Bhartiya Vidhyarthi Morcha Jhansi Uttar Pradesh

Bhartiya  Vidhyarthi  Morcha   Jhansi Uttar Pradesh यह Sc/St/Obc/& माइनोरिटी के छात्रों का राष्ट्रव्यापी सामाजिक संगठन है।

22/02/2026

महामोर्चा RSS मुख्यालय पर निकलते हुए।

 इस बार उत्तर प्रदेश के  #इलाहाबाद में  #भारतीय_विद्यार्थी_मोर्चा का राज्य अधिवेशन  #स्थान:- सरदार पटेल सेवा संस्थान अलो...
19/10/2024


इस बार उत्तर प्रदेश के #इलाहाबाद में #भारतीय_विद्यार्थी_मोर्चा का राज्य अधिवेशन
#स्थान:- सरदार पटेल सेवा संस्थान अलोपी बाग चुंगी #प्रयागराज में
#दिनांक :- 20 अक्टूबर 2024 को
दिन:- रविवार को होने जा रहा है।

#अध्यक्षता: मा० सिद्धान्त मौर्या (राष्ट्रीय प्रभारी BVM to RMBBS नई दिल्ली ) जी करेंगे।
Bhartiya Yuva Morcha
Bhartiya Berojgar Morcha

  आज दिनांक 18/09/2024 को  ारतीय_बेरोजगार_मोर्चा_ के द्वारा 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हुईं धांधली के विरोध मे चरण...
18/09/2024

आज दिनांक
18/09/2024 को ारतीय_बेरोजगार_मोर्चा_ के द्वारा 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हुईं धांधली के विरोध मे चरणबद्ध आंदोलन घोषित किया गया था जिसका आज #प्रथम_चरण में जिलाधिकारी #झाॅंसी माध्यम से #महामहिम_राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिया गया
दूसरा चरण 30/09/2024 को धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
@फॉलोअर्स

 Bharatiy Vidyarthi Morchaपेरियार ई वी रामास्वामी नायकर एक महान क्रांतिकारी विचारकसमाज सुधारक थे जिन्होंने वंचितों-शोषित...
17/09/2024


Bharatiy Vidyarthi Morcha
पेरियार ई वी रामास्वामी नायकर एक महान क्रांतिकारी विचारकसमाज सुधारक थे जिन्होंने वंचितों-शोषित और गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किया। उनका जन्म 17 सितंबर 1879 को पश्चिमी तमिलनाडु के इरोड में हुआ था ¹। उन्होंने जातिवादी और गैर बराबरी वाले हिंदुत्व का विरोध किया और अपना पूरा जीवन इसके खिलाफ लड़ाई में बिताया.

वे एक क्रांतिकारी विचारक थे जिन्होंने धार्मिक आडंबर और कर्मकांडों पर प्रहार किया था। उन्होंने तमिलनाडु में ब्राह्मणवादी प्रभुत्व और जाति अस्पृश्यता के खिलाफ विद्रोह किया।

उन्होंने अपनी पत्नी नगम्मल को भी अपने विचारों से ओत प्रोत किया और उन्हें भी अपने साथ जोड़ा। उनकी शादी 19 साल की उम्र में हुई थी, लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी को भी शिक्षित किया और उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया .

क्योंकि उन्हें लगा कि यह शोषितों वंचितों के हितों की रक्षा नहीं कर रही है। इसके बाद उन्होंने जस्टिस पार्टी का नेतृत्व किया और बाद में इसे द्रविड़ कड़गम में बदल दिया ।

उनकी विरासत आज भी तमिलनाडु में महसूस की जा सकती है, जहां वे एक महान नेता के रूप में याद किए जाते हैं।

#महान_क्रांतिकारी #पेरियार ई वी रामास्वामी नायकर जी की 145 वीं जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें शत्-शत् नमन।💐💐💐💐💐

