देवासी युवा कमैटी गौ भक्त राजस्थान

  • Home
  • India
  • Jalore
  • देवासी युवा कमैटी गौ भक्त राजस्थान

देवासी युवा कमैटी गौ भक्त राजस्थान DYCGBR TEAM से जुड़ने के लिए आपका आभार वन्दे गौ मातरम् जय गौ माँता जय गोपाल जय श्री राम

छोटी सी ढाणी सूं भास्कर रा फ़्रंट पेज तक...ग़रीब पशुपालक परिवार में जन्म लियो एक साधारण छोरो, आज राजस्थानी भाषा री आवाज़...
07/06/2026

छोटी सी ढाणी सूं भास्कर रा फ़्रंट पेज तक...

ग़रीब पशुपालक परिवार में जन्म लियो एक साधारण छोरो, आज राजस्थानी भाषा री आवाज़ बनकर मरुधर रा 8 जिल्यां तक पहुंच रियो है।

अब हर शनिवार दैनिक भास्कर रा फ़्रंट पेज पर "महारी बोली, महारो व्यंग्य" नाम सूं राजस्थानी-मारवाड़ी भाषा में विशेष व्यंग्य कॉलम प्रकाशित होसी।

नागौर, पाली, जैसलमेर-पोकरण, बाड़मेर, जालोर-सांचौर, सिरोही-आबूरोड अर बालोतरा संस्करणां में एक साथ प्रकाशित होणो, केवल म्हारी उपलब्धि नीं बल्कि राजस्थानी भाषा, संस्कृति अर गाँव-ढाणी री सोच रो सम्मान है।

आप सब रा प्रेम, विश्वास अर आशीर्वाद ही म्हारी सबसे बड़ी ताकत है। आगे भी राजस्थानी भाषा री सेवा करता रहसूं।

हर शनिवार भास्कर रा फ़्रंट पेज जरूर देखजो।

✍️ करण देवासी, नागौर

#महारी_बोली_महारो_व्यंग्य Rajasthan Police

07/06/2026

बोली नहीं, बदलाव"
_देवासीसमाज कि नई परिभाषा_

पाली जिले का छोटा सा कस्बा था सोजत। देवासी समाज का छात्रावास 20 साल पुराना हर साल गांव वाले गर्व से कहते, "हमारे सोजत सबसे अमीर हैं।"

उसी कस्बे में रहता था 22 साल का राजू पिता भेङ बकरी चराते ।राजू ने बी.टेक किया था, GATE में 99 पर्सेंटाइल लाई थी। IIT बॉम्बे में M Tech का एडमिशन पक्का था। फीस: 1.2 लाख सालाना। स्कॉलरशिप नहीं मिली।

राजूके पिता सेठ राईका अमीर के पास गए। अमीरजी ट्रस्ट के अध्यक्ष थे। हर साल आरती की बोली वही लगाते थे।
"सेठजी, बस 50 हजार का लोन दे दो। ब्याज समेत लौटा दूंगा। बेटा पढ़-लिखकर नाम करेगा।"

ने सिर हिलाया, "बेटा, ट्रस्ट का पैसा भगवान का है। वो सिर्फ धर्म के काम में लगता है। मंदिर का जीर्णोद्धार चल रहा है। 15 लाख की नई प्रतिमा आ रही है। समझा कर।"

उसी रात राजूने सोजत छोड़ दिया। अहमदाबाद में एक फैक्ट्री में 12 हजार की नौकरी पकड़ ली। IIT का सपना वहीं दम तोड़ गया।

3 साल बाद, 2026 की फागण त्रयोदशी

सोजत के मंदिर में शिवरात्रि था। आरती की बोली शुरू हुई।
"1 लाख", "2 लाख"... अमीर जी खड़े हुए, "5 लाख एक रुपया।"

तभी पीछे से आवाज आई, "5 लाख 11 हजार।"

सबने पलटकर देखा। कोट-पैंट में राजू खड़ा था। साथ में 4 लड़के-लड़कियां।अमीर जी चौंके, "तू?"

