12/01/2026
शब्द खत्म हो गए हैं... 💔🇮🇳
महाराष्ट्र के सातारा में आज पत्थर भी रो पड़े। भारतीय सेना के जवान प्रमोद जाधव अनंत यात्रा पर चले गए, लेकिन पीछे जो दृश्य छोड़ गए, उसे देख कलेजा फट जाए।
सिर्फ 8 घंटे पहले जन्मी नन्ही परी, जिसे पिता की गोद नसीब नहीं हुई, उसे अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। पत्नी, जिसने अभी एक जीवन को जन्म दिया था, वो स्ट्रेचर पर अपने सुहाग को विदा करने पहुंची। 😢
तिरंगे में लिपटे पति और गोद में नवजात बच्ची... नियति का यह खेल बहुत क्रूर है। ईश्वर परिवार को यह पहाड़ जैसा दुख सहने की शक्ति दे।
पूरा देश इस परिवार के साथ खड़ा है।
ॐ शांति🙏