Vishvanath Legal and Sports Foundation

Vishvanath Legal and Sports Foundation Vishvanath Sharan Foundation is a Trust (Registered), working for a poor sportsperson, fellow student आपका साथ, खेलों का विकास

29/08/2025

27/08/2025
22/06/2025

विश्वनाथ शरण की नवमी पुण्यतिथि पर खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण

मोहनपुर स्थित खेल मैदान ( अमेन ) में आज अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल एवं रग्बी खिलाड़ी स्वर्गीय विश्वनाथ शरण की नवमी पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विश्वनाथ शरण फाउंडेशन के तत्वावधान में 70 स्थानीय खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री, जर्सी और मेडल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वनाथ शरण फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ शरण ने की, जबकि मंच संचालन वरिष्ठ खिलाड़ी राजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कसमा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा और अमैन पंचायत के सरपंच आलोक कुमार उपस्थित रहे।
साथ ही जिला रग्बी कोच अविनाश कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में साकेत शर्मा, नीरज कुमार, कुमार गौतम, अजीत उर्फ लोहा, प्रवीण उर्फ महेश, रवि भूषण उर्फ अप्पू भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय विश्वनाथ शरण जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर की गई।
सचिव बैद्यनाथ शरण ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा “खेल के साथ अनुशासन अत्यावश्यक है। फाउंडेशन का यह छोटा-सा प्रयास खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने हेतु है। हमारा उद्देश्य जहानाबाद जिले में प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और समय-समय पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है।”
वरिष्ठ खिलाड़ी राजेश कुमार, जो स्वर्गीय विश्वनाथ शरण जी के बालसखा रहे हैं, ने अपने भावुक संबोधन में कहा “विश्वनाथ जी की खेल प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। नई पीढ़ी को उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए।”
इस अवसर पर कोच अविनाश कुमार एवं राजेश कुमार को मोमेंटो और मेडल भेंट कर सम्मानित किया गया।
साथ ही सभी 70 खिलाड़ियों को जर्सी, खेल सामग्री एवं मेडल प्रदान किए गए।
विश्वनाथ शरण फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह आयोजन न केवल स्वर्गीय खिलाड़ी के प्रति श्रद्धांजलि थी, बल्कि जिले के युवाओं के खेल भविष्य के प्रति एक सार्थक पहल भी सिद्ध हुई।

22/06/2025

Jehanabad News: विश्वनाथ शरण की नवमी पुण्यतिथि पर खिलाड़ियों को सम्मान, खेल सामग्री का वितरण

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी स्वर्गीय विश्वनाथ शरण जी का 19 जून को जहानाबाद जिले के अमैन पंचायत के मोहनपुर खेल मैदान पर नौवां प...
22/06/2025

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी स्वर्गीय विश्वनाथ शरण जी का 19 जून को जहानाबाद जिले के अमैन पंचायत के मोहनपुर खेल मैदान पर नौवां पुण्यतिथि खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री एवं मैडल से सम्मानित कर मनाया गया ll

10/03/2025

*महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में मुजफ्फरपुर की टीम ने देवघर को हराया*
घोषी (जहानाबाद)
स्वर्गीय विश्वनाथ शरण अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की स्मृति में घोसी हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित एकदिवसीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर ने देवघर को हराकर जीत दर्ज की।

मुजफ्फरपुर और देवघर की महिला टीमों के बीच हुए इस रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया। मध्यांतर से पहले देवघर की टीम ने बढ़त बनाई, जिससे मुजफ्फरपुर की टीम दबाव में आ गई। लेकिन मध्यांतर के बाद मुजफ्फरपुर की टीम ने शानदार वापसी करते हुए मैच को बराबरी पर ला दिया। मैच के दौरान छोटे-छोटे पास और सटीक रणनीति के कारण दर्शकों को रोमांचक खेल देखने को मिला।

ट्राई ब्रेकर में मुजफ्फरपुर की जीत

मैच निर्णायक मंडल द्वारा ट्राई ब्रेकर तक पहुंचा, जहां मुजफ्फरपुर की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। इस जीत से खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

मुख्य अतिथि ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल पर किक मारकर मैच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती रानी कुमारी, भारतीय पंचायत के मुखिया हेमंत शरण, पैक्स अध्यक्ष राम संतोष शर्मा समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

प्रतियोगिता के समापन पर संस्था के सदस्यों द्वारा मैथिली शरण, बैजनाथ शरण, रामबाबू आदि ने विजेता और उपविजेता टीमों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार ने इस आयोजन को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया, वहीं रानी कुमारी ने कहा कि "आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और सरकार भी उनके विकास के लिए लगातार सहयोग कर रही है।"
इस टूर्नामेंट के साथ भवरू गोपी खेल महोत्सव का नौ दिवसीय आयोजन विधिवत संपन्न हुआ।

स्वर्गीय विश्वनाथ शरण मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: घोसी टीम बनी विजेताघोसी (बिहार), 09 मार्च – घोसी हाई स्कूल के खेल मैदा...
09/03/2025

