स्वयंसेवक वृद्धाश्रमों, अनाथालयों, झुग्गी बस्तियों, सैनिक परिवारों तथा जरूरतमंदों के बीच जाकर दीप जलाएँगे, मिठाई एवं वस्त्र बाँटेंगे, और उनके साथ दीपोत्सव की खुशियाँ साझा करेंगे।

अभियान का संदेश सरल परंतु गहन है —

“इस दीपावली सिर्फ अपने लिए नहीं, सबके लिए मनाएँ।
एक छोटा-सा कदम किसी के जीवन में उम्मीद का उजाला बन सकता है।”

डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन (DIYA) का यह प्रयास युवाओं में करुणा, सह-अस्तित्व और सकारात्मक सामाजिक चेतना जगाने की दिशा में एक प्रेरक पहल है।

DIYA के अनुसार, अभियान का उद्देश्य केवल दान नहीं, बल्कि मानवता का दीप जलाना है — ताकि समाज में हर कोई यह महसूस करे कि “हम सब एक-दूसरे की आशा हैं।”

अभियान से जुड़ने के लिए इच्छुक युवा www.diyarajasthan.org

Website :-
https://diyarajasthan.org/events -rJIltCO8ymByybOQheI2zw6I_lpR0Cmf7U4S5ptFW28_UmMYQWgfykCUGqmo-A0HeaARig

instagram :-
https://www.instagram.com/p/DPlUeE8keCR/?igsh=MXVjZThyY3pvaTJ2bQ==

https://www.instagram.com/p/DPlgNSNiLsv/?igsh=MXJxOXpzOXg5YmN1ZA==



*कृपया इस प्रेरणादायक संदेश को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के साथ साझा करें।*

माननीय विधायक लाडपुरा एवं कोटा राजघराने की महारानी कल्पना देवी जी मिशन का स्वच्छता संदेश देने वाला पोस्टर भेंट किया, इस ...
14/10/2025

माननीय विधायक लाडपुरा एवं कोटा राजघराने की महारानी कल्पना देवी जी मिशन का स्वच्छता संदेश देने वाला पोस्टर भेंट किया, इस कार्य को उन्होंने मुहिम के रूप में चलाने का आश्वासन दिया। kota

रविवारीय समूह साधना एवं आत्मीयता विस्तार  के माध्यम से अखंड दीप एवं माताजी के शताब्दी वर्ष को मनाने का संकल्प "हर घर बने...
14/10/2025

रविवारीय समूह साधना एवं आत्मीयता विस्तार के माध्यम से अखंड दीप एवं माताजी के शताब्दी वर्ष को मनाने का संकल्प "हर घर बने देव परिवार"
सामूहिक गायत्री मंत्र
नाद योग
चालीसा आरती,
युग निर्माण सतसंकल्प,गीत, शांतिपाठ @ दिया कोटा

शताब्दी समारोह 2026 क़ी पंच सूत्रीय योजना संकल्प
14/10/2025

शताब्दी समारोह 2026 क़ी पंच सूत्रीय योजना संकल्प

Address

Gayatri Shaktipeeth, Ratanada, Jodhpur
Jodhpur City
342011

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DIYA Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share