झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन

  • Home
  • India
  • Jamshedpur
  • झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन

झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन मजदूर आंदोलन एवं जल जंगल जमीन तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्षरत संगठन

प्रेस विज्ञप्ति---  आज 15 जुलाई मंगलवार दोपहर 1:30 बजे बीपीएससीएल पावर प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष झारख...
16/07/2025

प्रेस विज्ञप्ति---
आज 15 जुलाई मंगलवार दोपहर 1:30 बजे बीपीएससीएल पावर प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के ठेका मजदूरों ने विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन के महामंत्री डीसी गोहाई ने इस अवसर पर मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि बीपीएससीएल में कार्यरत दो हजार ठेका मजदूर का मार्च 2024 से सितंबर 2024 तक 7 महीने का एडब्लूए के तहत महीना ₹1600 के हिसाब से 7 महीने का 11200 प्रति ठेका मजदूर का वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऊपर से इन गरीब ठेका मजदूरों द्वारा कड़ी मेहनत, खून- पसीने और विपरीत परिस्थितियों में दिन-रात एक कर कारखाना का कीर्तिमान उत्पादन किया गया ‌। प्रंतु प्रबंधन द्वारा मजदूरों को प्रोत्साहन एवं उपहार देना तो दूर अपने मौज-मस्ती में लगे हुए हैं। प्रबंधन और अधिकारी मिलकर कारखाना के पावर प्लांट कैंटीन में मटन और पुलाव के साथ मस्ती कर रहे हैं। उस दिन मजदूरों के लिए कैंटीन बंद कर दिया गया।जबकि कारखाना का कैंटीन कारखाना अधिनियम के तहत मजदूरों के लिए बनाया जाता है न कि अधिकारियों के मौज मस्ती के लिए। इस तरह के भेदभाव से कारखाना में कार्यरत ठेका मजदूरों में रोस है। डीसी गोहाई ने कहा कि प्रबंधन का इस तरह का व्यवहार यूनियन कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही दिये गये मांग पत्र पर यूनियन शीघ्र समाधान चाहता है। समाधान नहीं होने पर मजदूर हड़ताल के तहत कारखाना का चक्का जाम कर अपना हक और अधिकार लेने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर राजन महतो, अशोक कुमार, असमुद्दीन अंसारी, विजय बेथा, प्राण केवट, नंद कुमार, आरएस पांडेय, बाबूलाल रजवार, गणेश कुमार, अर्जुन बाउरी, संजीव राय, अनिल महतो, बुधन हेम्ब्रम, हेमंत रविदास सहित सैकड़ो की संख्या में ठेका मजदूर शामिल थे।

प्रेस विज्ञप्ति:-झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन का 9 जुलाई की देशव्यापी मजदूरों की हड़ताल को सफल बनाने की आह्वान।दिनाँक...
07/07/2025

प्रेस विज्ञप्ति:-

झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन का 9 जुलाई की देशव्यापी मजदूरों की हड़ताल को सफल बनाने की आह्वान।

दिनाँक 6/7/2025 को सुबह 10 बजे झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन कोल्हान समिति की ओर से एक आवश्यक बैठक कर आगामी दिनाँक 9 जुलाई 2025 को आहूत देशव्यापी मजदूरों की हड़ताल सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया।वर्तमान देश की सरकार द्वारा स्थापित 44 श्रम कानूनों को रद्द कर चार श्रम कोड में तब्दील कर देश के करोड़ों मजदूर के साथ न केवल धोखाधड़ी किया गया बल्कि मजदूरों के तमाम हक और अधिकार को छीन कर कॉरपोरेट जगत एवं पूंजीपतियों के हाथ को मजबूत किया जा रहा है।साथ ही साथ देश की ठेका मजदूर,असंगठित मजदूर एवं देश की लाखों करोड़ों इनफॉर्मल सेक्टर में कार्यरत मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा जीने लायक न्यूनतम वेतन आदि कानून बनाने की केंद्र सरकार की निष्क्रियता के विरुद्ध 9 जुलाई 2025 को देशव्यापी मजदूर हड़ताल बुलाया गया है।
देश की तमाम मजदूरों के सामने मरण जीवन के साथ मजदूरों की अस्तित्व की लड़ाई है, हमारा यूनियन झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन कोल्हान क्षेत्र में सभी कल कारखाने में कार्यरत सभी मजदूर वर्ग से 9 जुलाई 2025 को देशव्यापी मजदूर हड़ताल को सफल बनाने की आह्वान हैं।
इस सभा में मोदी मुर्मू,बाबूलाल मुर्मू,ओराम माझी, गुडरा टुडू,दासो मुर्मू, गोविंद मार्डी,कुशनु मार्डी,राम बास्के,छोटराय सरदार,हरि हांसदा,नवीन हांसदा,बृहस्पति कर्मकार,सुसंतो महतो,दिलीप सोरेन आदि उपस्थित थे।

निवेदक
सागर बेसरा
प्रदेश संयुक्त महासचिव,
झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन
संपर्क:-7488882003

प्रेस विज्ञप्तिदिनांक: 1 मई 2025तुरामडीह में मई दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजनतुरामडीह (झारखंड), 1 मई 2025:आज अंतर्राष्ट्री...
01/05/2025

