Jalandhar Community Online

Jalandhar Community Online COMMUNITY ONLINE is made for Information Exchange for Citizens
(1)

13/06/2026
Jalandhar Community Online मां चिंतपूर्णी सेवा संघ की और से माँ चिंतपूर्णी सेवा संघ की और से चलाई जा रही निःशुल्क मासिक ...
13/06/2026

Jalandhar Community Online मां चिंतपूर्णी सेवा संघ की और से माँ चिंतपूर्णी सेवा संघ की और से चलाई जा रही निःशुल्क मासिक बस सेवा कुछ सीटें शेष जल्द करें आवेदन

Jalandhar Community Online 🔥*अहंकार कहता है ‘मैं’, भक्ति कहती है ‘सब तू ही तू’- नवजीत भारद्वाज*🔥 जालंधर में माँ बगलामुखी...
11/06/2026

Jalandhar Community Online 🔥*अहंकार कहता है ‘मैं’, भक्ति कहती है ‘सब तू ही तू’- नवजीत भारद्वाज*

🔥 जालंधर में माँ बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में मां बगलामुखी जी के निमित सामुहिक सापताहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया।
सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान दिशांत शर्मा परिवार से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई।
सिद्ध माँ बगलामुखी धाम में आयोजित दिव्य हवन यज्ञ के दौरान पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिभाव से ओत-प्रोत दिखाई दिया। अलौकिक हवन कुंड में प्रज्वलित पावन अग्नि अपनी दिव्य आभा बिखेर रही थी, जबकि वैदिक मंत्रोच्चारण की गूंज से संपूर्ण धाम भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति और श्रद्धा में लीन होकर माँ भगवती का स्मरण कर रहे थे।
इस पावन अवसर पर धाम के प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज जी ने सूफी संतों की अमूल्य वाणी के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन का गहन संदेश दिया। उन्होंने कहा—
*मैं नींवा मेरा मुरशद उच्चा, उच्चयां दे संग लाई।*
*सदके जावां एना उच्चयां तो जिन्हा नीवियां नाल निभाई।।*
इन पंक्तियों का भावार्थ समझाते हुए उन्होंने कहा कि संसार में दो प्रकार के लोग होते हैं। एक वे जो हर समय ऊँचा बनने की दौड़ में लगे रहते हैं और दूसरे वे जो नम्रता को अपना आभूषण बना लेते हैं। जो व्यक्ति अहंकार के सहारे ऊँचा उठना चाहता है, वह लोगों के दिलों से दूर हो जाता है, जबकि विनम्र व्यक्ति परमात्मा के अधिक निकट पहुंच जाता है।
उन्होंने कहा कि परमात्मा की कृपा वहीं बरसती है जहां अहंकार का वास नहीं होता। जिस पात्र में पहले से कुछ भरा हो, उसमें नया कुछ नहीं डाला जा सकता। उसी प्रकार अहंकार से भरे मन में न गुरु की शिक्षा समाती है और न ही प्रभु का नाम।
नवजीत भारद्वाज जी ने आगे कहा—
*जे मैं वेखां करम अपने, कुछ न मेरे पल्ले।*
*जे मैं वेखां रहमत ओस दी तां मेरे भाग सवल्ले।।*
उन्होंने समझाया कि मनुष्य जब अपने जीवन पर दृष्टि डालता है तो उसे अनुभव होता है कि जो कुछ भी उसे प्राप्त हुआ है, वह केवल उसके प्रयासों का परिणाम नहीं है, बल्कि परमात्मा की असीम कृपा का फल है। संसार में अनेक लोग हमसे अधिक योग्य होते हुए भी वह नहीं पा सके जो हमें मिला है। इसलिए हर उपलब्धि के लिए प्रभु का धन्यवाद करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सूरज बिना भेदभाव के सबको प्रकाश देता है, वर्षा सब पर समान रूप से होती है और वायु सभी को जीवन प्रदान करती है। परमात्मा भी अपनी कृपा का हिसाब नहीं रखता। वह तो दाता है और हम सब उसके द्वार के याचक हैं। जो व्यक्ति अपनी सफलता का श्रेय केवल स्वयं को देता है, वह अहंकार में डूब जाता है, जबकि जो सब कुछ प्रभु की कृपा मानता है, उसके भीतर कृतज्ञता और विनम्रता का भाव जागृत होता है।
भक्ति की गहराइयों को समझाते हुए उन्होंने सूफी वाणी की इन पंक्तियों का उल्लेख किया—
*माली बाग दी राखी करदा, फल कच्चे होन या पक्के।*
*मुरशद सब ते रहमत करदा, चेला पक्के होन या कच्चे।।*
उन्होंने कहा कि सच्चा गुरु कभी अपने शिष्यों को उनकी कमियों से नहीं आंकता। जैसे एक माली बाग के हर पौधे की देखभाल करता है, वैसे ही गुरु अपने हर शिष्य पर कृपा दृष्टि रखता है। किसी को आज नाम का रस मिल गया, किसी को कल मिलेगा। कोई आज समझ गया, कोई वर्षों बाद समझेगा। लेकिन गुरु की रहमत सबके साथ चलती रहती है।
अपने प्रवचनों के समापन पर नवजीत भारद्वाज जी ने कहा कि धर्म का वास्तविक सार आत्मचिंतन में निहित है। दूसरों की कमियां देखने से पहले व्यक्ति को स्वयं के भीतर झांकना चाहिए। अहंकार कहता है- *‘‘मैं हूँ’’, जबकि भक्ति कहती है-‘‘सब तू ही तू है।’’* अहंकार मनुष्य और परमात्मा के बीच दूरी पैदा करता है, जबकि नम्रता उसे प्रभु से जोड़ती है।
उन्होंने श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि अपने कर्मों पर घमंड करने के बजाय प्रभु की कृपा का शुक्राना करें। क्योंकि जो आज कच्चा है, वह गुरु की कृपा से कल पक्का बन सकता है। जो झुकना सीख लेता है, वही वास्तव में परमात्मा की नजर में सबसे ऊँचा बन जाता है।

