19/05/2026
सेवा में,
कार्यपालक पदाधिकारी
मानगो नगर निगम
मानगो, जमशेदपुर
विषय: वार्ड संख्या 20 में नाले की सफाई हेतु आवेदन।
महोदय/महोदया,
सविनय निवेदन है कि वार्ड संख्या 20, नेचर पार्क के पीछे, कामिल पोल्ट्री फार्म के पास स्थित नाला काफी दिनों से जाम एवं गंदगी से भरा हुआ है। नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे आसपास दुर्गंध फैल रही है तथा मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि उक्त क्षेत्र के नाले की जल्द से जल्द सफाई कराने की कृपा करें, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।
इसके लिए हम सभी क्षेत्रवासी आपके आभारी रहेंगे।
भवदीय,
सेराज शरीफ
संस्थापक और अध्यक्ष
ख़िदमत -ऐ- मिल्लत
8507412489