18/06/2025
अंगदान के क्षेत्र में के इंदौर रचा फिर इतिहास•••
*69 वर्षीय उज्जैन निवासी श्री तुलसीराम जी रावल के अंगदान हेतु इंदौर में 64 वा ग्रीन कॉरिडोर बना*
सीवियर ब्रेन हेमरेज के उपरांत पाटीदार हॉस्पिटल उज्जैन में श्री तुलसीरामजी रावल उपचाररत थे। उपचार के दौरान उपचाररत डॉक्टर द्वारा संभावित ब्रेन डेथ की समाचार देने के उपरांत परिवार में स्वप्रेरणा से संभावित अंगदान हेतु मुस्कान ग्रुप के सेवादार जीतू बगानी से संपर्क किया गया।
रावल परिवार राधास्वामी सत्संग व्यास पंथ की मान्यता वाले हैं एवं श्री तुलसीराम जी उज्जैन डेरे में पाठी( ग्रंथ पढ़ने वाले) की सेवा देते थे। संतमत व्यवहारिक बिंदुओं को समझते हुए गुरु प्रेरणा से परिवार में उदारता पूर्वक तत्परता दिखाइए एवं रोगी को सीएचएल केयर हॉस्पिटल इंदौर दिनांक 16 जून को लाया गया एवम अंगदान की दिशा में तैयारियां प्रारंभ की गई।
शासन के विधान अनुसार चार चिकित्सक दलों की ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन कमेटी ने रोगी का प्रथम ब्रेन डेथ 17 जून सुबह 10:35 तथा द्वितीय ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन शाम 5:30 पर पुर्ण किया।
18 जून आज सुबह 9:00 बजे सीएचएल केयर हॉस्पिटल से चोइथराम हॉस्पिटल के लिए ग्रीन कॉरिडोर बना है।
समय में परिवर्तन तकनीकी कर्म से करना पड़ा जो ग्रीन कॉरिडोर देर रात को बना था वहां सुबह 9:00 बजे बन पाया।
जिसकी आधिकारिक सूचना देर से देने के लिए क्षमा चाहते हैं।
श्री तुलसी राम जी की एक किडनी सीएचएल हॉस्पिटल में पंजीकृत 45 वर्षीय पुरुष रोगी को प्रत्यारोपित की जा रही है,
दूसरी किडनी चौइथराम हॉस्पिटल में उपचाररत 54 वर्षीय रोगी को प्रत्यारोपित जा रही है
लीवर जुपिटर विशेष हॉस्पिटल के रोगी को आवंटित किया गया था लेकिन बाद मे तकनीकी अनुकूलता नही बनने पर स्थगित किया गया।
इंदौर के सांसद श्री शंकर जी लालवानी एवं संभाग आयुक्त श्री दीपक सिंह जी , इंदौर सोसाइटी फॉर ऑर्गन डोनेशन के सचिव एवं डीन मेडिकल कॉलेज डॉ अरविंद जी घनघेरिया संस्थापक सचिव डा संजय जी दीक्षित की सतत मॉनिटरिंग बनी रही तथा सोटो मध्य प्रदेश के नोडल ऑफिसर डॉ मनीष पुरोहित,श्रीमती निधि शर्मा एवम श्री शुभम वर्मा के समन्वय में इंदौर एक बार फिर परोपकार की राह पर अग्रसर है।
अंगदान के इस कार्य में श्री तुलसीराम जी रावल के पुत्र संतोष रावल, शैलेन्द्र रावल एवं श्री राजेश पेड़वा की अहम भूमिका रही।
सीएचएल केयर हॉस्पिटल के डॉ सुरेंद्र सिंह परिहार एवं ऑर्गन डोनेशन कोऑर्डिनेटर श्रीमती मोनिशा बगानी का विशेष योगदान रहा।
डॉ निखिलेश जैन,डॉ शिव शंकर शर्मा, डॉ सौरभ जुल्का,डॉ विपिन शर्मा के द्वारा चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गई हुई।
*मुस्कान ग्रुप सेवादार*
*जीतू बगानी, संदीपन आर्य, लकी खत्री, जुगल नागपाल, राजेन्द्र माखीजा, जेठानंद जी जयसिंघानी, विशाल चंदानी, राजू धनवानी, तरुण रोचवानी समन्वय सेवा के लिए तत्पर रहे।*
सेवा में,
😊मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट
( जन चेतना का विनम्र प्रयास)
अंग एवं देहदान विभाग
*जीतू बगानी*
*9009009008*
*संदीपन आर्य*
*930325 9844*