श्री भाण्डवपुर ५२ जिनालय - Shri Bhandavpur 52 Jinanlay

  • Home
  • India
  • Jalore
  • श्री भाण्डवपुर ५२ जिनालय - Shri Bhandavpur 52 Jinanlay

श्री भाण्डवपुर ५२ जिनालय - Shri Bhandavpur 52 Jinanlay Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from श्री भाण्डवपुर ५२ जिनालय - Shri Bhandavpur 52 Jinanlay, Community Service, Bhandavpur Jain Mahatirth, Jalore.

21/04/2026
🙏 *वासणा में नवम ध्वजारोहण संपन्न* 🙏दिनांक 28.02.2026 *वासणा* तालुका *लाखणी* जिला *बनासकांठा (उ. गु.)* में आज दिनांक *28...
28/02/2026

🙏 *वासणा में नवम ध्वजारोहण संपन्न* 🙏

दिनांक 28.02.2026 *वासणा* तालुका *लाखणी* जिला *बनासकांठा (उ. गु.)* में आज दिनांक *28 फरवरी*, फाल्गुन सुदी 13 को विजय मुहूर्त में *श्री चन्द्रप्रभु जिनालय* एवं *गुरुश्री राजेन्द्रसूरि गुरु मंदिर* पर *नवम वार्षिक ध्वजारोहण* किया गया। 🚩✨

प्रातः 9:30 बजे *थराद* से पधारे युगप्रभावक, पुण्यसम्राट श्री जयन्तसेनसूरीश्वरजी म.सा. के पट्टधर द्वय वर्तमान गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेनसूरीश्वरजी म.सा. एवं भाण्डवपुर तीर्थोद्धारक आचार्य श्रीमद् विजय जयरत्नसूरीश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती एवं सुशिष्यरत्न कार्यदक्ष मुनिराज *श्री आनन्दविजयजी* आदि ठाणा-3 एवं *डीसा* से पधारे मुनिराज *श्री चारित्ररत्नविजयजी* आदि ठाणा-2 का *वासणा* नगर में भव्य सामैया पूर्वक प्रवेश हुआ। 🚶‍♂️🚶‍♂️🚶‍♂️ *अहमदाबाद, सूरत, डीसा, मुंबई* आदि नगरों से निजी वाहनों एवं बसों से लगभग *450 श्रावक-श्राविकाएँ* उपस्थित रहीं। 🚌🚗🙏

प्रातः अठारह अभिषेक किए गए। विधि-विधान एवं संगीतकार *कुणाल भाई सुराणी* अहमदाबाद से पधारे। ध्वजारोहण पश्चात् धर्मदेशना एवं मांगलिक मुनिराज श्री ने सुनाया। 📿🕉️

*जिनमंदिर* की अमर धजालाभार्थी *दोशी पार्वतीबेन मफतलाल नागरदास* हस्ते *मंजुलाबेन सुरेशभाई दोशी (पराग)* एवं *श्री राजेन्द्रसूरि गुरु मंदिर* की अमर धजालाभार्थी *श्री शान्तिलाल ओखालाल भणसाली परिवार* के सदस्यों ने मंत्रोच्चार पूर्वक ध्वजारोहण विधि सम्पन्न की। 🙏

श्री अठारह अभिषेक, राजेन्द्रसूरि अष्टप्रकारी पूजा, तीनों टाइम स्वामीवात्सल्य आदि सम्पूर्ण लाभार्थी *पाचसोवोरा दोशी मणिलाल जीतमल भाई परिवार* हस्ते *कान्ताबेन अमृतलाल दोशी परिवार* थे। समस्त *वासणा* निवासियों ने हर्षोल्लास पूर्वक भाग लिया। 🎉🌟

🦚 *निवेदक* 🦚
*श्री महावीर जैन श्वेताम्बर पेढी ट्रस्ट*
*श्री वर्धमान राजेन्द्र जैन भाग्योदय (ट्रस्ट) संघ*
📞 7340019703/4/5
[email protected]
🌐 http://fb.com/bhandavpur

