आदिवासी गौरव मंच

आदिवासी गौरव मंच जय जोहार

20/08/2026

भोपाल के एक निजी कॉलेज में युवाओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने छात्र जीवन का एक अनसुना किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज के दिनों में जैसे ही वे साइंस कॉलेज पहुंचे, छात्र राजनीति में जॉइंट सेक्रेटरी बन गए। उसी दौरान उन्होंने मेडिकल की कठिन परीक्षा यानी पीएमटी भी निकाल ली और उनका चयन एमबीबीएस के लिए हो गया।

परिवार और हर किसी को लगा कि अब वे डॉक्टर बनेंगे। लेकिन तभी वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक प्रचारक के संपर्क में आए और साथियों ने उन्हें राजनीति के जरिए समाज सेवा की राह पर चलने की सलाह दी। प्रचारक की उस एक बात और सलाह ने उनकी पूरी दिशा बदल दी। उन्होंने एमबीबीएस छोड़कर छात्र राजनीति और राष्ट्र निर्माण का रास्ता चुना, और आगे चलकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। हालांकि बाद में पीएचडी पूरी कर उन्होंने अपने नाम के आगे 'डॉक्टर' ज़रूर जोड़ लिया।

14/08/2026
13/08/2026

डिंडोरी में दिखा आदिवासी दिवस का अलग ही जोश! परंपरा, संस्कृति, नृत्य और अपनी पहचान का शानदार उत्सव; जल, जंगल, जमीन और जनजातीय गौरव के रंग में रंगा डिंडोरी!
Video Credit : DINDORI_VIEW || Yogesh Tekam

12/08/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़े कई बड़े और ऐतिहासिक फैसलों पर मुहर लग चुकी है!

सबसे बड़ा फैसला भोपाल से विदिशा मार्ग को फोरलेन बनाने का हुआ है, जिससे सांची जाने वाले पर्यटकों और आम जनता को जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं, देवास के दर्दनाक पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले की अब न्यायिक जांच कराई जाएगी!

12/08/2026

CM Mohan Yadav का बड़ा विजन, MP बनेगा देश का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी हब!

11/08/2026

कुकरू की वादियों में सीएम मोहन यादव ने किया योग, रुद्राक्ष का पौधा रोपकर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

11/08/2026

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम जनसेवा से जुड़ी एक बड़ी उपलब्धि की चर्चा हो रही है। यह उपलब्धि सरकार की लाभार्थी योजनाओं और डिजिटल तरीके से लोगों तक सेवाएं पहुंचाने से जुड़ी है।

दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल में सरकार ने अलग-अलग योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों तक पहुंचाने और सरकारी सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने पर जोर दिया है।

11/08/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संपत्ति एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए उनके चुनावी हलफनामे में जमीन, प्लॉट, मकान और फ्लैट समेत कई अचल संपत्तियों की जानकारी दी गई थी।

11/08/2026

UCC कानून समानता का अधिकार है, जो सभी नागरिकों के लिए जरूरी है!

Address

Jamshedpur City , Tatanagar
Jamshedpur
831001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आदिवासी गौरव मंच posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share