व्यक्तित्व विकास फाउंडेशन-vvf

  • Home
  • India
  • Jamui
  • व्यक्तित्व विकास फाउंडेशन-vvf

व्यक्तित्व विकास फाउंडेशन-vvf We work with Dalit Youth in Jamui on their personality development and education.

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान विरसा मुंडा बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।बिरसा मुंडा महान आ...
09/06/2026

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान विरसा मुंडा बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

बिरसा मुंडा महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलिहातू में हुआ। उन्हें 'धरती आबा' कहा जाता है। उन्होंने अंग्रेजों और जमींदारों के शोषण के खिलाफ 1895 में 'उलगुलान' आंदोलन शुरू किया। बिरसा ने आदिवासियों को जल-जंगल-जमीन के अधिकार के लिए एकजुट किया और 'बिरसाइत' धर्म चलाया। उन्होंने कुरीतियों का विरोध किया। 1900 में गिरफ्तारी के बाद 9 जून को रांची जेल में उनकी मृत्यु हो गई। मात्र 25 वर्ष की आयु में शहीद हुए बिरसा आज भी आदिवासी स्वाभिमान के प्रतीक हैं। 15 नवंबर को 'जनजातीय गौरव दिवस' मनाया जाता है।
व्यक्तित्व विकास फाउंडेशन-vvf

VVF द्वारा आयोजित आज दिनांक 06.06.2026 को (मड़वा, लखनपुर) मासिक बैठक कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों के कारण विशेष रही।1. लर्निं...
06/06/2026

VVF द्वारा आयोजित आज दिनांक 06.06.2026 को (मड़वा, लखनपुर) मासिक बैठक कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों के कारण विशेष रही।
1. लर्निंग सेंटर एवं बैठक स्थल की व्यवस्था
लंबे समय से एक स्थायी बैठक स्थल एवं लर्निंग सेंटर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यह प्रयास आज सफल हुआ। जमुई प्रखंड के लखनपुर पंचायत के माननीय मुखिया श्री टिंकू कुमार पासवान जी द्वारा सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए एक स्थान उपलब्ध कराया गया, जहाँ आज की मासिक बैठक आयोजित की गई। VVF परिवार उनकी इस महत्वपूर्ण पहल के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है।
2. DISHA Fellow विक्की कुमार की सफलता
DISHA Fellowship से लगभग 8 माह पूर्व जुड़े विक्की कुमार ने अपने सपने को साकार करते हुए बिहार पुलिस में सफलता प्राप्त की है। इस अवसर पर VVF टीम एवं लखनपुर पंचायत के माननीय मुखिया श्री टिंकू कुमार पासवान जी द्वारा उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। विक्की ने उपस्थित बच्चों और युवाओं के साथ अपनी शैक्षणिक यात्रा एवं संघर्ष साझा करते हुए उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करने हेतु प्रेरित किया।
3. New Learning Session
प्रत्येक बैठक की तरह इस बार भी “New Learning” सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में गणित विषय पर चर्चा एवं गतिविधियाँ कराई गईं, ताकि बच्चों की इस विषय में रुचि और समझ को और मजबूत किया जा सके।
4. 3rd Batch Selection & Camp Planning
बैठक में Learners Mentoring Program (LMP) के तीसरे बैच की चयन प्रक्रिया पर चर्चा की गई। साथ ही 18–19 जून को पटना में आयोजित होने वाले दो दिवसीय कैंप/वर्कशॉप एवं एक्सपोज़र विज़िट की योजना साझा की गई, जिससे बच्चों और युवाओं को नई जगहों, नए अनुभवों और व्यापक सीखने के अवसरों से परिचित कराया जा सके।
व्यक्तित्व विकास फाउंडेशन-vvf

आज दिनांक 17 मई 2026 को LEARNER Mentoring Program (LMP) के तीसरे बैच को शुरू करने की तैयारी के तहत VVF टीम द्वारा बच्चों...
17/05/2026

आज दिनांक 17 मई 2026 को LEARNER Mentoring Program (LMP) के तीसरे बैच को शुरू करने की तैयारी के तहत VVF टीम द्वारा बच्चों की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस प्रक्रिया का उद्देश्य योग्य, इच्छुक, प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को चिन्हित करना था, जिससे उन्हें शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं व्यक्तिगत मेंटरशिप का लाभ मिल सके।
VVF टीम ने विभिन्न मानदंडों के आधार पर बच्चों का, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आवेदनों की समीक्षा, साक्षात्कार और मूल्यांकन किया।
चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई और टीम ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की। जल्द ही चयनित बच्चों के साथ LMP का तीसरा बैच प्रारंभ किया जाएगा।
व्यक्तित्व विकास फाउंडेशन-vvf

आज दिनांक 17 मई 2026 को VVF कार्यालय में "DISHA Fellows" के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं क...
17/05/2026

आज दिनांक 17 मई 2026 को VVF कार्यालय में "DISHA Fellows" के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं के साथ होने वाली आगामी मीटिंग के लिए "Module" को अंतिम रूप देना था। सभी सदस्यों ने "Module" की विषय-वस्तु, डिज़ाइन और वितरण योजना पर विस्तार से चर्चा की और उसे सर्वसम्मति से फाइनल किया। इसके अतिरिक्त, युवा कार्यक्रमों की रूपरेखा, आगामी गतिविधियों की समय-सारिणी और संसाधन प्रबंधन जैसे अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
व्यक्तित्व विकास फाउंडेशन-vvf

