Janta Shramik Sangh

Janta Shramik Sangh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Janta Shramik Sangh, Labor Union, Katras More, Beside ISL School, PO & PS Jharia, Dhanbad, India, Jharia.

जनता श्रमिक संघ की महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह जी के द्वारा लोदना क्षेत्र संख्या-10 में क्षेत्रीय समिति (अं) का गठन कि...
05/01/2026

जनता श्रमिक संघ की महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह जी के द्वारा लोदना क्षेत्र संख्या-10 में क्षेत्रीय समिति (अं) का गठन किया गया। जिसमें

1. श्री राजाराम पासवान जी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष,
2. श्री सुनील कुमारपासवान जी संयुक्त सचिव,
3.श्री अर्जुन सिंह जी संगठन सचिव
4. श्रीमती ममता देवी जी संगठन सचिव

बनाए गए हैं। आज संघ कार्यालय में संघ की महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह जी के द्वारा नवगठित कमेटी को गठन संबंधित पत्र सौंपा गया तथा बधाई व शुभकामनाएँ दी गई।

#रागिनीसिंह #जनता_श्रमिक_संघ #संजीवसिंह

केंदुआ निवासी सह जनता श्रमिक संघ के मजदूर नेता सुरेंद्र सिंह जी के असमायिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक ह...
30/12/2025

केंदुआ निवासी सह जनता श्रमिक संघ के मजदूर नेता सुरेंद्र सिंह जी के असमायिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि।
शत् शत् नमन

श्री सोनू रवानी जी और श्री राजेश यादव जी के नेतृत्व में केंदुआ से सैकड़ों की संख्या में लोग सिंह मेंशन पहुँचे और जनता श्...
20/12/2025

श्री सोनू रवानी जी और श्री राजेश यादव जी के नेतृत्व में केंदुआ से सैकड़ों की संख्या में लोग सिंह मेंशन पहुँचे और जनता श्रमिक संघ सदस्यता ग्रहण किए।

#रागिनीसिंह #जनता_श्रमिक_संघ #संजीवसिंह

जनता श्रमिक संघ की महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह जी की अध्यक्षता में धनबाद स्थित बीसीसीएल मुख्यालय, कोयला भवन में झरिया ...
23/11/2025

जनता श्रमिक संघ की महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह जी की अध्यक्षता में धनबाद स्थित बीसीसीएल मुख्यालय, कोयला भवन में झरिया क्षेत्र की जनसमस्याओं और सुविधाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार अग्रवाल जी सहित शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिनमें कतरास मोड़ स्थित दुखहरनी मंदिर के पास पुल के नीचे भारी वाहनों के लिए नया मार्ग निर्माण, लंबित पाइपलाइन कार्य को शीघ्र पूरा करना, करमाटांड़ में बस सेवा शुरू करना, झरिया क्षेत्र के खाली मैदानों को खेल मैदान या पार्क के रूप में विकसित करना तथा बीसीसीएल में चार लाख रुपये तक की मैन्युअल निविदा प्रक्रिया पुनः शुरू करना शामिल रहे।इसके अलावा जेलगोरा स्थित गेस्ट हाउस और स्टेडियम की मरम्मत, जेनरल क्लर्क ग्रेड-3 परीक्षा में सीट वृद्धि कर द्वितीय सूची जारी करने तथा जिनागोड़ा अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा व सिविल सेवाओं को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। बीसीसीएल प्रबंधन ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री संतोष सिंह जी, उपाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार सिन्हा जी, सचिव श्री सतेंद्र सिंह जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान जलापूर्ति, बिजली और खदानों से पीट वाटर सप्लाई जैसी सार्वजनिक सुविधाओं के मुद्दों पर भी सहमति बनी और शीघ्र समाधान का भरोसा दिया गया।

#रागिनीसिंह #जनता_श्रमिक_संघ #संजीवसिंह

बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर लोदना महाप्रबंधक श्री निखिल वी त्रिवेदी जी और जनता श्रमिक संघ की ...
10/09/2025

बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर लोदना महाप्रबंधक श्री निखिल वी त्रिवेदी जी और जनता श्रमिक संघ की महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह जी के बीच वार्ता हुई। वही मौके पर जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री संतोष सिंह जी, केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार सिंह जी, संयुक्त महामंत्री श्री केडी पांडे जी, संगठन सचिव श्री संजय यादव जी, क्षेत्रीय सचिव श्री शैलेंद्र सिंह जी, असंगठित क्षेत्र सचिव श्री रविकांत पासवान जी आदि मजदूर भाई-बहन मौजूद थे।

#रागिनीसिंह #जनता_श्रमिक_संघ #संजीवसिंह

79 वें स्वतंत्रता दिवस पर आप समस्त मजदूर भाई-बहनों कोयलांचल वासियों प्रदेश वासियों व देश वासियों को जनता श्रमिक संघ की औ...
15/08/2025

79 वें स्वतंत्रता दिवस पर आप समस्त मजदूर भाई-बहनों कोयलांचल वासियों प्रदेश वासियों व देश वासियों को जनता श्रमिक संघ की और से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

#रागिनीसिंह #जनता_श्रमिक_संघ #संजीवसिंह

जनता श्रमिक संघ की महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह जी के द्वारा कुसुण्डा क्षेत्र संख्या-06 में श्री राजू सिंह जी को क्षेत्...
27/07/2025

