Rastra Nirman Trust

Rastra Nirman Trust सेवा , सघर्ष और निर्माण
A non-profit initiative to transform Bharat India transform to Bharat

Permanently closed.
09/03/2026

🪷🧘🏻‍♂️🪷

जो हमारे ऋषियों-मुनियों ने हजारों वर्ष पूर्व गहन शोध, तप और अनुभव के आधार पर बायीं ओर सोने की जो जीवन पद्धति बताई थी, आज वही बात पश्चिमी विज्ञान भी हजारों करोड़ रुपये खर्च कर पुनः शोध के बाद लोगों की बेहतर जीवन शैली के लिए स्वीकार कर रहा है।

अतः *अपने वैदिक ऋषियों-मुनियों और पूर्वजों की अमूल्य विरासत तथा ज्ञान परम्परा पर 100% विश्वास और पूर्ण समर्पण रखें।* क्योंकि जब अपनी परम्परा का ज्ञान इतना गहन और वैज्ञानिक है, तब यह महत्वपूर्ण नहीं रह जाता कि वर्तमान में पश्चिमी जगत का कोई महान विद्वान, नेता या वैज्ञानिक क्या कहता है।

*हम सब भारतीय हैं — और विज्ञान, शोध तथा ज्ञान हमारी सभ्यता , हमारे DNA में रचा-बसा है।*

🇮🇳 जय हिन्द! 🇮🇳

🪷🧘🏻‍♂️🪷सहजन (Moringa): दुनिया का सबसे ताकतवर 'नेचुरल मल्टीविटामिन' - विज्ञान के अनुसार फायदे और सेवन विधिक्या आप जानते ह...
08/02/2026

🪷🧘🏻‍♂️🪷

सहजन (Moringa): दुनिया का सबसे ताकतवर 'नेचुरल मल्टीविटामिन' - विज्ञान के अनुसार फायदे और सेवन विधि

क्या आप जानते हैं कि जिस 'सहजन' को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, उसे दुनिया भर के वैज्ञानिक "The Miracle Tree" कहते हैं? विदेश में इसका पाउडर ₹3000/kg तक बिकता है क्योंकि इसमें संतरे से 7 गुना ज्यादा विटामिन C और दूध से 4 गुना ज्यादा कैल्शियम होता है। अपनी मल्टीविटामिन की गोली फेंकें और इसे अपनाएं।

यह शरीर में कैसे काम करता है? (Nutrient Density)

सहजन की पत्तियां (Moringa Leaves) पृथ्वी पर सबसे अधिक पोषक तत्वों वाले पौधों में से एक हैं। इसमें 90 से अधिक पोषक तत्व और 46 प्रकार के एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। जब आप इसे खाते हैं, तो यह शरीर में 'सेल्यूलर लेवल' पर काम करता है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और शरीर की हर कोशिका को वह पोषण देता है जो साधारण खाने से नहीं मिल पाता।

सहजन (Moringa) के 10 वैज्ञानिक फायदे

1. हड्डियों का फौलाद: इसमें दूध से 4 गुना अधिक कैल्शियम और फास्फोरस होता है, जो ऑस्टियोपोरोसिस (कमजोर हड्डियाँ) और जोड़ों के दर्द को ठीक करने में मदद करता है।

2. नेचुरल एनर्जी बूस्टर: यह बिना किसी कैफीन या चीनी के शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। थकान और कमजोरी के लिए यह रामबाण है।

3. आंखों की रोशनी: इसमें गाजर से भी अधिक विटामिन A होता है, जो कॉर्निया को स्वस्थ रखता है और उम्र के साथ कम होने वाली नजर को बचाता है।

4. खून की कमी (Anemia) का इलाज: इसमें पालक (Spinach) से 3 गुना अधिक आयरन होता है, जो हीमोग्लोबिन लेवल को तेजी से बढ़ाता है।

5. डायबिटीज कंट्रोल: इसमें मौजूद 'क्लोरोजेनिक एसिड' (Chlorogenic Acid) खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है।

6. स्किन और एंटी-एजिंग: यह खून को साफ (Detox) करता है और कोलेजन बढ़ाता है, जिससे त्वचा जवान और चमकदार रहती है।

7. पाचन तंत्र: इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण पेट के इन्फेक्शन (जैसे H. pylori) से लड़ते हैं और पाचन सुधारते हैं।

8. मस्तिष्क स्वास्थ्य: विटामिन E और C की भरपूर मात्रा न्यूरॉन्स को डैमेज होने से बचाती है, जिससे याददाश्त और एकाग्रता बढ़ती है।

