19/06/2026
📍 ग्राम बटलुका में आयोजित Indigenous Yatra के दौरान आदिवासी समुदाय के साथ सार्थक बैठक एवं संवाद किया गया। इस अवसर पर जल, जंगल, जमीन और आजीविका से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
💧 जल यात्रा के माध्यम से क्षेत्र के प्राकृतिक जल स्रोतों की स्थिति का अवलोकन किया गया तथा उनके संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया गया।
🌱 किसानों के लिए द्वितीय फसल (दलहन) की खेती को बढ़ावा देने, कृषि आधारित आजीविका को मजबूत करने तथा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और संभावनाओं पर सामूहिक चर्चा हुई।
✊ विशेष रूप से Rights-Based Approach (अधिकार आधारित दृष्टिकोण) पर विस्तार से चर्चा करते हुए समुदाय के संवैधानिक, सामाजिक और प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में विचार साझा किए गए।
आदिवासी समुदाय का ज्ञान, परंपरा और प्रकृति के साथ उनका संबंध एक टिकाऊ और न्यायपूर्ण भविष्य की आधारशिला है।
#