जनता श्रमिक संघ की महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह जी के द्वारा कुसुण्डा क्षेत्र संख्या-06 में श्री राजू सिंह जी को क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य के पद पर मनोनित किया गया। आज संघ कार्यालय में संयुक्त महामंत्री श्री केडी पांडे जी के द्वारा संबंधित पत्र सौंपा गया तथा बधाई व शुभकामनाएँ दी गई।

#रागिनीसिंह #जनता_श्रमिक_संघ #संजीवसिंह

श्री नवीन पंडित जी के नेतृत्व में केंदुआ क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं श्री नीतीश यादव जी के साथ सिंह मेंशन आवास पर आक...
27/07/2025

श्री नवीन पंडित जी के नेतृत्व में केंदुआ क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं श्री नीतीश यादव जी के साथ सिंह मेंशन आवास पर आकर जनता श्रमिक संघ की महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह जी पर अपनी आस्था व्यक्त करते हुए जनता श्रमिक संघ की सदस्यता ग्रहण किए।

#रागिनीसिंह #जनता_श्रमिक_संघ #संजीवसिंह

केन्द्रीय चिकित्सालय, धनबाद (जगजीवन नगर) के कर्मठ कर्मचारियों ने एकत्र होकर संगठन जनता श्रमिक संघ में विश्वास जताया और स...
27/07/2025

केन्द्रीय चिकित्सालय, धनबाद (जगजीवन नगर) के कर्मठ कर्मचारियों ने एकत्र होकर संगठन जनता श्रमिक संघ में विश्वास जताया और संगठित होकर एक शाखा समिति का गठन किए और संगठन को मजबूत बनाने हेतु स्वेच्छा से जुड़ने का निर्णय लिया। इस अवसर पर उन्हें निम्नलिखित संगठनात्मक दायित्व सौंपा गया:
अध्यक्ष: श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव जी
उपाध्यक्ष: श्री विजय शंकर यादव जी
सचिव: श्री कन्हैया पाठक जी, श्री राजू कुमार पासवान जी
संयुक्त सचिव:
• श्री राजेश कुमार दास जी
• श्री दीपक कुमार सिंह जी
• श्री रामवचन भर जी
• श्री रंजीत सिंह जी
• श्री धर्मेन्द्र कुमार जी
इन सभी कर्मियों को संगठन में शामिल होने हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

#रागिनीसिंह #जनता_श्रमिक_संघ #संजीवसिंह

धनबाद नगर निगम की एजेंसी एम एस डब्लू में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों ने जनता श्रमिक संघ की महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह...
20/07/2025

धनबाद नगर निगम की एजेंसी एम एस डब्लू में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों ने जनता श्रमिक संघ की महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह जी पर अपनी आस्था व्यक्त करते हुए जनता श्रमिक संघ का दामन थामा जहां श्रीमती सिंह ने सभी को माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया। पूर्व पार्षद श्री संजय यादव जी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सदस्यता ग्रहण किया इस दौरान सफाई कर्मियों ने नगर निगम प्रशाशन व संवेदक एम एस डब्लू पर नियमानुसार कार्य न कराने ड्रेसकोड आई कार्ड सुरक्षा समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित होने की समस्याओं से अवगत कराया। श्रीमती सिंह ने कहा कि अब तक कोलियरी में मजदूरों के साथ शोषण रहा था अब नगर निगम में सफाई कर्मी, हेल्पर, चालक, सुपर वाइजर के साथ शौषण हो रहा है‌। आज भीमजदूरों का आस्था और विश्वास हमारे ससुर स्व सूर्यदेव सिंह जी पर हैं मजदूरों को विश्वास है, मजदूरों की हक की लड़ाई कोई लड़ता है तो सिंह मेंशन परिवार हैं हमारे पिताजी स्व सूर्यदेव सिंह जी हमेशा मजदूरों की लड़ाई लड़े है और उनका अधिकार दिलाया है। नगर निगम के कर्मचारियों के साथ हो रहे अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कर्मचारियों को उनके काम के बदले उचित वेतन, सुविधाएं और अधिकार मिलना चाहिए। आपके हक ओर अधिकार के लिए हम आपके साथ है कोलियरी में मजदूरों के लिए लड़ाई लड़ते थे अब लड़ाई नगर निगम में कर्मचारियों के लिए लड़ेंगे जल्द ही नगर निगम के अधिकारी से वार्ता कर मूलभूत सुविधा दिलाने का प्रयास करूंगी। आपकी एकता से ही हर लड़ाई जीती जाएगी और जहा मेरी आवश्यकता पड़ेगी वहां में सदैव आपके साथ खड़ी रहूंगी। इस दौरान मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष श्री संतोष सिंह, संयुक्त महामंत्री श्री के डी पांडेय जी, श्री रविकांत पासवान जी, श्री शैलेन्द्र सिंह उर्फ छोटू सिंह जी, श्री विजय चंद्रवंशी जी समेत कई अन्य गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#रागिनीसिंह #जनता_श्रमिक_संघ #संजीवसिंह

Address

Katras More, Beside ISL School, PO & PS Jharia, Dhanbad, India
Jharia
828111

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janta Shramik Sangh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Janta Shramik Sangh:

Share

Category