30/11/2024
आदरणीय साथीयों,
भारतीय रेल में ट्रेड यूनियन की मान्यता के लिए दिनांक 04, 05 व 06 दिसंबर, 2024 को सीक्रेट बैलेट इलेक्शन होने जा रहे हैं। जिसमें ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लॉयज एसोसियेशन की केंद्रीय कार्यकारिणी ने व्यापक विचार विमर्श के बाद समस्त पहलुओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्र हित, रेल हित व एसोसियेशन हित में भारतीय मजदूर संघ (BMS) / भारतीय रेल मजदूर संघ (BRMS) से एफिलेटेड ट्रेड यूनियन को समर्थन करने का निर्णय लिया है। जिसकी कड़ाई से पालना करने हेतु केंद्रीय कार्यकारिणी ने समस्त जोनल रेलवे व उत्पादन इकाइयों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
साथियों, यह बदलाव का वक्त है जिसमें शिथिल पड़ी हुई ट्रेड यूनियनों को सत्ता से बेदखल कर नई ट्रेड यूनियन BRMS affiliates को सत्ता में लाना है ताकि OPS सहित कर्मचारी हित की तमाम मांगों को पूरा करवाया जा सके।
अतः समस्त रेल कामगार बंधुओं, एसोसियेशन के पदाधिकारियों व सदस्यों से विनम्र अनुरोध है कि ट्रेड यूनियन की मान्यता के लिए दिनांक 04, 05 व 06 दिसंबर, 2024 को होने वाले सीक्रेट बैलेट इलेक्शन में भारतीय रेल मजदूर संघ (BRMS) से एफिलेटेड ट्रेड यूनियन (चुनाव चिन्ह : मुट्ठी-बाली-चक्र) को अपना कीमती वोट व सपोर्ट देकर विजयी बनाएं।
कृपया अपने वोट का बंटवारा न होने दें व भारतीय रेल मजदूर संघ (BRMS) से एफिलेटेड ट्रेड यूनियन के साथ एकजुटता का परिचय दें।
सधन्यवाद।
-बी एल बैरवा, राष्ट्रीय अध्यक्ष,
ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लॉयज एसोसियेशन