9. ब्लड प्रेशर: इसमें मौजूद 'आइसोथियोसाइनेट्स' (Isothiocyanates) धमनियों (Arteries) को मोटा होने से रोकते हैं, जिससे बीपी कंट्रोल रहता है।

🪷🧘🏻‍♂️🪷श्री अयोध्या धाम की आस्था,मथुरा की महिमाऔर काशी की दिव्यता से सुशोभित*पुण्यभूमि उत्तर प्रदेश के 77वें स्थापना दिव...
24/01/2026

🪷🧘🏻‍♂️🪷
श्री अयोध्या धाम की आस्था,
मथुरा की महिमा
और काशी की दिव्यता से सुशोभित
*पुण्यभूमि उत्तर प्रदेश के 77वें स्थापना दिवस* पर
समस्त प्रदेशवासियों को
हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ।
आइए, नए उत्तर प्रदेश को
निवेश, नवाचार और संस्कार के साथ
आत्मनिर्भरता के शिखर तक पहुँचाने का
संकल्प लें।
🪷🇮🇳

15/01/2026

🪷🧘🏻‍♂️🪷

*मकर संक्रांति – भारत की वैज्ञानिक राष्ट्र चेतना*

मकर संक्रांति वह दिन है जब
☀️ सूर्य भारत की धरती पर सीधा और शक्तिशाली पड़ता है।
यह संयोग ही नहीं, 5000 साल पुरानी वैज्ञानिक परंपरा है।
भारत में ऋषियों ने इसे राष्ट्र की ऊर्जा-रीसेट तिथि बनाया था 🇮🇳
जब किसान नई फसल लाता है,
जब सूर्य नई दिशा लेता है,
तब राष्ट्र भी नया संकल्प लेता है !

🔥 क्या हम इस मकर संक्रांति अपने भारत को और मजबूत बनाने का संकल्प लेंगे?


13/01/2026

🪷🧘🏻‍♂️🪷

सनातन धर्म / विज्ञान का आधार वेद है। प्रत्येक ज्ञान की उत्पति वेद से होती है। यह सभी जानते है।

वर्तमान में इंजीनियर / डाक्टर / वैज्ञानिक बनने में लाखों-करोड़ों रुपए खर्च करते है लेकिन नि:शुल्क वेदों को पढ़ना नही चाहते है।
चाहे राम , कृष्ण या आर्यभट्ट या रामानुजन या चाणक्य - बास्तव मे उन्होंने क्या पढा इस पर हम चर्चा नही करते है।
कम्प्यूटर से तेज गणना करने वाले चार वेद पीठ शिष्य किसी के आदर्श नही है। आज के युवा उनकी तरह हम शिखा नही रखते है न ही बहन बालों को ।

75 वर्ष पहले विधर्मियों का डर था लेकिन *आप आज भी डरे हुए क्यो ?* , अवश्य विचार करें !

🪷🕉️🪷पहचानो जड़ी बूटी किस बीमारी में कौनसी काम आती हैऔर कैसे करें इनका सही उपयोग देखे पूरी डिटेल्स 👇1. अश्वगंधाकिस बीमारी...
07/01/2026

🪷🕉️🪷

पहचानो जड़ी बूटी किस बीमारी में कौनसी काम आती है
और कैसे करें इनका सही उपयोग देखे पूरी डिटेल्स 👇

