29/04/2026
Congratulations Smt. Madhu Sharma Mam for remarkable achievement. You are true inspiration.
वेदाग्रणी कला एवं सांस्कृतिक संस्थान की अध्यक्ष एवं सामुदायिक रेडियो की डायरेक्टर श्रीमति मधु शर्मा जालोर को ब्राह्मण रत्न के अलंकरण से विभूषित किया गया ।
श्रीमती मधु शर्मा को यह सम्मान कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र और लोक गायन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के फलस्वरूप दिया गया।
यह सम्मान दिनांक 26 अप्रेल 2026 को राजधानी जयपुर में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में
सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित "ब्राह्मण रत्न" कार्यक्रम में दिया गया।
कार्यक्रम में
सांसद जयपुर श्रीमती मंजूशर्मा, जयपुर हवामहल क्षेत्र विधायक श्री बालमुकुन्दाचार्य,
विधायक अंबर श्री प्रशांत शर्मा,
प. सुरेश मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष,
श्री दिनेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष,
श्री अजय शर्मा, श्री प्रविंद्र शर्मा,
श्री अशोक राजपुरोहित सिरोही एवं श्री अंकित रावल मौजूद रहे।
राज्य स्तर पर किसी ब्राह्मण महिला का सम्मान गौरव की बात है अतःजालोर पहुंचने पर बहुत से स्वजन ने उनको उनके निवास पर आकर बधाई दी ।