राजू हाथ जोड़कर बोला, "सेठजी, बोली मैं नहीं लगाऊंगा। बस आपसे 2 मिनट मांगता हूं।"

सभा शांत हुई। राजू ने माइक संभाला:

"3 साल पहले मैं इसी मंदिर में 50 हजार मांगने आया था। नहीं मिले। मैं टूट गया था। फिर अहमदाबाद में मुझे रेबारी समाज के 'एजुकेशन लोन फाउंडेशन' का पता चला। उन्होंने बिना ब्याज 1.5 लाख दिए। शर्त सिर्फ एक थी - 'पढ़कर 2 और बच्चों को पढ़ाना'।"

"मैंने IIT किया। कैंपस में 28 लाख का पैकेज मिला। आज मैं बेंगलुरु में हूं। मेरे साथ ये चारों बच्चे खड़े हैं। रेखा, इसके पिता हमारे मंदिर में सफाई करते हैं। रमेश, इसकी मां विधवा है, लोगों के घर बकरीया चरातीं है। दोनों को मैंने CAT की कोचिंग दिलवाई। आज रेखा IIM अहमदाबाद में है, रमेश IIM कलकत्ता में।"

सभा में सन्नाटा था। राजू रुका नहीं।

"राईका परंपरा ने हमें 'अपरिग्रह' सिखाया - जरूरत से ज्यादा मत जोड़ो। 'अनेकांतवाद' सिखाया - सबका दृष्टिकोण समझो। भगवान महादेव ने राजपाट छोड़कर सत्य खोजा, महल नहीं बनवाए। उन्होंने कहा था - 'जीव दया' सबसे बड़ा धर्म है।"

"तो बताइए सेठजी, क्या भगवान 15 लाख की मूर्ति से ज्यादा खुश होंगे या रेखा के IIM जाने से? क्या सोने के कलश पर चढ़ा घी, रमेश की किताबों पर खर्च हुए पैसों से ज्यादा पवित्र है?"

अमीर जीकी आंखें झुकी थीं। राजू ने जेब से चेक निकाला।

"ये 5 लाख 11 हजार की बोली मैं मंदिर में नहीं लगा रहा। आज हम 5 लोग मिलकर 'सोजत देवासीशिक्षा निधि' शुरू कर रहे हैं। इसमें पहला दान मेरा है। इसका ब्याज नहीं होगा। सिर्फ एक वचन होगा - 'लेने वाला कल 2 और को देगा'।"

"अग्रवाल समाज अस्पताल बनाता है। माहेश्वरी समाज स्टार्टअप फंड देता है। राजपुरोहित समाज UPSC कोचिंग चलाता है। सीरवी समाज लॉजिस्टिक हब बना रहा है। तो हम देवासी जिनका मूल मंतर पढो ओर पढावो है, सिर्फ पत्थर पर पैसा क्यों लुटाएं?"

"मैं आरती की बोली का विरोधी नहीं। पर जब मेरे समाज का बच्चा फीस के लिए रोए, और हम लाखों की प्रतिमा मंगवाएं - तो वो धर्म नहीं, दिखावा है। पूर्वजों ने हमें त्याग सिखाया था, तिजोरी भरना नहीं।"

सभा में सबसे पहले हाथ चौधरी साब ने उठाया। सीरवी समाज के मुखिया थे। "राजू बेटा, मेरी तरफ से 2 लाख इस निधि में। मेरा पोता भी तेरे साथ IIT में पढ़ता है।"

फिर माहेश्वरी समाज के व्यापारी बोले, "हमारे स्कूल में देवासी समाज के बच्चे फ़ीस मुक्त

अमीर जी उठे। आंखें नम थीं। 70 साल के जीवन में पहली बार वो मंच पर लड़खड़ाए।

"राजू, आज तूने मेरी आंखें खोल दी। 40 साल से मैं बोली लगाता आया। सोचा पुण्य मिल रहा है। पर असली पुण्य तो तेरे चेहरे पर है।"