इस अवसर पर श्वेता भारद्वाज,सरोज बाला, समीर कपूर, विक्की अग्रवाल, दिनेश सेठ,सौरभ भाटिया,जानू थापर,दिनेश चौधरी,नरेश,कोमल, मुनीष मैहरा, ऋषभ कालिया,रिंकू सैनी, कमलजीत,बलजिंदर सिंह,धर्मपालसिंह, अमरजीत सिंह, उदय ,अजीत कुमार , नरेंद्र ,रोहित भाटिया,बावा जोशी,राकेश शर्मा, अमरेंद्र सिंह,नवीन , प्रदीप, सुधीर, सुमीत,मनीष शर्मा,परमजीत सिंह, दानिश, रितु, कुमार,गौरी केतन शर्मा,सौरभ ,शंकर, संदीप,रिंकू,प्रदीप वर्मा, गोरव गोयल, मनी ,नरेश,अजय शर्मा,दीपक , किशोर,प्रदीप , प्रवीण,राजू, गुलशन शर्मा,संजीव शर्मा, रोहित भाटिया,मुकेश, रजेश महाजन ,अमनदीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह, विरेंद्र सिंह, अमन शर्मा, ऐडवोकेट शर्मा,वरुण, नितिश,रोमी, भोला शर्मा,दीलीप, लवली, लक्की, मोहित , विशाल , अश्विनी शर्मा , रवि भल्ला,जगदीश, नवीन कुमार, निर्मल,अनिल,सागर,दीपक, प्रिंस कुमार,दीपक कुमार, नरेंद्र, सौरभ,दीपक कुमार, नरेश,दिक्षित, अनिल सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।

Jalandhar Community Online ਐਡਵੋਕੇਟ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਵਾਈਸ ਚੇਅਰਮੈਨ ਵਜੋਂ ਅਹੁਦਾ ਸੰਭਾਲਿਆ ।        ...
08/06/2026