स्वर्गीय विश्वनाथ शरण मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: घोसी टीम बनी विजेता

घोसी (बिहार), 09 मार्च – घोसी हाई स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित स्वर्गीय विश्वनाथ शरण मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज घोसी बनाम काको के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने आक्रामक और रणनीतिक खेल का प्रदर्शन किया।

पहले हाफ में घोसी को बढ़त, हाफ टाइम से पहले घोसी टीम ने शानदार गोल कर बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद एक और गोल दागकर घोसी ने मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। अंततः घोसी टीम ने 2-0 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति फाइनल मुकाबले के शुभारंभ के अवसर पर घोसी विधानसभा के पूर्व विधायक राहुल कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर मैच की शुरुआत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विश्वनाथ शरण फाउंडेशन द्वारा इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में फुटबॉल खेल को बढ़ावा मिलेगा। आज जो ग्रामीण परिवेश में फुटबॉल का आयोजन होना विलुप्त के कगार पर था जिसको पुण जिंदा करने के लिए उन्होंने आयोजनों को धन्यवाद ज्ञापित किया

इस मौके पर हुलासगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार, समाजसेवी डॉ. एम. हुसैन, कुर्मा संस्कृति विश्वविद्यालय के निदेशक नारायण ओम जी, भरथू पंचायत के मुखिया, लोक जनसकती रामविलास के प्रदेश महासचिव हेमंत शरण, पूर्व मुखिया ललित यादव और निर्णायक रेफरी श्रीकांत शर्मा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अतिथियों का सम्मान एवं आयोजन की सराहना आयोजकों इंजीनियर मैथिली शरण एवं बैद्यनाथ शरण ने सभी आगंतुकों का अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मान किया। मंच संचालन संत कुमार सिंह, विजय कुमार एवं कुणाल बनर्जी ने किया।

स्थानीय दर्शकों ने इस रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद लिया और आयोजन समिति की प्रशंसा की।

कल होगा बिहार बनाम झारखंड महिला फुटबॉल मैच

टूर्नामेंट का रोमांच अभी खत्म नहीं हुआ है। आयोजक बैद्यनाथ शरण ने बताया कि कल बिहार बनाम झारखंड महिला फुटबॉल मैच का आयोजन घोसी हाई स्कूल के मैदान पर किया जाएगा। यह मुकाबला भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।

स्वर्गीय विश्वनाथ शरण मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट, घोसी की शानदार जीत, फाइनल में बनाई जगहहुलासगंज (जहानाबाद), 8 मार्च – स...
08/03/2025

स्वर्गीय विश्वनाथ शरण मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट, घोसी की शानदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

हुलासगंज (जहानाबाद), 8 मार्च – स्वर्गीय विश्वनाथ शरण मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज हुलासगंज हाई स्कूल के खेल मैदान पर खेला गया। मुकाबले में आक्रामक खेल का प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें घोसी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 1-0 से जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया।

मैच की शुरुआत तेज़ गति और रोमांचक खेल से हुई। पहले हाफ में ही घोसी की टीम ने शानदार मौका बनाकर एक गोल दाग दिया, जो अंत तक निर्णायक साबित हुआ। नियमों के तहत खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों ने भरपूर कोशिश की, लेकिन घोसी की टीम ने अपनी बढ़त बनाए रखी और जीत दर्ज की।

सम्मान समारोह में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

मैच के समापन पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विश्वनाथ शरण संस्था के सचिव बैद्यनाथ शरण एवं हुलासगंज थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। हुलासगंज थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया।

इस मौके पर विश्वनाथ शरण फाउंडेशन के संस्थापक मैथिली शरण, सूरजपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मना सिंह, पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार, पूर्व मुखिया रविकांत शर्मा जी, अप्पू जी एवं कई पंचायत प्रतिनिधि, फुटबॉल प्रेमी और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने बताया कि फाइनल मुकाबला कल घोसी हाई स्कूल के मैदान पर खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें ट्रॉफी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगी।

विस्तृत आगामी होने वाले कार्यक्रम ll
02/03/2025

विस्तृत आगामी होने वाले कार्यक्रम ll

आज नालंदा जिला के ग्राम गौरव नगर में परवलपुर के समीप चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में शामिल हुए, इस मौके पर न...
26/02/2025

आज नालंदा जिला के ग्राम गौरव नगर में परवलपुर के समीप चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में शामिल हुए, इस मौके पर नालंदा के सांसद एवं बिहार सरकार के माननीय मंत्री सरवन कुमार जी एवं हिलसा विधानसभा के विधायक एवं समस्त जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए थे ll मैच के दरमियान घोसी बनाम धरहरा पावापुरी के बीच मैच खेला गया काफी रोमांचक मुकाबले में घोषी एक गोल से हार गई जो की मुकाबले तीन दो से मैच खत्म हुआ ll

Address

Infront Of Police Station, Ghosi
Jehanabad
804406

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vishvanath Legal and Sports Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Vishvanath Legal and Sports Foundation:

Share