दिनांक 10 मई 2026 को मंझवे पंचायत के ताजपुर में Learners एवं DISHA Fellows की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें 26 लर्नर्स...
11/05/2026

दिनांक 10 मई 2026 को मंझवे पंचायत के ताजपुर में Learners एवं DISHA Fellows की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें 26 लर्नर्स एवं 3 फेलोज़ शामिल हुए। बैठक की शुरुआत भारतीय संविधान की प्रस्तावना एवं राष्ट्रगान के साथ की गई। 🇮🇳
बैठक में पिछले महीने की गतिविधियों की समीक्षा, नए grading system (A–E) पर चर्चा, tracking format भरना एवं mentoring process को मजबूत करने पर विशेष बातचीत हुई। “New Learning” सत्र के अंतर्गत विज्ञान विषय पर चर्चा की गई ताकि बच्चों की विषय संबंधी समझ बढ़ सके। 🔬📖
इस दौरान बच्चों को नियमित रूटीन बनाने, अपने लक्ष्य पर फोकस करने तथा नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। खुशी की बात यह रही कि 6–7 learners ने अगली बैठक में स्वयं session लेने की जिम्मेदारी ली। 🌱✨
Ajay Ravidas UpendrAruna Kumar Ajeet Shekhar Nand Kishor Yadav Bam Bam Lal Ashok Paswan Raj Sanjiv Kumar Jb Ajit

मजदूर दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें 1 मई को मजदूर दिवस मनाते हैं। ये दिन श्रमिकों के त्याग, मेहनत और अधिकारों को ...
01/05/2026

मजदूर दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें

1 मई को मजदूर दिवस मनाते हैं। ये दिन श्रमिकों के त्याग, मेहनत और अधिकारों को समर्पित है। 1886 में शिकागो के मजदूरों ने 8 घंटे काम की मांग उठाई थी। मजदूर देश की असली ताकत हैं। उनके श्रम का सम्मान करें।
व्यक्तित्व विकास फाउंडेशन-vvf

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।      भगवान बुद्ध का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणादायी है। उनके...
01/05/2026

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान बुद्ध का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणादायी है। उनके जीवन दर्शन से हमें प्रेम, शांति, सद्भाव, त्याग, अहिंसा एवं संयम जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। भगवान बुद्ध के बताए हुए अष्टांगिक मार्ग पर चलकर मनुष्य सम्यक और संतुलित जीवन यापन करने में सक्षम हो सकता है। भगवान बुद्ध की शिक्षा को आत्मसात कर हम आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना और मजबूत करें।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह जी के जयंती पर शत-शत नमन।                 वीर कुंवर सिंह जयंती ...
23/04/2026

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह जी के जयंती पर शत-शत नमन।
वीर कुंवर सिंह जयंती हर साल 23 अप्रैल को मनाई जाती है। इसे बिहार में 'विजयोत्सव' के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि 23 अप्रैल 1858 को उन्होंने जगदीशपुर के पास अंग्रेजी सेना को हराकर अपने किले पर विजय पताका फहराई थी।
1857 के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक की जयंती/विजय दिवस के अवसर पर राज्य में क्षेत्रीय अवकाश (Regional Holiday) घोषित किया जाता है। यह एक राज्य-स्तरीय कार्यक्रम है जिसे सरकारी स्तर पर मनाया जाता है।

व्यक्तित्व विकास फाउंडेशन-vvf

VVF Team of Future व्यक्तित्व विकास फाउंडेशन-vvf
22/04/2026

VVF Team of Future

व्यक्तित्व विकास फाउंडेशन-vvf

दिनांक 14 अप्रैल को VVF द्वारा लर्नर्स एवं दिशा फेलो के साथ मंथली रिव्यू, प्लानिंग एवं ‘नए सीख’ सत्र 'सह' संविधान निर्मा...
14/04/2026

दिनांक 14 अप्रैल को VVF द्वारा लर्नर्स एवं दिशा फेलो के साथ मंथली रिव्यू, प्लानिंग एवं ‘नए सीख’ सत्र 'सह' संविधान निर्माता, ज्ञान का प्रतीक, विश्वरत्न बाबा साहब डॉo भीमराव अंबेडकर जयंती जी कि 135वीं कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में APF बेंगलुरु से आये आफरीन जी एवं जमुई से तनुज जी विशेष रूप से शामिल हुए। VVF टीम द्वारा VVF के कार्यों से अवगत कराते हुए साझा किया। साथ ही, तनुज जी द्वारा अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी (APU)के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया और बेहतर शिक्षा प्राप्त करने हेतु उपयोगी सुझाव भी दिए।
बैठक के दौरान पिछले महीने की गतिविधियों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही ‘नए सीख’ सत्र के अंतर्गत सामाजिक विज्ञान विषय पर संसद की संरचना-लोकसभा, राज्यसभा एवं राष्ट्रपति के कार्य और जिम्मेदारियों-पर एक महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सदर थाना, जमुई से SI सर शिरकत किये, उन्होंने युवाओं एवं बच्चों से संवाद करते हुए अपने अनुभव साझा किए और कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने शिक्षा और स्वच्छता के महत्व पर भी जोर देते हुए कई प्रेरणादायक संदेश दिए तथा VVF के कार्यों की सराहना की।
सभी प्रतिभागियों ने मिलकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान कई प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।
धन्यवाद
व्यक्तित्व विकास फाउंडेशन-vvf

Address

Vill-Tajpur, PO-Manjhwe, PS+DIST-Jamui
Jamui
811311

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when व्यक्तित्व विकास फाउंडेशन-vvf posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share