Jalandhar Community Online ਐਡਵੋਕੇਟ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਵਾਈਸ ਚੇਅਰਮੈਨ ਵਜੋਂ ਅਹੁਦਾ ਸੰਭਾਲਿਆ ।
ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ, ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਟਾਹਲੀ ਅਤੇ ਵਾਈਸ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਨੇ ਅੱਜ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਨਕੋਦਰ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ਵਿੱਚ ਰਸਮੀ ਤੌਰ ’ਤੇ ਆਪਣਾ ਅਹੁਦਾ ਸੰਭਾਲ ਲਿਆ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਬਾਲ ਯੋਗੀ ਬਾਬਾ ਪ੍ਰਗਟ ਨਾਥ ਜੀ, ਚੇਅਰਮੈਨ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਜੀ ਤੀਰਥ ਸਥਲ ਐਡਵਾਈਜ਼ਰੀ ਕਮੇਟੀ, ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਸਹਿਕਾਰੀ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਕਾਸ ਬੈਂਕ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ, ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਚੰਦਨ ਗਰੇਵਾਲ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਯੋਜਨਾ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਜਲੰਧਰ ਇੰਪਰੂਵਮੈਂਟ ਟਰੱਸਟ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਰਮਣੀਕ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ, ਪੰਜਾਬ ਐਗਰੀ ਐਕਸਪੋਰਟ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਲਿਮਟਿਡ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਮੰਗਲ ਸਿੰਘ ਬੱਸੀ, ਪੰਜਾਬ ਮੁਸਲਿਮ ਵੈੱਲਫੇਅਰ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਬੋਰਡ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਬਦੁਲ ਬਾਹਰੀ ਸਲਮਾਨੀ, ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਖਾਦੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕਾਕੂ ਆਹਲੂਵਾਲੀਆ, ਪੰਜਾਬ ਖਾਦੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਵਾਈਸ ਚੇਅਰਮੈਨ ਪਵਨ ਹੰਸ, ਬੈਕਫਿੰਕੋ ਦੇ ਵਾਈਸ ਚੇਅਰਮੈਨ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੀਚੇਵਾਲ ਅਤੇ ‘ਆਪ’ ਆਗੂ ਰਾਜਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਥਿਆੜਾ ਤੇ ਪਿੰਦਰ ਪੰਡੌਰੀ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿਧਾਇਕ ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਵ ਨਿਯੁਕਤ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਤੇ ਵਾਈਸ ਚੇਅਰਮੈਨ ਨੂੰ ਮੁਬਾਰਕਬਾਦ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਲੋਕ ਭਲਾਈ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਦਾ ਲਾਭ ਜ਼ਮੀਨੀ ਪੱਧਰ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਸਰਵਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿੱਚ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ੀ ਲਿਆਉਣ ਲਈ ਕਿਹਾ।
ਵਿਧਾਇਕ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਨੇ ਨਵ ਨਿਯੁਕਤ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਤੇ ਵਾਈਸ ਚੇਅਰਮੈਨ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੰਦਿਆਂ ਆਸ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤੀ ਕਿ ਦੋਵਾਂ ਦੀ ਨਿਯੁਕਤੀ ਨਾਲ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਪੇਂਡੂ ਵਿਕਾਸ ਨੂੰ ਹੋਰ ਰਫ਼ਤਾਰ ਮਿਲੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ ਪੇਂਡੂ ਵਿਕਾਸ ਦਾ ਧੁਰਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਤੋਂ ਬਿਨ੍ਹਾਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਮੁਕੰਮਲ ਵਿਕਾਸ ਦੀ ਕਲਪਨਾ ਵੀ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕਦੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੋਵੇਂ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਦੀ ਵਿਕਾਸ ਰਾਹੀਂ ਨੁਹਾਰ ਬਦਲਣ ਲਈ ਤਗੜੇ ਹੋ ਕੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ।
ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਟਾਹਲੀ ਅਤੇ ਵਾਈਸ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਜੋ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸੌਂਪੀ ਗਈ ਹੈ, ਉਸ ਨੂੰ ਉਹ ਪੂਰੀ ਤਨਦੇਹੀ ਅਤੇ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਨਾਲ ਨਿਭਾਉਣਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਭਰੋਸਾ ਦਿਵਾਇਆ ਕਿ ਸਮੂਹ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਹਰੇਕ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਚਹੁੰਮੁੱਖੀ ਵਿਕਾਸ, ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਦੇ ਹੱਲ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਲੋਕ-ਪੱਖੀ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਦਾ ਲਾਭ ਹੇਠਲੇ ਪੱਧਰ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਲਈ ਪੂਰੀ ਸ਼ਿੱਦਤ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

Jalandhar Community Online ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਇਹਨਾਂ ਥਾਵਾਂ ਤੇ SIR ਸੰਬੰਧੀ ਅੱਜ BLO ਰਹਿਣਗੇ
07/06/2026

Jalandhar Community Online ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਇਹਨਾਂ ਥਾਵਾਂ ਤੇ SIR ਸੰਬੰਧੀ ਅੱਜ BLO ਰਹਿਣਗੇ

Jalandhar Community Online 🔥🔥*"बहुत जनम बिछुरे थे माधउ, इह जनम तुम्हारे लेखे।*  🔥*भक्ति में तड़प ही प्रभु प्राप्ति का मा...
04/06/2026

Jalandhar Community Online 🔥🔥*"बहुत जनम बिछुरे थे माधउ, इह जनम तुम्हारे लेखे।*
🔥*भक्ति में तड़प ही प्रभु प्राप्ति का मार्ग - नवजीत भारद्वाज*

🔥 संगत ने भाव विभोर हो लगाए मां के गगन भेदी जयकारे

🔥 जालंधर के माँ बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया।
सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान गोल्डी एवं प्रीति शर्मा से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई।
सिद्ध माँ बगलामुखी धाम में आयोजित दिव्य हवन यज्ञ के पावन अवसर पर पूरा धाम मंत्रोच्चार, यज्ञ की पवित्र अग्नि और भक्तों की अटूट श्रद्धा से भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा। इस अवसर पर धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संत रविदास जी की अमृतवाणी के माध्यम से मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य समझाया।
अपने प्रवचनों में उन्होंने संत रविदास जी के प्रसिद्ध दोहे—
*"बहुत जनम बिछुरे थे माधउ, इह जनम तुम्हारे लेखे।*
*कहे रविदास आस लग जीवउ, चिर भइओ दरसन देखे॥"*
का भावार्थ बताते हुए कहा कि आत्मा अनादि काल से 84 लाख योनियों के चक्र में भटकती रही है। अनगिनत जन्मों के बाद प्राप्त यह दुर्लभ मानव जीवन केवल प्रभु भक्ति और आत्मिक कल्याण के लिए मिला है। अब इस जीवन को ईश्वर के चरणों में समर्पित कर देना ही मनुष्य का सर्वोच्च धर्म है।
उन्होंने बड़ी सरल और मार्मिक मिसाल देते हुए कहा कि जिस प्रकार कोई छोटा बच्चा मेले में अपने माता-पिता से बिछड़ जाए तो वह उन्हें खोजते हुए रोता और भटकता रहता है, उसी प्रकार हमारी आत्मा भी संसार रूपी मेले में परमात्मा से बिछड़कर भटक रही है। जब उसे संसार की अस्थिरता का अनुभव होता है, तब उसे अपने वास्तविक आश्रय (परमात्मा ) की याद आती है।
नवजीत भारद्वाज ने दोहे की दूसरी पंक्ति *"कहे रविदास आस लग जीवउ, चिर भइओ दरसन देखे"* की व्याख्या करते हुए कहा कि संत रविदास जी प्रभु से विनम्र प्रार्थना कर रहे हैं कि उनके दर्शन किए हुए युग बीत गए हैं और अब वे केवल उसी आशा के सहारे जीवन व्यतीत कर रहे हैं कि एक दिन प्रभु अपनी कृपा दृष्टि अवश्य करेंगे।
उन्होंने एक भावुक उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे किसी वृद्ध मां का इकलौता बेटा वर्षों के लिए विदेश चला जाए और वह मां हर दिन दरवाजे पर उसकी राह देखती रहे, उसी प्रकार एक सच्चा भक्त भी प्रभु के दर्शन की प्रतीक्षा में हर सांस लेता है। उसका जीवन किसी भौतिक सहारे पर नहीं, बल्कि प्रभु मिलन की उम्मीद पर चलता है।
प्रवचनों के अंत में नवजीत भारद्वाज ने कहा कि मानव जीवन केवल भौतिक सुख-सुविधाओं और सांसारिक उपलब्धियों के लिए नहीं मिला, बल्कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने के लिए मिला है। उन्होंने कहा कि जब तक भक्ति में प्रभु के प्रति प्रेम, तड़प और समर्पण नहीं होगा, तब तक साधना पूर्ण नहीं हो सकती। सच्ची भक्ति वही है, जिसमें भक्त का हृदय हर पल प्रभु मिलन की लालसा से भरा रहे।
इस अवसर पर नितिन कौडा,नवीन कुमार,रवि कुमार,सरोज बाला, समीर कपूर, विक्की अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार शर्मा, प्रदीप , दिनेश सेठ,सौरभमरवाहा, रोहित भाटिया, मुनीष मैहरा, जगदीश, ऋषभ कालिया,रिंकू सैनी, कमलजीत,बलजिंदर सिंह, धर्मपालसिंह, अमरजीत सिंह, उदय ,अजीत कुमार , नरेंद्र,बावा जोशी,राकेश शर्मा, अमरेंद्र सिंह,प्रदीप, सुधीर, सुमीत ,जोगिंदर सिंह, मनीष शर्मा, परमजीत सिंह, दानिश, रितु, कुमार,गौरी केतन शर्मा,सौरभ ,शंकर, संदीप,रिंकू,प्रदीप वर्मा, गोरव गोयल, मनी ,नरेश,अजय शर्मा,दीपक , किशोर,प्रदीप , प्रवीण,राजू,संजीव शर्मा, रोहित भाटिया,मुकेश, रजेश महाजन ,अमनदीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह, विरेंद्र सिंह, अमन शर्मा, ऐडवोकेट शर्मा,वरुण, नितिश,रोमी, भोला शर्मा,दीलीप, लवली, लक्की, मोहित , विशाल, रवि भल्ला, भोला शर्मा, जगदीश, नवीन कुमार, निर्मल,अनिल,सागर,दीपक,दसोंधा सिंह, प्रिंस कुमार, दीपक कुमार, नरेंद्र, सौरभ,दीपक कुमार,नरेश,दिक्षित, अनिल, अजय सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।
हवन यज्ञ उपरांत लंगर भंडारे का आयोजन किया गया।

Address

Model Town
Jalandhar
144001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jalandhar Community Online posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share