12/02/2026

*श्री पोषाणा नगर* में निर्मित *श्री राजेंद्रसूरि गुरु मंदिर* प्रतिष्ठा आमंत्रण पत्रिका देने हेतु *07/02/2026* को पोषाणा निवासी श्रेष्ठीवर्य *श्री बाबुलालजी ओबानी*, *जीतमलजी ओबानी* एवं *श्री पृथ्वीराजजी निमानी* *भाण्डवपुर तीर्थ* पधारे। वहां बिराजित पूज्य *आचार्य श्रीमद् विजय जयरत्नसूरीश्वरजी म.सा.* से आशीर्वाद भी लिया।

गुरु मंदिर निर्माता श्रेष्ठीवर्य *श्री ताराचंदजी*, *चंपालालजी* एवं *मीठालालजी ओबानी* के परिवार द्वारा यह *त्रिदिविसीय प्रतिष्ठोत्सव* *18, 19 एवं 20 फरवरी* को आयोजित हो रहा है।
🎉🪔🌸

08/02/2026

*मालवा संघ ने विनती की।*
🛕🙏✨

प. पू. युगप्रभावक पुण्यसम्राटश्री *जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा.* के पट्टधर भाण्डवपुर तीर्थोद्धारक *आचार्यदेव श्रीमद् विजय जयरत्नसूरीश्वरजी म.सा.* को विनती करने हेतु *मालवा संघ* से *35 सदस्यों* का प्रतिनिधि मंडल आज दिनांक *08.02.2026* को प्रात: *भाण्डवपुर तीर्थ* पधारे।

🦚🦚🦚

*श्री मोहनखेडा तीर्थ* स्थित- *श्री राज राजेन्द्र जयन्तसेन म्युझियम* में *तातेड परिवार* द्वारा आयोजित *चैत्री ओली आराधना*, *चातुर्मास उद्घोषणा* पश्चात् *सामुहिक वर्षीतप पारणा* में पधारने की विनती की। *मध्यप्रदेश त्रिस्तुतिक संघ अध्यक्षश्री सुरेशजी तातेड* की अध्यक्षता में पधारे हुए सभी मध्यप्रदेश संघों के प्रतिनिधिओं ने विनती के साथ-साथ वर्तमान में चल रहे *पदवी संबंधी समाचारों* पर दुःख जताते हुए समाधान की प्ररेणा प्रदान करने हेतु *पूज्य आचार्य भगवन्तश्री* को निवेदन किया एवं आप दोनों पट्टधर परस्पर परामर्श कर संघ समुदाय में शान्ति स्थापित करने का भाव प्रकट किया।

🦚🦚🦚

*पूज्य आचार्य भगवंत* ने सभी के भावों को सुनकर अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी *24 अप्रैल* तक मेरे कार्यक्रम *राजस्थान* में पूर्व निर्धारित होने के कारण *चैत्री ओली*, *चातुर्मास उद्घोषणा* एवं *वर्षीतप पारणा* हेतु अभी *मोहनखेड़ा* पहुँचने की अनुकूलता नहीं है। पदवी के बारे में फैलाये जा रहे प्रचारों पर अंकुश लगाना। *मुंबई की बैठक* में पारित निर्णय तथा *संघ सम्मलेन निरस्त* करने की शीघ्र सूचना जारी कर राष्ट्रीय कारोबारी सदस्यजन राष्ट्रीय संघ अध्यक्ष से परामर्श कर पट्टधरों की अनुकूलतानुसार दोनों की निश्रा में राष्ट्रीय संघ सम्मेलन करने हेतु नई तिथि घोषित करने का परामर्श हुआ। *मध्यप्रदेश त्रिस्तुतिक संघ* ने वचनबद्ध पूर्वक यह कार्य करने हेतु आश्वस्त किया।
🙏🪔🌼

