18/07/2026
चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 — समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह
28 जून को आयोजित इस भव्य समापन समारोह ने झारखंड की सिनेमाई यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ दिया। यह फेस्टिवल सिर्फ पुरस्कारों की घोषणा तक सीमित नहीं था — यह उन सैकड़ों युवा कलाकारों, लेखकों, निर्देशकों और तकनीशियनों के हौसले का उत्सव था, जिन्होंने अपनी कहानियों को बड़े पर्दे पर उतारने का साहस दिखाया।
झारखंड में अब तक सिनेमा को वह मंच नहीं मिला था जिसका वह हकदार था। लेकिन चित्रपट जैसे आयोजन यह दिखाते हैं कि यहाँ प्रतिभा की कोई कमी नहीं — कमी थी तो बस एक सही अवसर की।
इस तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का समापन सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU), रांची परिसर में भव्य रूप से संपन्न हुआ।
समारोह की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, इसके बाद मुंडारी लोक नृत्य और देशभक्ति नाटक "ऑपरेशन सिंदूर" की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया।
विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं और प्रतिभागियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
गणमान्य अतिथियों के विचार:
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी ने कहा कि झारखंड से नई प्रतिभाओं का उभरकर राष्ट्रीय पहचान बनाना एक सकारात्मक संकेत है, और आज सोशल मीडिया कलाकारों को अपनी प्रतिभा दुनिया तक पहुँचाने का सशक्त मंच दे रहा है।
मुख्य अतिथि, पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी ने कहा कि तेज़ मनोरंजन के इस दौर में सिनेमा को समाज व राष्ट्र के प्रति सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए, और इस पहल की सराहना की।
सरला बिरला यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. (प्रो.) सी. जगन्नाथ जी ने युवा फिल्मकारों को झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता व सांस्कृतिक विरासत को अपनी फिल्मों में दिखाने का आह्वान किया, और मजबूत कहानी व सही तकनीक के संतुलन पर जोर दिया।
यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर जनरल डॉ. (प्रो.) गोपाल पाठक जी ने घोषणा की सरला बिरला यूनिवर्सिटी में जल्द ही फिल्म मेकिंग की विधिवत पढ़ाई शुरू की जाएगी — यह झारखंड के सिनेमा जगत के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।
कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा सिंह जी ने किया, और तीन दिनों की गतिविधियों की जानकारी चित्रपट झारखंड के अध्यक्ष नंद कुमार सिंह जी ने साझा की।
इस अवसर पर श्री देवव्रत पाहन (RSS उत्तर क्षेत्र संघचालक), डॉ. देवव्रत सिंह (केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड), फिल्म निर्देशक विकास कुमार, अमरेश कुमार, कुमार विवेक सहित सिनेमा, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में राज्य भर से आए फिल्मकारों, विद्यार्थियों और सिनेमा प्रेमियों ने फिल्म प्रदर्शन, कार्यशालाओं और पैनल चर्चाओं में भाग लिया।
तीसरे दिन 28 जून को समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का कुछ फोटो साझा कर रहा हूँ।
https://drive.google.com/drive/folders/1oJ_ee09vYb1BMHjCLV4jXMPO91MOe0A9