प्रति,महामहिम राष्ट्रपति, भारत, नई दिल्लीद्वारा: जिलाधिकारी झाँसी।विषय : जाति आधारित जनगणना एवं संख्या के अनुपात में सभी...
13/08/2024

प्रति,

महामहिम राष्ट्रपति, भारत, नई दिल्ली

द्वारा: जिलाधिकारी झाँसी।

विषय : जाति आधारित जनगणना एवं संख्या के अनुपात में सभी क्षेत्रों में हिस्सेदारी सहित 09 मुद्दों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन।

महोदया,

देश में राजनैतिक पार्टियों द्वारा तरह-तरह के मुद्दे उठाये जा रहे है लेकिन जाति आधारित जनगणना एवं संख्या के अनुपात में सभी क्षेत्रों में हिस्सदारी को लेकर किसी भी प्रकार के मुद्दे नहीं उठाएं जा रहे है। जिसके लिए हम देश के 32 राज्यों में उपरोक्त विषय के सन्दर्भ में चरणबद्ध तरीके से निम्नलिखित आन्दोलन करके आपसे मांग करते है-

1. केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित जनगणना करायी जाय एवं संख्या के अनुपात में सभी क्षेत्रो मे ओबीसी को हिस्सेदारी सुनिश्चित किया जाय तथा एससी, एसटी का भी बढ़ी हुई संख्या के अनुपात में भी आरक्षण बढ़ाया जाय।

2. EWS आरक्षण लागू होने के बाद अब 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा समाप्त हो गयी है। इसलिए जब तक जाति आधारित जनगणना नहीं होती तब तक मण्डल कमीशन के आंकडे के मुताबिक ओबीसी को 52 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाय।

3. ओबीसी से असंवैधानिक क्रीमीलेयर हटाया जाय तथा एससी पर क्रीमीलेयर लगाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लिया जाय।

4. केन्द्र सरकार द्वारा ओबीसी के विकास के लिए बजट न देने एवं एससी, एसटी के विकास के लिए भी पर्याप्त बजट न देने के विरोध में।

5. बिहार में जाति आधारित गणना के बाद ओबीसी, एससी, एसटी के बढ़ाये आरक्षण पर हाइकोर्ट की रोक को सुप्रीम कोर्ट ने भी जारी रखा है। इसलिए बिहार आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में डाला जाय।12-

6. कई राज्यों में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण भी लागू नहीं है इसलिए सभी राज्यों में त

मण्डल कमीशन में बतायी गयी ओबीसी की भीख्या के आधार पर उसी अनुपात में

लागू किया जाय।

7. रिजर्वेशन इम्पलीमेंटेशन ऐक्ट बनाया जाय, जिससे एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण व हो रही धोखाधड़ी को रोका जा सके।

8. निजी क्षेत्रो में भी आरक्षण लागू किया जाय।

9. एमएसपी गारणटी कानून बनाया जाय।

उपरोक्त मुद्दो को लेकर आंदोलन के प्रथम चरण में यह ज्ञापन महामहिम को सादर प्रेषित कि रहा है। उपरोक्त मुद्दो को लेकर आगामी चरणों का आंदोलन निम्नलिखित है।

#पहला_चरण 13 अगस्त, 2024

चरणबद्ध आंदोलन

जिलाधिकारी महोदय द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन

#दूसरा_चरण 30 अगस्त, 2024

राष्ट्रव्यापी घरना/प्रदर्शन

#तीसरा_चरण 15 अक्टूबर, 2024

दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना/प्रदर्शन

#चौथा_चरण 30 अक्टूबर, 2024 भारत बंद

भवदीय

(जिलाध्यक्ष / संयोजक)

जिला एड० अशोक वर्मा

मो....Mo-988969791
प्रदेश अध्यक्ष(भारत मुक्ति मोर्चा (उ०प्र०)

Address

Jhansi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhartiya Vidhyarthi Morcha Jhansi Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share