इस अवसर पर परिषद के *राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाशजी छाजेड पारा (म.प्र.)*, *प्रांतीय परिषद अध्यक्ष मोहित तातेड़* आदि विभिन्न संघों के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अग्रणी जन उपस्थित थे। साथ ही *राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओ.सी. जैन (सायला)* तथा *जालोर* से संघ अध्यक्ष *भेरुलालजी सेठ*, *कालुराजजी मेहता*, *हीराचंदजी C.A.* आदि भी उपस्थित थे।
🤝✨🙏

🦚 *निवेदक* 🦚
श्री महावीर जैन श्वेताम्बर पेढी ट्रस्ट
श्री वर्धमान राजेन्द्र जैन भाग्योदय (ट्रस्ट) संघ
📞 7340019703/4/5
[email protected]
🌐

08/02/2026

*માલવા સંઘે વિનંતી કરી.*
🛕🙏✨

પ. પૂ. યુગપ્રભાવક પુણ્યસમ્રાટશ્રી *જયંતસેન સૂરીશ્વરજી મ.સા.*ના પટ્ટધર ભાંડવપુર તીર્થોદ્ધારક *આચાર્યદેવ શ્રીમદ્ વિજય જयरત્નસૂરીશ્વરજી મ.સા.*ને વિનંતી કરવા માટે *માલવા સંઘ* તરફથી *૩૫ સભ્યો*નું પ્રતિનિધિમંડળ આજ રોજ તા. *૦૮.૦૨.૨૦૨૬*ના પ્રાતઃ *ભાંડવપુર તીર્થ* પધાર્યું.

🦚🦚🦚

*શ્રી મોહનખેડા તીર્થ* સ્થિત *શ્રી રાજ રાજેન્દ્ર જયંતસેન મ્યુઝિયમ* ખાતે *તાતેડ પરિવાર* દ્વારા આયોજિત *ચૈત્રી ઓળી આરાધના*, *ચાતુર્માસ ઉદ્ઘોષણા* તેમજ *સામૂહિક વર્ષીતપ પારણા*માં પધારવાની વિનંતી કરવામાં આવી. *મધ્યપ્રદેશ ત્રિસ્તુતિક સંઘના અધ્યક્ષ શ્રી સુરેશજી તાતેડ*ની અધ્યક્ષતામાં પધારેલા તમામ મધ્યપ્રદેશ સંઘોના પ્રતિનિધિઓએ વિનંતી સાથે સાથે વર્તમાન સમયમાં ચાલી રહેલા *પદવી સંબંધિત સમાચાર* અંગે દુઃખ વ્યક્ત કરી, તેના ઉકેલ અને પ્રેરણા આપવા માટે *પૂજ્ય આચાર્ય ભગવંતશ્રી*ને વિનંતી કરી. તેમજ બંને પટ્ટધરો પરસ્પર પરામર્શ કરી સંઘ સમુદાયમાં શાંતિ સ્થાપિત કરવાની ભાવના વ્યક્ત કરી.

🦚🦚🦚

*પૂજ્ય આચાર્ય ભગવંતે* સૌના ભાવો સાંભળી પોતાની ભાવના વ્યક્ત કરતા જણાવ્યું કે આવનાર *૨૪ એપ્રિલ* સુધી તેમના કાર્યક્રમો *રાજસ્થાન*માં પૂર્વનિર્ધારિત હોવાથી *ચૈત્રી ઓળી*, *ચાતુર્માસ ઉદ્ઘોષણા* અને *વર્ષીતપ પારણા* માટે હાલમાં *મોહનખેડા* પહોંચવાની અનુકૂળતા નથી. પદવી વિષે ફેલાવવામાં આવી રહેલા પ્રચાર પર અંકુશ લગાવવો, *મુંબઈની બેઠક*માં પારિત થયેલા નિર્ણય તથા *સંઘ સંમેલન રદ* કરવાની તાત્કાલિક સૂચના જાહેર કરવી તેમજ રાષ્ટ્રીય કારોબારી સભ્યજનોએ રાષ્ટ્રીય સંઘ અધ્યક્ષ સાથે પરામર્શ કરી, પટ્ટધરોની અનુકૂળતા અનુસાર બંનેની નિશ્રામાં રાષ્ટ્રીય સંઘ સંમેલન માટે નવી તારીખ જાહેર કરવાની સલાહ આપવામાં આવી. આ કાર્ય કરવા માટે *મધ્યપ્રદેશ ત્રિસ્તુતિક સંઘ*એ વચનબદ્ધ રીતે આશ્વાસન આપ્યું.

