Kutir PG College Chakkey Jaunpur

Kutir PG College Chakkey Jaunpur कुटीर पी जी कालेज चक्के जौनपुर का आधिकारिक फेसबुक पेज।
ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा का उत्कृष्ट संस्थान।
ग्रेजुएशन से लेकर रिसर्च तक का एकमात्र केंद्र।

:-प्रवेश प्रारम्भ-:सत्र- 2026-27       #कुटीरसंस्थानचक्के
20/05/2026

:-प्रवेश प्रारम्भ-:

सत्र- 2026-27




#कुटीरसंस्थानचक्के

वह अजर अमरता का गौरव, वह मानवता का विजय तूर्य।आदर्शों के दुर्गम पथ को, आलोकित करता हुआ सूर्य।।अदम्य शौर्य, साहस और स्वाभ...
09/05/2026

वह अजर अमरता का गौरव, वह मानवता का विजय तूर्य।
आदर्शों के दुर्गम पथ को, आलोकित करता हुआ सूर्य।।

अदम्य शौर्य, साहस और स्वाभिमान के प्रतीक, महान योद्धा , राष्ट्र नायक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।




#कुटीरसंस्थानचक्के

राष्ट्रगान के रचयिता, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान साहित्यकार, दार्शनिक और विचारक 'गुरुदेव' श्री रबिंद्रनाथ टैगोर जी ...
07/05/2026

राष्ट्रगान के रचयिता, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान साहित्यकार, दार्शनिक और विचारक 'गुरुदेव' श्री रबिंद्रनाथ टैगोर जी की जयंती पर कोटिशः नमन।

आपकी रचनाएं हमें मानवता, स्वतंत्रता और सृजनशीलता का मार्ग दिखाती हैं।

आइए, उनके विचारों को अपनाकर एक बेहतर समाज के निर्माण का संकल्प लें।




#कुटीरसंस्थानचक्के

03/05/2026

कुटीर पी. जी. कालेज चक्के के शिक्षा संकाय विभाग के पूर्व छात्र अभिषेक कुमार गर्ग पुत्र डॉ श्रीनिवास तिवारी प्रवक्ता कुटीर पी. जी. कालेज चक्के ने माय भारत कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश विधानसभा में केंद्रीय बजट- 2026 विषय पर प्रमुखता से अपना विचार प्रस्तुत किया।




#कुटीरसंस्थानचक्के

कुटीर संस्थान के द्वितीय व्यवस्थापक, कुटीर पी. जी. कालेज, चक्के के पूर्व प्रबंधक, सर्वोदय आंदोलन में युवावस्था में सक्रि...
02/05/2026

कुटीर संस्थान के द्वितीय व्यवस्थापक, कुटीर पी. जी. कालेज, चक्के के पूर्व प्रबंधक, सर्वोदय आंदोलन में युवावस्था में सक्रिय योगदान देने वाले यशः शरीर परम पूज्य संस्थापक जी के यशस्वी सुपुत्र, परम श्रद्धेय स्मृतिशेष पं. चतुर्भुज दुबे जी की पुण्यदिवस 02 मई पर कुटीर संस्थान परिवार की सादर श्रद्धांजलि।

हम आपके बनाए पथ के अनुगामी होते हुए आपकी प्रेरणा से कुटीर संस्थान को स्वर्णिम दौर में ले जाने हेतु संकल्पित हैं।




#कुटीरसंस्थानचक्के

:-गौरव का क्षण-:कुटीर पी. जी. कालेज चक्के के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि हमारे पूर्व छात्र सत्यम सिंह (स्न...
29/04/2026

:-गौरव का क्षण-:

कुटीर पी. जी. कालेज चक्के के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि हमारे पूर्व छात्र सत्यम सिंह (स्नातक – जैव प्रौद्योगिकी, सत्र 2022) ने प्रतिष्ठित GPAT-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97.14 परसेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1536 तथा 222 स्कोर प्राप्त कर महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। साथ ही वे इस परीक्षा में Qualified घोषित हुए हैं।
सत्यम सिंह, पुत्र श्री हरीश कुमार सिंह एवं माता श्रीमती सुनीता सिंह, का यह परिणाम उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है, जो वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

