15/06/2026
आपका एक यूनिट ब्लड तीन लोगों को दे सकता जिंदगी : डी एम
लायंस क्लब व आई एम ए के संयुक तत्वावधान में रक्त दान शिविर का आयोजन
जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में
लायंस क्लब जमुई एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जमुई शाखा के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।बतौर मुख्य अतिथि डी एम श्री नवीन ने फीता काटकर उद्घाटन किया।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन प्रसाद व सचिव डॉ नेहाल अहमद, लायंस क्लब के अध्यक्ष राजीव रंजन भालोटिया, सचिव डॉ मनोज कुमार सिन्हा, लायंस क्लब के जिला 322 E के संयुक्त कोषाध्यक्ष श्रीकांत केशरी,कोषाध्यक्ष लायन अनुपम कुमार ने संयुक्त रूप से डी एम श्री नवीन को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया इस मौके पर डी एम श्री नवीन ने रक्त दाताओं को अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र दिया और कहा रक्तदान महादान है।आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा के क्षेत्र में इससे बड़ा कोई काम नहीं है। डी एम श्री नवीन ने रक्त दान शिविर से उत्साहित होकर कहा कि
प्रशासन के अधिकारियों व कर्मियों को लेकर और साथ में लायंस क्लब तथा आई एम ए के संयुक्त तत्वावधान में मेगा रक्त दान शिविर लगाया जाएगा। इसमें पुलिस के जवानों को भी शामिल किया जाएगा। आई एम ए के अध्यक्ष डा राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि
हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम दो बार रक्तदान करना चाहिए।
आई एम ए के सचिव डा नेहाल अहमद ने बताया कि जिले में थैलेसीमिया एवं दुर्घटना के मरीजों के लिए रक्त की हमेशा कमी रहती है। ऐसे शिविरों से काफी मदद मिलती है। लायंस क्लब के अध्यक्ष राजीव रंजन भालोटिया ने कहा कि लायंस क्लब लगातार सामाजिक सरोकार के कार्य करता रहता है।
शिविर में लायंस क्लब के सदस्य, आई एम ए के डॉक्टर, युवा समाजसेवी एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर डॉ ओम भगत,डा अंजनी कुमार सिन्हा,लायन डा श्रीमती विजय श्री,लायन डा अमर मोदी, लायन विजय कुमार सर्राफ, लायन बिपुल कुमार,लायन सुजीत कुमार विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।