25/03/2025
पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर 93645 रुपए का अस्पताल का बिल हुआ माफ।
टीएमएच् अस्पताल ने जमशेदपुर के बर्मामाइंस,कैरेज कॉलोनी के बाबा टोली निवासी सन्नी शर्मा के माफ किए 93645/- रु का चिकित्सा शुल्क।
जमशेदपुर बर्मामाइंस,कैरेज कॉलोनी के बाबा टोली निवासी सन्नी शर्मा जिनकी टीएमएच अस्पताल में ईलाज के दौरान निधन हो गया था। उनके परिजनों द्वारा अस्पताल का चिकित्सा शुल्क का 93645/- रुपए शेष राशि भुगतान करने में असर्मथ थे। युवा नेता सह समाजसेवी पप्पू राव जी के द्वारा Kunal Sarangi को जानकारी दी और अविलंब इस पर हस्तक्षेप का आग्रह किया। उन्होंने परिवार की वित्तीय स्थिति पर संवेदनशीलता दिखाते हुए अस्पताल प्रबंधन से सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया। अस्पताल प्रबंधन ने बाकी बचे 93645/ रुपये का शेष बिल माफ़ कर दिया एबं उनका पार्थिव शरीर को परिजनों को सुपुर्द करवाए।
परिजनों ने अपने इस संकट की घड़ी में साथ देने के लिए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताया ।