17/06/2026
जीयो ज़िंदगी सेंटर में आज का दिन सेवा, स्नेह और अपनत्व से भरपूर रहा।
आज हमारे जीयो ज़िंदगी सेंटर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष मेडिकल चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा एक आत्मीय इंटरैक्शन सेशन भी आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ साथियों ने बढ़ती उम्र से जुड़ी अपनी समस्याओं, अनुभवों और चिंताओं को खुलकर साझा किया।
इस सेवा कार्य में डॉ. सुषमा चोपड़ा (पटेल हॉस्पिटल) तथा मानव सहयोग सोसायटी की वाइस प्रेसिडेंट ने अपनी टीम के साथ सभी सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनकी टीम में पिंकी भंडारी , सुलथा कृष्णन और उमा सेहली का विशेष सहयोग रहा।
जीयो ज़िंदगी परिवार की ओर से सुखजीत कौर, गरिमा सिंह तथा दीपा ने पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों को हल्के एवं स्वादिष्ट अल्पाहार भी परोसे गए। यह आयोजन केवल स्वास्थ्य जांच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वरिष्ठ जनों के चेहरे पर मुस्कान, मन में अपनापन और दिल में यह विश्वास भी छोड़ गया कि वे हमारे लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।
जीयो ज़िंदगी का यही प्रयास है कि हमारे वरिष्ठ साथी स्वस्थ, खुश और सम्मानपूर्ण जीवन जीते रहें। 🙏🌹
🌿💙🙏