उन्होंने माइक लिया, "आज से सोजत ट्रस्ट का 60% पैसा शिक्षा और स्वास्थ्य पर लगेगा। 40% मंदिर रखरखाव पर। और हां, देवासी लोन फाउंडेशन' आज से ही शुरू। पहला लोन रेखा की छोटी बहन को - MBBS की फीस के लिए।"

पूरी सभा खड़ी होकर ताली बजा रही थी। घंटियों की आवाज के बीच एक नई आरती शुरू हो चुकी थी - आत्मनिर्भरता की आरती।

6 महीने बाद का सोजत
छात्रावास वही था। पर अब उसके पीछे 'राईका कोचिंग सेंटर' चलता था। 80 बच्चे फ्री में पढ़ते थे। 12 बच्चे NEET-JEE निकाल चुके थे। ट्रस्ट ने 3 परिवारों को बिजनेस लोन दिया था। एक पापड़ का कारखाना, एक केमिकल यूनिट, एक डिजिटल मार्केटिंग फर्म।

दीवाली परअमीर जी ने घोषणा की: "इस साल आरती की बोली नहीं होगी। बोली लगेगी संकल्पों की। कौन कितने बच्चों को पढ़ाएगा, कितने रोजगार देगा - उसकी बोली लगेगी।"

राजू दिवाली पर सोजत आया। मंदिर में नई संगमरमर की पट्टिका लगी थी। लिखा था:

"न स देवेसु बंदामि, जे अन्नं न पहावए।"
_- जो दूसरों को आगे न बढ़ाए, मैं उस देव को नहीं पूजता।_

नीचे छोटा लिखा था - _सोजत राईका शिक्षा निधि : 1.2 करोड़, लाभार्थी : 47 छात्र_

अमीर ने राजूको गले लगाया, "बेटा, तूने साबित कर दिया - भगवान मूर्ति में नहीं, मजबूर की मदद में बसते हैं। हमने सालों सोने के सिंहासन पर भगवान बिठाए। तूने भगवान को बच्चों की किताबों में बिठा दिया।"

निष्कर्ष: श्वेताम्बर जैन दृष्टि से

राईका धर्म 'दान' को 4 प्रकार का बताया है - आहार दान, औषध दान, ज्ञान दान, अभय दान। ज्ञान दान को सर्वश्रेष्ठ कहा गया है। भगवान महादेव स्वयम्तीनो लोकों मालिक है । उन्होंने महल, हीरे, सेना सब त्यागकर 'केवलज्ञान' ध्यान चुना।

आज जब हम ₹10 लाख की बोली लगाकर क्षणिक अहंकार तुष्ट करते हैं, तब हम महादेव के 'अपरिग्रह' व्रत के उलट चलते हैं। मंदिर बनाना गलत नहीं - पर मंदिर के बाहर खड़ा भूखा, बेरोजगार, अशिक्षित देवासी युवा, उस संगमरमर से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

देवासी परंपरा 'संघ' को महत्व देती है। संघ यानी साथ चलना। अगर संघ का एक सदस्य पीछे छूट जाए, तो पूरी यात्रा अधूरी है। 'बोली नहीं, बदलाव' का मंत्र यही है - पैसा वहीं लगे जहां से अगला महावीर, राजू,अगला आर्य सुधर्मा, अगला वैज्ञानिक, अगला उद्यमी निकले।

धर्म वो नहीं जो दीवारों को सोने से मढ़ दे। धर्म वो है जो इंसान के भविष्य को रोशन कर दे। क्योंकि अंत में तीर्थंकर भी यही पूछेंगे - "मेरे नाम पर कितने दीप जलाए? नहीं। मेरे बताए रास्ते पर कितने जीवन संवारे?"

_तो फैसला हमें करना है - पत्थर पूजने हैं या भविष्य गढ़ने हैं? आरती की बोली लगानी है या आत्मनिर्भरता की नींव रखनी है? जवाब मंदिर की घंटियों में नहीं, एक बच्चे की किलकारी में मिलेगा।_
🌹
`|| ज्ञान-क्रान्ति अभियान |

अनीता बिश्नोई  को जहर खाने के लिए मजबूर करने लोगो के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज़, यह संख्या टारगेट करने वालों 20, 25लोगो से लेकर...
06/06/2026

अनीता बिश्नोई को जहर खाने के लिए मजबूर करने लोगो के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज़, यह संख्या टारगेट करने वालों 20, 25लोगो से लेकर आगे भी है।
अनीता बिश्नोई को कई लोगो के खिलाफ़ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवानी चाहिए।
सोशल मीडिया या डिजिटल 'मॉब लिंचिंग'? अब और नहीं!