📊 रिज़ल्ट का संक्षिप्त विवरण (स्कोरकार्ड के अनुसार):
• परीक्षा: GPAT-2026
• परसेंटाइल : 97.1426973
• ऑल इंडिया रैंक: 1536
• स्कोर: 222
• श्रेणी: General (EWS)

✨ प्रेरणादायक मार्गदर्शन सत्र
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में सत्यम सिंह महाविद्यालय पधारे, जहाँ उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology) के महत्व, करियर अवसरों एवं आधुनिक युग में इसकी बढ़ती उपयोगिता पर जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिस जैव प्रौद्योगिकी जैसे तकनीकी विषय की पढ़ाई अन्य संस्थानों में लगभग ₹25,000 प्रति सेमेस्टर तक होती है, वही कुटीर पी. जी. कालेज चक्के में मात्र लगभग ₹6,000 प्रतिवर्ष में उपलब्ध है—जो ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक अमूल्य अवसर है।

🌱 Biotechnology – भविष्य की दिशा
जैव प्रौद्योगिकी आज के समय में Innovation और Research का आधार बन चुकी है, जो विद्यार्थियों को व्यापक करियर अवसर प्रदान करती है।

आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन
वर्तमान में उच्च अध्ययनरत रहते हुए भी उन्होंने महाविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपनी तैयारी को सुदृढ़ किया। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के प्रबंधक मा. डॉ. अजयेन्द्र कुमार दुबे जी के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीनिवास तिवारी एवं सहायक प्राध्यापिका अनामिका शुक्ला का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से वे इस सफलता तक पहुँचे।
महाविद्यालय परिवार सत्यम सिंह को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देता है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।




#कुटीरसंस्थानचक्के

भारत के महान गणितज्ञ, ‘संख्याओं के जादूगर’ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।       ...
26/04/2026

भारत के महान गणितज्ञ, ‘संख्याओं के जादूगर’ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।




#कुटीरसंस्थानचक्के

जला अस्थियां बारी-बारी, चिटकाई जिनमें चिनगारी, जो चढ़ गये पुण्य-वेदी पर, लिए बिना गर्दन का मोल, कलम, आज उनकी जय बोल। -रा...
24/04/2026

जला अस्थियां बारी-बारी,
चिटकाई जिनमें चिनगारी,
जो चढ़ गये पुण्य-वेदी पर,
लिए बिना गर्दन का मोल,
कलम, आज उनकी जय बोल। -रामधारी सिंह 'दिनकर' जी

‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ व ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित, वीर रस के महान कवि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!




#कुटीरसंस्थानचक्के

।। शैक्षणिक भ्रमण।।:- भूगोल विभाग, कुटीर पी. जी. कालेज चक्के :-मार्गदर्शन कर्ता- 1.आलोक कुमार प्रजापति, सहायक आचार्य- भू...
18/04/2026

।। शैक्षणिक भ्रमण।।

:- भूगोल विभाग, कुटीर पी. जी. कालेज चक्के

:-मार्गदर्शन कर्ता- 1.आलोक कुमार प्रजापति, सहायक आचार्य- भूगोल विभाग
2. श्रीमती रागिनी दुबे- सहायक आचार्य
3. श्री नरेंद्र पांडेय- प्रयोगशाला सहायक

:-स्थल- त्रिवेणी घाट ऋषिकेश, चंडी घाट हरिद्वार, मंशा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर, देवप्रयाग, लाइब्रेरी चौक मसूरी, दलाई हिल्स मसूरी, मॉल रोड मसूरी, शांति कुंज हरिद्वार, भारत माता मंदिर हरिद्वार, कनखल हरिद्वार, परदेश्वर महादेव मंदिर हरिद्वार।

:-छात्र-छात्राओं ने विभिन्न भौगोलिक स्थलों, प्राकृतिक संसाधनों एवं पर्यावरणीय पहलुओं का प्रत्यक्ष अध्ययन कर अपने ज्ञान में अभूतपूर्व वृद्धि की। यह टूर विद्यार्थियों के लिए केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि सीखने, समझने और प्रकृति से जुड़ने का एक सुनहरा अवसर सिद्ध हुआ।




#कुटीरसंस्थानचक्के

Address

Jaunpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kutir PG College Chakkey Jaunpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share