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक: 1 मई 2025

तुरामडीह में मई दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन

तुरामडीह (झारखंड), 1 मई 2025:
आज अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन द्वारा तुरामडीह टॉवर मैदान में एक सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व अथितियों एवं मजदूरों ने शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित किये। इस आयोजन में बड़ी संख्या में मजदूर, स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे हुई, जिसमें कॉम. डी. सी. गोहाई,मुख्य वक्ता एवं श्री राजेश श्रीवास्तव,उप कानूनी सहायता बचाव परिषद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कॉम. डी. सी. गोहाई ने कहा कि श्रमिकों के ऐतिहासिक संघर्षों को याद करते हुए मौजूदा दौर में उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया एवं मजदूर वर्ग की समस्याओं, उनके अधिकारों तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों पर प्रकाश डाला।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के उप कानूनी सहायता बचाव परिषद/वकील श्री राजेश श्रीवास्तव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य भी यही है — समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित करना, विशेषकर श्रमिकों और कमजोर वर्गों के लिए। हम यह सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्प हैं कि मजदूरों को उनके श्रम का उचित मूल्य मिले, उन्हें कार्यस्थल पर सुरक्षा, सम्मान और कानून द्वारा प्रदत्त सभी अधिकार प्राप्त हों।
आज के दिन, हम सभी मजदूर शिकागो शहर में शहीदों के योगदान को नमन करते हैं। सहायक कानूनी सहायता बचाव परिषद/वकील योगिता ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार हमेशा मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा। हम श्रमिकों को निःशुल्क विधिक सहायता, श्रम कानूनों की जानकारी, तथा उनके हितों की रक्षा हेतु समय-समय पर शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे।
विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित जमशेदपुर प्रखंड के अंतर्गत केरवाडूंगरी पंचायत के मुखिया श्री कान्हु मुर्मू कहा कि आज 01 मई को हम अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाते हैं, जो श्रमिकों की मेहनत, संघर्ष और अधिकारों को सम्मान देने का एक अवसर है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।इसके अलावा जादूगोड़ा इकाई अध्यक्ष कॉम बसंत कुमार टोपनो,नारवा पहाड़ इकाई से कॉम चैतन मार्डी,यूसिल बंदुहुरंग के सचिव कॉम बाबूलाल मुर्मू, टाटा स्टील के वेलफेयर एसोसिएशन के इकाई अध्यक्ष कॉम दिलीप सोरेन, टाटा मोटर्स से कॉम अशोक अहीर, डॉ. एस. के. बनर्जी, बी. के. लाल आदि ने वक्तव्य रखा।
अंत में,यूनियन के संयुक्त महामंत्री सागर बेसरा ने सभी उपस्थित यूनियन के प्रतिनिधि लोगों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए श्रमिक साथियों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सहयोग को सराहा।
यह आयोजन श्रमिक एकता, जागरूकता और संगठन की भावना को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

सागर बेसरा
संयुक्त महासचिव,
झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन
झारखंड प्रदेश।
7488882003

28/02/2025

शोक संदेश:-
----------------
अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना है कि झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह यूसिल जादूगोड़ा के इकाई अध्यक्ष कॉम बसंत कुमार टोपनो जी की पूज्य माता जी का आज दिनाँक 28/02/2025 को ब्रहमानंद मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल,तमोलिया में दिन के 11 बजे लगभग आकस्मिक निधन हो गया। यह अपूरणीय क्षति है, और इस दुःख की घड़ी में यूनियन शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं।

निवेदक
कॉम सागर बेसरा
संयुक्त महासचिव
जे के एम यू
झारखंड।

शोक संदेशयूनियन के सभी संबंधित सदस्यों को यह दुःखद सूचना दी जाती है कि झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष...
18/02/2025

शोक संदेश
यूनियन के सभी संबंधित सदस्यों को यह दुःखद सूचना दी जाती है कि झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सह अधिवक्ता कॉम फुदन मुर्मू का दिनांक 18/02/2025 को संध्या उनके निवास स्थान करनडीह में आकस्मिक निधन हो गया है। यह हमारी यूनियन के लिए अपूरणीय क्षति है।
उनकी समर्पित सेवाएँ और संगठन के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस दुःख की घड़ी में यूनियन शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं।कॉम फुदन मुर्मू की अंतिम संस्कार एवं श्रद्वाजलि अर्पित करने हेतु यूनियन की सभी सदस्यों को दिनाँक 19/02/2025 को समय सुबह 10 बजे आदिवासी भवन, करनडीह में उपस्थित होने की आह्वान है।

: निवेदक:
कॉम सागर बेसरा कॉम डी सी गोहाई
संयुक्त महासचिव केंद्रीय महामंत्री
जे के एम यू जे के एम यू
झारखंड। झारखंड।

12/02/2025

शोक संदेश
12/02/2025
अत्यंत दुःख और शोक के साथ यह सूचना साझा कर रहे हैं कि हमारे आदरणीय नेता कॉमरेड ध्रुव नारायण सीपीआई( एम.एल) मास लाइन का दिल्ली में आज दिनाँक 12/02/2025 को आकस्मिक निधन हो गया है। यह न केवल हमारी पार्टी बल्कि समस्त श्रमिक वर्ग और समाजवाद के संघर्ष के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

कॉमरेड ध्रुव नारायण ने अपना संपूर्ण जीवन समानता, न्याय और श्रमिक अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समाज में परिवर्तन लाने का अथक प्रयास किया। उनके नेतृत्व, आदर्शों और विचारधारा ने हमें प्रेरित किया और आगे भी करती रहेगी।

हम शपथ लेते हैं कि उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते रहेंगे। यह क्षति गहरी है, लेकिन हम उनके विचारों और संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाते रहेंगे।

कॉमरेड ध्रुव नारायण अमर रहें!
लाल सलाम!

Address

Jamshedpur

Opening Hours

10am - 12:30am

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category