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनीता बिश्नोई, को हाल ही में सोशल मीडिया पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों और नफरत भरे अभियानों के कारण इतनी मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी कि उन्होंने आत्महत्या जैसा चरम कदम उठाने का प्रयास किया।
क्या यही है हमारी डिजिटल सभ्यता? क्या अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब किसी की गरिमा को तार-तार करना और उसे जान देने के लिए मजबूर कर देना है?

मैं प्रशासन और साइबर सेल से यह मांग करता हूँ कि उन सभी लोगों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (Abetment to Su***de ) का मुकदमा दर्ज किया जाए। सोशल मीडिया पर बैठे वे लोग जो अपनी कीबोर्ड से किसी की जान लेने का हथियार बना रहे हैं, उन्हें यह अहसास होना चाहिए कि डिजिटल दुनिया में की गई हर टिप्पणी का कानूनी परिणाम होता है।
गुमनामी का लाभ उठाकर किसी को परेशान करना गुनाह है।

🌕उन लोगों के लिए जो सोशल मीडिया पर 'ज्ञान' बांटते हैं: कि अनीता सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आई क्यो? सहनशक्ति नही है तो घर बैठ जाओ। सोशल मीडिया पर तो सुनना पड़ेगा आदि आदि ज्ञान बांट रहें हैं यानि उकसाने वालों के सपोर्ट में खड़े है।
आप सभी को यह याद रखना चाहिए कि किसी के जीवन के बारे में सार्वजनिक रूप से निर्णय सुनाने से पहले, आपके पास सुनने की क्षमता और संवेदनशीलता होनी चाहिए। आलोचना करना और किसी के चरित्र को मटियामेट करना, इन दोनों के बीच एक बारीक रेखा होती है। यदि आप किसी की बात नहीं सुन सकते या किसी के प्रति मानवीय दृष्टिकोण नहीं रख सकते, तो आपको किसी को जज करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
इसमें पुलिस एक बदमाशी मिलीभगत से कर सकती है यदि पुलिस अधिकारी ईमानदार नही है तो कि आपने वीडियो क्यो चढ़ाया। खैर व्यक्ति उस वक्त जज नही कर पाता कि क्या सही है और क्या गलत और परिवार के या पास का आदमी यह नहीं समझे कि क्या हुआ? वे सामान्य तरह से देखता रह जाए, पॉइजन ले लिया, यह देखने वाला या खुद के अलावा तीसरा व्यक्ति जज नही कर सकता है। शराब थोड़े ही पिया है कि धमकी देने लग जाए या कुछ अन्य हरकत हो सके। मगर उनका प्रभाव नही रहताजॉच निष्पक्ष हो।।

हम वन्य जीव जन्तु पेड़ पौधों तक प्रति संवदेना रखते हैं तो अनीता के प्रति क्यो नही। यह अनीता का अधिकार है कि वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे या न रहें। वैसे अनिता के वीडियो सामाजिक थे, गरिमा में थे।
हम अनीता के लिए न्याय की मांग करते हैं।

नाम-  रियाजुद्दीन मजहब -इस्लाम  काम - अपने  लाखों रुपए के गद्दे होटल से नीचे कूदते हुए लोगों के लिए सड़क पर रख दिए.वो और...
06/06/2026

नाम- रियाजुद्दीन

मजहब -इस्लाम

काम - अपने लाखों रुपए के गद्दे होटल से नीचे कूदते हुए लोगों के लिए सड़क पर रख दिए.

वो और उनका बेटा लोगों को बचाते बचाते घायल हो गए.

शिक्षा...धर्म और जाति से किसी को कुछ भी कहने से पहले थोड़ा विचार कर लेना चाहिए.

