Ummeed-Roshni Ki

Ummeed-Roshni Ki उम्मीद रोशनी की:भलाई की मुहिम जो प्रत्येक दिशा में असहाय जरूरतमंद लोगों को खुशियां एवं सहारा देती है।
(1)

*उम्मीद की एक बूंद- मानवता की जीत*6 मार्च, 2026 की सुबह जब शहर अपनी रफ़्तार पकड़ रहा था, तब कैंसर अस्पताल की दीवारों के प...
06/03/2026

*उम्मीद की एक बूंद- मानवता की जीत*
6 मार्च, 2026 की सुबह जब शहर अपनी रफ़्तार पकड़ रहा था, तब कैंसर अस्पताल की दीवारों के पीछे कोमल की दुनिया ठहर सी गई थी। कोमल, जो दूसरों के घरों और दफ्तरों में साफ-सफाई कर अपना गुजारा करती है, आज खुद को बेबस महसूस कर रही थी।
अतीत का साया और वर्तमान की जंग
कोमल के लिए 'कैंसर' सिर्फ एक बीमारी नहीं, बल्कि एक डरावना साया था। उसके परिवार के तीन सदस्य पहले ही इस जानलेवा बीमारी की भेंट चढ़ चुके थे। अब उसके पास परिवार के नाम पर सिर्फ उसका पति बचा था, जो खुद आज जिंदगी और मौत के बीच खड़ा था। मुँह के कैंसर का ऑपरेशन होना था, सर्जन तैयार थे, लेकिन एक बड़ी बाधा सामने खड़ी थी— खून की कमी।
कोमल ने हर संभव प्रयास किया, लेकिन ब्लड की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। वक्त रेत की तरह फिसल रहा था और स्थिति गंभीर होती जा रही थी। आँखों में आँसू और हाथ में 'आयुष्मान कार्ड' लिए वह अस्पताल के कॉरिडोर में खड़ी थी। आयुष्मान कार्ड ने इलाज के खर्च की चिंता तो कम कर दी थी, लेकिन खून का इंतजाम तो केवल इंसानियत ही कर सकती थी।

तभी यह सूचना विपिन कुमार शुक्ला और विभोर मौर्य तक पहुँची। बिना एक पल की देरी किए, दोनों युवक अपनी व्यस्तता छोड़कर कैंसर अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। कोमल की सिसकियाँ और उसके पति की गंभीर स्थिति देख उनका संकल्प और दृढ़ हो गया।
विपिन और विभोर ने तुरंत अपना रक्तदान किया। उनकी रगों से बहते खून ने न केवल ब्लड बैंक की कमी को पूरा किया, बल्कि एक उजड़ते हुए परिवार को नई उम्मीद भी दी।
*मानवता का संदेश*
जब कोमल के पति का ऑपरेशन शुरू हुआ, तो उसकी आँखों में कृतज्ञता के भाव थे। उसे अहसास हुआ कि भले ही वह आर्थिक रूप से कमजोर है और उसका परिवार इस बीमारी से हारता आया है, लेकिन समाज में आज भी विपिन और विभोर जैसे लोग मौजूद हैं जो अनजान लोगों के लिए भी फरिश्ते बन सकते हैं। विभोर पूर्व में भी पुलिस मित्र लखनऊ द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदान कर चुके है।

यह कहानी हमें याद दिलाती है कि रक्तदान केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसी को जीवन का दूसरा उपहार देना है।
❤️🤞🎁🙏👮
#उम्मीदरोशनीकी #भलाई

04/03/2026

#भलाई की मुहिम ❤️
#होली #उम्मीदरोशनीकी
उम्मीद रोशनी की समाजसेवी संस्था द्वारा बिजौली बस्ती में रहने वाली एक बीमार मां और उसके 2 माह के नन्हे बच्चे को 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, चिकित्सक द्वारा चेकअप उपरांत दवाई देकर छुट्टी कर दी गई।

28/02/2026

'इरादे' इतने कमजोर नही होने चाहिए,
की लोगो की बातों में आकर टूट जाए...
सुप्रभात 🙏🤞

 #शुभारंभ  #उम्मीद की  #पाठशाला 🙏🤞झांसी ~ बिजौली बस्ती में रहने वाले सहरिया परिवारों के नन्हें बच्चों के लिए निःशुल्क पा...
27/02/2026

#शुभारंभ
#उम्मीद की #पाठशाला 🙏🤞

झांसी ~ बिजौली बस्ती में रहने वाले सहरिया परिवारों के नन्हें बच्चों के लिए निःशुल्क पाठशाला का
शुभारंभ जल्द होने जा रहा है।

25/02/2026

बड़ों के साथ आप जितने पारदर्शक रहेंगे,
उतने ही बेहतर वह आपके मार्गदर्शक रहेंगे...
सुप्रभात 🙏

24/02/2026

❤️

24/02/2026

Hero/Actor Sushant Singh Sir ❤️🙏🤞😇

24/02/2026

वक्त...
बुरा हो...मेहनत कीजिये,
अच्छा हो...मदद कीजिये....
सुप्रभात 🙏🤞

26/01/2026

राशन सामग्री वितरण कार्यक्रम

26/01/2026

मदद वाले हाथ

26/01/2026

राष्ट्र गान 🙏🤞

Address

1564/1 PREM GANJ SIPRI BAJAR
Jhansi
284003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ummeed-Roshni Ki posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ummeed-Roshni Ki:

Share