20/01/2026
🌺 हिन्दू युवा संगठन संस्था, जालोर 🌺
🔸 राष्ट्रीय युवा सप्ताह–2026 का भव्य समापन 🔸
जालोर।
हिन्दू युवा संगठन संस्था, जालोर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह–2026 के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय युवा सप्ताह–2026 का गरिमामय समापन जिला परिषद सभागार में गोष्ठी एवं सम्मान समारोह के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। युवा सप्ताह के अंतर्गत युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सेवा, संस्कार एवं सामाजिक चेतना के विकास हेतु विविध रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा वरिष्ठ नेता श्री रविंद्र सिंह बालावत उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री श्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया,भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, जिला प्रवक्ता श्री दिनेश महावर, संस्था महामंत्री श्री अर्जुन सिंह पवार एवं नगर अध्यक्ष श्री हेमेंद्र सिंह बगेड़िया उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं सहित अतिथियों, सहयोगी कार्यकर्ताओं एवं भामाशाहों को स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक श्री मूलाराम प्रजापत ने किया।
इस अवसर पर युवा सप्ताह कार्यक्रम प्रभारी श्री अमन देवेंद्र मेहता, संस्था कोषाध्यक्ष श्री मंगलाराम सांखला, श्री दिलीप सोलंकी, श्री सुरेश सुन्देशा, श्री जीतू खत्री, श्री संजय बोराणा, श्री दिलीप भट्ट, श्री डॉ. पवन ओझा, श्री महेश भट्ट, श्री मांगीलाल देवासी, श्रीमती उर्मिला दर्जी, श्री महेंद्र राठौड़, श्री जीतूसिंह केशवना, श्री सूरजपाल गहलोत, श्री मयंक देवड़ा, श्री जितेंद्र प्रजापत, श्री पारस बारूपाल, श्रीमती लक्ष्मी कंवर, श्रीमती अंतिमा माथुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं युवा उपस्थित रहे।
✨ हिन्दू युवा संगठन संस्था, जालोर
🇮🇳 युवा शक्ति – राष्ट्र शक्ति 🇮🇳
#स्वामी_विवेकानंद_जयंती_2026 #राष्ट्रीय_युवा_सप्ताह_2026
#हिन्दू_युवा_संगठन
हिन्दू युवा संगठन संस्था