इंसानियत जिंदाबाद .

04/06/2026

राजस्थान के कौन से जिले में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा जातिवाद है?

जयश्रीराम,जालोर जिले के सभी देवासी रेबारी रायका समाज बंधुओं से मैं करबदध निवेदन करता हूं कि हाल ही में 22 मई को भीनमल मे...
04/06/2026

जयश्रीराम,
जालोर जिले के सभी देवासी रेबारी रायका समाज बंधुओं से मैं करबदध निवेदन करता हूं कि हाल ही में 22 मई को भीनमल में नशीले पदार्थों के कारोबारी ने अवैध तरीके से कमाए धन के बल पर आतंक का वातावरण बनाने की कोशिश की, जिसके खिलाफ भीनमाल शहर व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में घटना के प्रति भारी रोष है। इस प्रकार सभ्य समाज को कब्जे में लेने की कोशिश करने वाले सभी सपोलियों को सिर उठाते ही कुचलने की आवश्यकता है। इस उद्देश्य को लेकर भीनमाल के सभी सर्व समाज के बंधु, व व्यापार जगत के भाई तमाम लोगों ने मिलकर कल 4 जून, 2026 गुरुवार को भीनमाल बंद का आह्वान किया है। ऐसे में क्षेत्र के देवासी रेबारी, समाज भी ग्रामीण क्षेत्र से भीनमाल आ कर भीनमाल के लोगों के इस साहसिक कार्य को साथ दे सहयोग करे अभिनंदन करें। और यह दिखाएं कि रेबारी, समाज भी पूरी ताकत से छतीस कोम के साथ है। आपने इस बीड़ा को उठाया है, इसलिए हम आपका अभिवादन करते हैं। धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। कल सभी सुबह 10 बजे उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने रखे गए धरने में पधारे। मेरा आपसे यही निवेदन है
निवेदक खेमराज देसाई
अध्यक्ष अखिल भारतीय रबारी, राइका, देवासी, समाज

इंडियन आईडल 16 के जज पैनल से हटाए गए विशाल ददलानी  सिंगर ने कुछ दिन पहले नीट पेपर लिक पर आवाज उठाई थी।आप लोग को क्या लगत...
29/05/2026

इंडियन आईडल 16 के जज पैनल से हटाए गए विशाल ददलानी

सिंगर ने कुछ दिन पहले नीट पेपर लिक पर आवाज उठाई थी।

आप लोग को क्या लगता है? भ्रष्टाचार गलत नीतियों पर आवाज उठाने वालों को ऐसा ही तोहफा दिया जाता है!

श्री चेतन देवासीसुपुत्र श्री माधु राम जी भूकू देवासीनिवासी –  #मणादर,  #सिरोहीका भारतीय सेना में पूर्ण रूप से चयन होने प...
28/05/2026

श्री चेतन देवासी
सुपुत्र श्री माधु राम जी भूकू देवासी
निवासी – #मणादर, #सिरोही

का भारतीय सेना में पूर्ण रूप से चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलमय शुभकामनाएं। 🇮🇳🎉

आपने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष से परिवार, गांव तथा पूरे समाज का नाम गौरवान्वित किया है।
यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

मां भारती की सेवा हेतु आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
बहुत बहुत बधाई। 🇮🇳✨

 #बाबूलाल देवासी पुत्र ‌श्री कुपजी देवासी डोली का HPCL Rajasthan ( #पचपदरा रिफाइनरी)में E-1 ग्रेड इंजीनियरिंग ऑफिसर के र...
27/05/2026

#बाबूलाल देवासी पुत्र ‌श्री कुपजी देवासी डोली का HPCL Rajasthan ( #पचपदरा रिफाइनरी)में E-1 ग्रेड इंजीनियरिंग ऑफिसर के रुप में अंतिम रूप से चयन होने पर अनंत शुभकामनाएं । बाबू ने इसी वर्ष IIT BHU से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया ।अनंत शुभकामनाएं।

Address

Jalore

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when देवासी युवा कमैटी गौ भक्त राजस्थान posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share