Jharkhand Asangathit Mazdoor Union

Jharkhand Asangathit Mazdoor Union Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jharkhand Asangathit Mazdoor Union, Labor Union, Aambagan Road, 146/14 Vasudha appartment, Jamshedpur.

प्रेस विज्ञप्ति संयुक्त श्रमिक संगठनों के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को क्रान्ति दिवस के रूप में मनाया गया आज 1 म‌...
01/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति

संयुक्त श्रमिक संगठनों के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को क्रान्ति दिवस के रूप में मनाया गया

आज 1 म‌ई यानी अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के आह्वान पर चार श्रमिक संगठनों को साथ ले कर संयुक्त श्रमिक संगठन जिसमें प्रमुख झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन (एटक), झारखंड श्रमिक संध (झामुमो), सिंहभूम ठेकेदार कामगार यूनियन (सीटू), एवं झारखंड वर्कर्स यूनियन के द्वारा बड़े पैमाने पर मजदूर दिवस को क्रान्ति दिवस के रूप में मनाया गया, कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सर्व प्रथम आमबगान मैदान में स्थापित नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और मजदूरों का जुलूस निकाला गया इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता कामरेड सपन कुमार घोषाल ने कि संचालन कामरेड रमेश मुखी ने किया, स्वागत भाषण झारखंड श्रमिक संध के महासचिव शैलेन्द्र मैती ने कि, कामरेड नागराजू , ओमप्रकाश, गौतम कुमार बोष जी ने मजदूर आंदोलन के इतिहास के बारे में वर्तमान चुनौतियों के बारे में मजदूरों को जानकारी दी, कामरेड सपन कुमार घोषाल ने वर्तमान में मजदूरों के साथ हो रहे शोषण और ज़ुल्म के खिलाफ संघर्ष करने के लिए तैयारियों पर चर्चा किया और केंद्र कि भाजपा सरकार के द्वारा लाए गए मजदूर विरोधी नया चार श्रम कोड कानूनों के बारे में मजदूरों को विस्तृत जानकारी दी साथ ही साथ इस सभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि स्थाई एवं लगातार रूप से चलने वाले कार्यों को ठेका के माध्यम से करवाने को दंडनीय अपराध घोषित किया जाए, स्थाई प्रकृति के कार्यों में लगे ठेका मजदूरों को स्थाई किया जाए, न्यूनतम मज़दूरी 783 रूपए तत्काल लागू किया जाए एवं केंद्र कि मोदी सरकार द्वारा थोपा गया चार श्रम संहिता को रद्द किया जाए जैसे आदि मांगों को जोरदार ढंग से नारो के उठाया गया और बड़ा आंदोलन करने का निश्चय किया गया ,आज के मजदूर दिवस कार्यक्रम में लगभग सभी क्षेत्रों के ठेका मजदूरों ने भाग लिया
जिसमें मुख्य रूप से सहयोग करने वालों में भरत बहादुर , गंगा बहादुर, नरसिंह राव, सुनीता मुर्मू,चुडा हांसदा, संतोष मुखी, शांति, निराला,अनील बाल्मीकि, रामदास करूवा,नीरज, विष्णु,लाल मुखी,संजीत घोषाल,अमीत ठाकुर, सुमंत मुखी,जोलेश मुखी,रवि मुखी,करन हेंब्रम, दुखनी पाड़या, सरिता दिग्गी, पिंटु मुखी, संतोष सेठ,आदि मजदूरों ने भाग लिया

Address

Aambagan Road, 146/14 Vasudha Appartment
Jamshedpur
8310001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jharkhand Asangathit Mazdoor Union posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jharkhand Asangathit Mazdoor Union:

Shortcuts

Share

Category