Lok Samarpan

Directions Website

Lok Samarpan सेवा हमारा संकल्प, मानवता हमारी पहचान और जनकल्याण हमारा मिशन। 🇮🇳❤️🙏 झारखंड के युवा, राज्य के लोगों के लिए समर्पित|

19/08/2026

🔱 महादेव की भक्ति🔱

श्रावण की पावन धारा, महादेव का आशीर्वाद…
बाबा बर्फानी के चरणों में महाप्रसाद का दिव्य अर्पण।
हर कण में शिव, हर भाव में भक्ति, हर सेवा में समर्पण।
यही है लोक समर्पण — सेवा भी, साधना भी। 🔱🚩🕉️

ादेव #बाबा_बर्फानी #श्रावण #महाप्रसाद #लोक_समर्पण

🔱🕉️ श्रद्धा • सेवा • समर्पण • महादेव 🕉️🔱 पावन श्रावण माह की तृतीय सोमवारी पर जमशेदपुर के एग्रिको क्लब हाउस  में सामाजिक ...
17/08/2026

🔱🕉️ श्रद्धा • सेवा • समर्पण • महादेव 🕉️🔱

पावन श्रावण माह की तृतीय सोमवारी पर जमशेदपुर के एग्रिको क्लब हाउस में सामाजिक संस्था #लोकसमर्पण द्वारा भव्य “महाभोग” का आयोजन किया गया। 🙏🌺

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता वातावरण, शिवभक्ति में डूबे भक्त और प्रसाद रूपी महाभोग का पुण्य वितरण—यह दिव्य अवसर अपने आप में श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम रहा। 🔱✨

बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने महाभोग का प्रसाद ग्रहण कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। 🙏

इस पावन आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने वाले सभी सम्मानित अतिथियों, सहयोगियों एवं शिवभक्तों के प्रति लोक समर्पण परिवार की ओर से हृदय की गहराइयों से आभार। 💐❤️

बाबा बर्फानी की कृपा सभी पर बनी रहे, हर घर में सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि का संचार हो तथा सभी शिवभक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हों।🙏

🚩🔱 हर हर महादेव! 🚩🔱
🕉️ ॐ नमः शिवाय! 🕉️

मानवहित में निरंतर कार्यरत जमशेदपुर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था  #लोक_समर्पण के तत्वावधान में पूर्व मुख्यमंत्री के एग्र...
02/03/2026

मानवहित में निरंतर कार्यरत जमशेदपुर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था #लोक_समर्पण के तत्वावधान में पूर्व मुख्यमंत्री के एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय के पीछे होली के पावन अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था के सदस्य, इष्ट-मित्र एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।🙏🙏

सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं एवं पारंपरिक फगुआ गीतों का आनंद लिया। यह आयोजन आपसी भाईचारे और सौहार्द को सुदृढ़ करने का सुंदर माध्यम बना। कार्यक्रम में पधारे सभी इष्ट-मित्रों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।

🎨🖍️❤️🤗🫟

होली मिलन समारोह 2026 🌸🎨फागुन मास में होली के पावन अवसर पर आयोजित होली मिलन समारोह में आप सभी का सादर स्वागत है।आइए, प्र...
28/02/2026

होली मिलन समारोह 2026 🌸🎨

फागुन मास में होली के पावन अवसर पर आयोजित होली मिलन समारोह में आप सभी का सादर स्वागत है।
आइए, प्रेम और सद्भाव के रंगों से इस उत्सव को यादगार बनाएं।

📅 1 मार्च 2026, रविवार
⏰️ सायं 7:00 बजे
📍माननीय पूर्व मुख्यमंत्री आवास के पीछे, एग्रिको, जमशेदपुर

आयोजक: लोकसमर्पण परिवार, जमशेदपुर
सादर आमंत्रण। 🙏

वर्ष 2025 की विदाई के साथ नववर्ष 2026 का अभिनंदन करते हुए आप सभी सगे-संबंधियों एवं इष्ट-मित्रों को नववर्ष के आगमन की हार...
01/01/2026

वर्ष 2025 की विदाई के साथ नववर्ष 2026 का अभिनंदन करते हुए आप सभी सगे-संबंधियों एवं इष्ट-मित्रों को नववर्ष के आगमन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

यह नूतन वर्ष आपके लिए मंगलकारी हो, आप स्वस्थ रहें, धन-धान्य से परिपूर्ण हों तथा आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहे। इस नववर्ष में आपकी सभी अभिलाषाएँ पूर्ण हों, प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना करता हूँ।

🎉🥳♥️

16/12/2025

रक्त की हर बूँद ने जीवन की राह सजाई है,
सेवा की भावना ने मानवता मुस्काई है।
#लोक_समर्पण के इस यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब,
663 दाताओं ने रचा जीवन का अनुपम ख्वाब।


 #लोक_समर्पण द्वारा आयोजित रक्तदान महायज्ञ को अपने विजुअल एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से व्यापक स्थान देने हेतु सभी मीडि...
15/12/2025

#लोक_समर्पण द्वारा आयोजित रक्तदान महायज्ञ को अपने विजुअल एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से व्यापक स्थान देने हेतु सभी मीडिया समूहों, सम्मानित पत्रकारों एवं कैमरा मैन बंधुओं का हृदय से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। आपके सहयोग से मानवता की इस पुनीत पहल का संदेश जन-जन तक पहुँचा।

आइए, रक्तदान कर जीवनदाता बनें।कल 14 दिसंबर, रविवार को सोन मंडप, सिदगोड़ा में लोकसमर्पण संस्था द्वारा आयोजित विशाल रक्तदा...
13/12/2025

आइए, रक्तदान कर जीवनदाता बनें।

कल 14 दिसंबर, रविवार को सोन मंडप, सिदगोड़ा में लोकसमर्पण संस्था द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में सहभागी बनें, रक्तदान करें और पुण्य के भागीदार बनें।

#रक्तदान_जीवनदान🩸

13/12/2025

रक्तदान से जीवन में नई रोशनी जगती है,
मानवता की राह पर हर कदम नेकी बुनती है।
आओ मिलकर बढ़ें और करें सेवा महान,
हेलमेट संग सुरक्षा की सौगात भी है तैयार।

🩸

Address

Jamshedpur
831009

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lok Samarpan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share