1. अश्वगंधा
किस बीमारी में: कमजोरी, तनाव, अनिद्रा, पुरुष-शक्ति
कैसे: 1 चम्मच चूर्ण गुनगुने दूध के साथ
कब: रात को सोने से पहले
2. गिलोय
किस बीमारी में: बुखार, इम्युनिटी कमजोर, डेंगू
कैसे: 10–15 ml रस या काढ़ा
कब: सुबह खाली पेट
3. तुलसी
किस बीमारी में: सर्दी-खाँसी, दमा, संक्रमण
कैसे: 5–7 पत्ते चबाएँ या काढ़ा
कब: सुबह खाली पेट
4. एलोवेरा
किस बीमारी में: कब्ज, त्वचा रोग, पेट की जलन
कैसे: 20 ml रस
कब: सुबह खाली पेट
5. नीम
किस बीमारी में: त्वचा रोग, खून की गंदगी
कैसे: पत्तों का रस / दातून
कब: सुबह
6. आंवला
किस बीमारी में: आँखों की कमजोरी, बाल झड़ना, गैस
कैसे: 1 चम्मच चूर्ण या रस
कब: सुबह
7. ब्राह्मी
किस बीमारी में: याददाश्त कमजोर, तनाव
कैसे: चूर्ण दूध के साथ
कब: रात
8. शतावरी
किस बीमारी में: महिलाओं की कमजोरी, हार्मोन असंतुलन
कैसे: 1 चम्मच चूर्ण दूध के साथ
कब: सुबह
9. मुलेठी
किस बीमारी में: गले की खराश, खाँसी
कैसे: छोटा टुकड़ा चूसें
कब: दिन में 2 बार
10. अर्जुन
किस बीमारी में: हृदय रोग, उच्च रक्तचाप
कैसे: छाल का काढ़ा
कब: सुबह-शाम
11. हरड़
किस बीमारी में: कब्ज, अपच
कैसे: चूर्ण गुनगुने पानी से
कब: रात
12. बहेड़ा
किस बीमारी में: खाँसी, आँख रोग
कैसे: चूर्ण
कब: सुबह
13. पुनर्नवा
किस बीमारी में: सूजन, किडनी रोग
कैसे: काढ़ा
कब: सुबह
14. कालमेघ
किस बीमारी में: लिवर रोग, पीलिया
कैसे: काढ़ा
कब: सुबह
15. गुड़मार
किस बीमारी में: मधुमेह (डायबिटीज)
कैसे: चूर्ण
कब: सुबह-शाम
16. भृंगराज
किस बीमारी में: बाल झड़ना, सफेद बाल
कैसे: रस या तेल
कब: रात
17. दारुहल्दी
किस बीमारी में: त्वचा रोग, संक्रमण
कैसे: चूर्ण पानी के साथ
कब: सुबह
18. नागरमोथा
किस बीमारी में: गैस, अपच
कैसे: चूर्ण
कब: भोजन बाद
19. चिरायता
किस बीमारी में: बुखार, मलेरिया
कैसे: काढ़ा
कब: सुबह
20. शंखपुष्पी
किस बीमारी में: मानसिक तनाव, नींद न आना
कैसे: सिरप/चूर्ण
कब: रात

⚠️ महत्वपूर्ण सावधानी
गर्भवती महिलाएँ बिना वैद्य की सलाह न लें
अधिक मात्रा हानिकारक हो सकती है 💓🙏

🪷🧘🏻‍♂️🪷

27/12/2025
01/12/2025

🌼 *गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ* 🌼

देशभर के मेरे परिवारजनों को
श्रीमद्भगवद्गीता के अवतरण दिवस—गीता जयंती
की शुभकामनाएँ।

भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों से युक्त यह दिव्य ग्रंथ
सदैव हमें कर्तव्य, धैर्य, सत्य और निष्काम कर्म की ओर प्रेरित करता है।

भारतीय परिवार, समाज और राष्ट्र के नैतिक आधार में
गीता का ज्ञान आज भी उतना ही प्रकाशमान है—
हर पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक,
हर मन के लिए शांति का स्त्रोत।

आइए, इस पावन अवसर पर संकल्प लें कि
हम चरित्र निर्माण, राष्ट्र निर्माण और भारतीय संस्कारों के पथ पर
दृढ़ता से अग्रसर रहेंगे।

जय श्री कृष्ण🦚

*Rāṣṭra Nirman Trust* –
Character First.
Nation First. 🇮🇳

30/11/2025

🌼 प्रेरक संदेश 🌼

जितना जीवन को समझते हैं,
यह उतना ही गहन और रहस्यमय दिखता है।
हर उत्तर एक नई राह खोल देता है…
जैसे सृष्टि हमें भीतर की ओर लौटने का संकेत दे रही हो।

पर जब मन अपनी शांत, निर्मल जगह पर ठहरता है,
वहीं से *चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण* की शक्ति जागती है।

न अतीत का बोझ…
न भविष्य का भय—
बस वही चेतना
जो हमें धर्म, सेवा और भारतीय संस्कारों की ओर ले जाती है।

यही है जीवन की सच्ची लीला—
ज्ञान की खोज लंबी हो सकती है,
पर शांति और प्रेरणा उसी क्षण मिलती है
जब मन अपने केंद्र पर स्थिर होता है।

🌟 Rāṣṭra Nirman Trust

Character First. Nation First. 🇮🇳

🚩Stay Rooted. Stay Inspired.🚩

Address

Jhunjhunun
333031

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rastra Nirman Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rastra Nirman Trust:

Share