🙏🪔🌼

આ પ્રસંગે પરિષદના *રાષ્ટ્રીય અધ્યક્ષ શ્રી પ્રકાશજી છાજેડ પારા (મ.પ્ર.)*, *પ્રાંતીય પરિષદ અધ્યક્ષ મોહિત તાતેડ* સહિત વિવિધ સંઘોના વરિષ્ઠ પદાધિકારીઓ તથા અગ્રણી જન હાજર રહ્યા. સાથે જ *રાષ્ટ્રીય ઉપાધ્યક્ષ ઓ.સી. જૈન (સાયલા)* તેમજ *જાલોર* તરફથી સંઘ અધ્યક્ષ *ભેરુલાલજી સેઠ*, *કાલુરાજજી મેહતા*, *હીરાચંદજી C.A.* વગેરે પણ ઉપસ્થિત રહ્યા.

🤝✨🙏

🦚 *નિવેદક* 🦚
શ્રી મહાવીર જૈન શ્વેતામ્બર પેઢી ટ્રસ્ટ
શ્રી વર્ધમાન રાજેન્દ્ર જૈન ભાગ્યોદય (ટ્રસ્ટ) સંઘ
📞 7340019703/4/5
✉ [[email protected]](mailto:[email protected])
🌐 [http://fb.com/bhandavpur](http://fb.com/bhandavpur)

03/02/2026

दासपा नगर में *13 फरवरी 2026* को पधारेंगे। 🌟
🌟🌟🌟🌟🌟

*दिनांक: 03.02.2026* : *दासपा नगर* में *13 फरवरी 2026* को एक दिवसीय *वर्षीतप* अनुमोदनार्थ एक दिवसीय आयोजन हेतु *टाणी परिवार* ने विनती की। 🙏

*भाण्डवपुर तीर्थ* में बिराजित पूज्य *आचार्य भगवन्तश्री जयरत्नसूरीश्वरजी म.सा.* को *13 फरवरी* को *दासपा नगर* में *वर्षीतप आराधिका श्रीमती भावना देवी मंगलचन्दजी टाणी* के *वर्षीतप* अनुमोदनार्थ एक दिवसीय *जिनेन्द्र पंचकल्याणक पूजा, अंगरचना भक्ति, स्वामीवात्सल्य* आदि कार्यक्रम होगा। 🎊

*टाणी परिवार श्री दासपा संघ* सदस्यों सहित आज *भाण्डवपुर तीर्थ* पधारे। पूज्य *आचार्य भगवन्तश्री* को भावपूर्ण विनती की। 🙇‍♀️

*टाणी परिवार* की विनती स्वीकार कर *आचार्य भगवन्त* ने स्वीकृति प्रदान की। ✨

🦚 निवेदक 🦚
श्री महावीर जैन श्वेताम्बर पेढी ट्रस्ट
श्री वर्धमान राजेन्द्र जैन भाग्योदय (ट्रस्ट) संघ
📞 7340019703 / 4 / 5
[email protected]
🌐 http://fb.com/bhandavpur

Address

Bhandavpur Jain Mahatirth
Jalore
343022

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री भाण्डवपुर ५२ जिनालय - Shri Bhandavpur 52 Jinanlay posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to श्री भाण्डवपुर ५२ जिनालय - Shri Bhandavpur 52 Jinanlay:

Share