Parmarth Samaj Sevi Sansthan

Parmarth Samaj Sevi Sansthan The organization is working in Bundelkhand region of Uttar Pradesh and Madhya Pradesh.

Currently, the organization has direct reach in 686 villages of 18 blocks in 9 districts of Bundelkhand region of Uttar Pradesh & Madhya Pradesh.

आज रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में आयोजित महिला किसान दिवस के अवसर पर परमार्थ संस्था की आजिविका ए...
16/10/2025

आज रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में आयोजित महिला किसान दिवस के अवसर पर परमार्थ संस्था की आजिविका एवं किसान संवृद्धि समन्वयक श्रीमती संगीता श्रीवास्तव सहित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चार महिला किसानों — श्रीमती सुलेखा (ग्राम बेहटा), श्रीमती अंगूरी देवी, श्रीमती अर्चना देवी तथा श्रीमती साधना देवी को सम्मानित किया गया।

इस गरिमामयी अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं देश के प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. पंजाब सिंह, कुलपति डॉ. ए.के. सिंह तथा विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

यह पल वास्तव में अत्यंत महत्वपूर्ण है जब ग्रामीण क्षेत्रों की महिला किसानों के परिश्रम, समर्पण और योगदान को मंच पर सम्मान प्राप्त हुआ।
हम सभी के लिए यह एक प्रेरणादायक क्षण है।

नदी केवल पानी नहीं, हमारी सभ्यता और जीवन की धारा है। जिस तरह माँ अपनी संतान को पोषित करती है, वैसे ही नदियाँ हमें जीवन द...
28/09/2025

नदी केवल पानी नहीं, हमारी सभ्यता और जीवन की धारा है। जिस तरह माँ अपनी संतान को पोषित करती है, वैसे ही नदियाँ हमें जीवन देती हैं। आइए, इस नदी दिवस पर संकल्प लें कि नदियों को स्वच्छ और सुरक्षित रखेंगे, क्योंकि नदी बचेगी तभी जीवन बचेगा।"

झाँसी के बबीना ब्लॉक स्थित घुरारी नदी के तट पर जल सहेलियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर स...
17/09/2025

झाँसी के बबीना ब्लॉक स्थित घुरारी नदी के तट पर जल सहेलियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसी के साथ 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत भी की गई।

यही वह नदी है जिसे जल सहेलियों ने बोरी बंधान तकनीक से पुनर्जीवित किया था और जिसका उल्लेख स्वयं प्रधानमंत्री जी ने मन की बात कार्यक्रम में किया था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी श्री रामावतार जी, विशिष्ट अतिथि एडिशनल डीपीआरओ श्री फूलचंद जी तथा परमार्थ संस्था के प्रमुख डॉ. सी. संजय सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने जल सहेलियों को स्वच्छता, जल संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन की सशक्त अग्रदूत बताया।

कार्यक्रम के अंत में पीपल और बरगद के वृक्ष लगाए गए तथा नदी आरती का आयोजन कर प्रकृति संरक्षण और जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।

झांसी के बबीना ब्लॉक स्थित घुरारी नदी किनारे जल सहेलियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर संगोष्ठी व ...
17/09/2025

झांसी के बबीना ब्लॉक स्थित घुरारी नदी किनारे जल सहेलियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर संगोष्ठी व वृक्षारोपण किया। इसी के साथ 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत हुई।

यही नदी है जिसे जल सहेलियों ने बोरी बंधान से पुनर्जीवित किया था और जिसका उल्लेख प्रधानमंत्री जी ने मन की बात में किया था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी श्री रामावतार जी, विशिष्ट अतिथि एडिशनल डीपीआरओ श्री फूलचंद जी और परमार्थ संस्था के प्रमुख डॉ. सी. संजय सिंह उपस्थित रहे। सभी ने जल सहेलियों को स्वच्छता, जल संरक्षण व सामाजिक बदलाव की अग्रदूत बताया।

अंत में पीपल व बरगद के वृक्ष लगाए गए।

"गाँव-गाँव, पाँव-पाँव, वृक्ष लगाओ-पानी बचाओ " यात्रा के अंतर्गत आज छतरपुर जिले के घुवारा में पदयात्रा का आयोजन किया गया।...
04/08/2025

"गाँव-गाँव, पाँव-पाँव, वृक्ष लगाओ-पानी बचाओ " यात्रा के अंतर्गत आज छतरपुर जिले के घुवारा में पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान समुदाय के लोगों ने जल संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर सहभागिता दिखाई। यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव तक जल और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

In Rajapur village, Niwari district, was renovated by the Parmarth. This initiative has directly benefited around 50 far...
14/07/2025

In Rajapur village, Niwari district, was renovated by the Parmarth. This initiative has directly benefited around 50 farmers and made irrigation possible for over 200 acres of agricultural land.
Following the recent rains, the check dam is now filled to capacity, bringing visible relief and renewed hope to the faces of the local farming community

"गुरु वह दीप है, जिसकी ज्योति से परमार्थ का हर कार्य प्रकाशमान होता है; वह चेतना का स्रोत है, जो समाज में सेवा, समर्पण औ...
10/07/2025

"गुरु वह दीप है, जिसकी ज्योति से परमार्थ का हर कार्य प्रकाशमान होता है;
वह चेतना का स्रोत है, जो समाज में सेवा, समर्पण और संवेदना का आलोक फैलाता है।"

Address

Near Naja Hospital, Shivaji Nagar, Jhansi/
Jhansi
284001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Parmarth Samaj Sevi Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Parmarth Samaj Sevi Sansthan:

Share