जिलाध्यक्ष, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ, जिला कांग्रेस कमेटी जैसलम

  • Home
  • India
  • Jaisalmer
  • जिलाध्यक्ष, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ, जिला कांग्रेस कमेटी जैसलम

जिलाध्यक्ष, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ, जिला कांग्रेस कमेटी जैसलम समानता , बंधुत्व, सहअस्तित्व , सत्य , अहिंसा और न्याय ही ध्येय ।

सुश्री तरूणा गेवा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर बधाई एवं उज्ज्वल ...
28/09/2026

सुश्री तरूणा गेवा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं । प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जी स्वामी का धन्यवाद ।

पोकरण नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कल्पना जी रंगा और कांग्रेस पार्टी को बधाई
21/09/2026

पोकरण नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कल्पना जी रंगा और कांग्रेस पार्टी को बधाई

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर के तत्वाधान में पहली बार के वोटर्स को अभिनंदन पत्र देकर...
21/08/2026

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर के तत्वाधान में पहली बार के वोटर्स को अभिनंदन पत्र देकर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सूजाराम इणखिया ने युवाओं का आह्वान किया कि देश के लोकतंत्र की जड़ों को खोखला करने वाली ताकतों के खिलाफ तन कर खड़े हो जाएं ।

18/04/2026

व्याख्याता प्रमोशन 🌸
1. जीवणाराम नादा राजनीति विज्ञान, इतिहास
2. टीलाराम निम्बली
3. सांवलाराम सियांबर
4. मूलाराम मसूरड़ी
5. बीरमा राम मेड़वा अंग्रेजी
6. देऊराम छप्पर पाड़ा हिंदी
7. मगाराम भील खींया हिंदी
8. प्रेम बाई भील आसकन्द्रा
9. मघाराम जी गोयल
10. हड़वंतराम जो पंवार
11. देऊ राम जी सोनू
12. कैलाश जी मेघवाल
13. कमलेश इणखिया
14. अशोक कुमार जयपाल
15. देवाराम जी परिहार
16. गोविंदराम जी पंवार
17. प्रेम जी लीलड
18. प्रमोद बारूपाल
19. झुंझाराम जी पंवार
सहित सभी साथियों को प्रमोशन की हार्दिक बधाई उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं ।💐💐
शुभेच्छु 🙏
सूजाराम इणखिया

एक मृदुभाषी , मितभाषी , संवेदनशील , कर्मठ , समर्पण की भावना वाला व्यक्तित्व , नेतृत्व के गुणों से परिपूर्ण , शिक्षाविद ,...
20/09/2025

एक मृदुभाषी , मितभाषी , संवेदनशील , कर्मठ , समर्पण की भावना वाला व्यक्तित्व , नेतृत्व के गुणों से परिपूर्ण , शिक्षाविद , भजन कीर्तन में पारंगत , रिटायर्ड प्रधानाचार्य , राजस्थान शिक्षक संघ (आंबेडकर) के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री तुलसा राम जी देवपाल का आज निधन दुखद है । परमपिता उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस आघात को सहन करने की शक्ति दे । शत शत नमन । सादर पुष्पांजलि अर्पित करते है ।

23/06/2024

*आदिवासी ने आग का अविष्कार किया जिससे हम आज पका हुआ भोजन खाते है । आदिवासी ने हल बनाया जिससे खेती कर हम अनाज उगाते है । आदिवासी ने पत्थर से हथियार बनाया जिस के परिष्कृत रूप से हम अपनी सुरक्षा करते है । आदिवासी ने पहिया बनाया जिससे आज हम वाहन की सवारी कर रहे है । आदिवासी ने जंगल से जड़ी बूटियों को ढूंढ निकाला जिससे हमारे असाध्य रोगों का निदान होता है । हो सकता है आदिवासी निरक्षर हो परंतु उसे अपढ़ और गंवार नहीं कह सकते । आदिवासी की वैज्ञानिक सोच को सलाम है । भारत के मूलनिवासी के खून को मत ललकारिए मंत्री जी । भारत का आदिवासी जल, जंगल और जमीन का असली मालिक है । आदिवासी का अपमान भारत की सभ्यता और संस्कृति का अपमान है । राजस्थान के मुख्यमंत्री को अपने बड़बोले , असभ्य और अपढ़ शिक्षा मंत्री मदन जी दिलावर को तुरन्त मंत्री परिषद और भाजपा को उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर देना चाहिए ।*
*सूजाराम इणखिया*
*प्रदेश संरक्षक*
*राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर)*

🙏🙏💐💐🙏🙏💐💐🙏🙏मेरी माँ साहेब के दुःखद निधन पर शत शत नमन करते हुए दो शब्द अर्ज है l माँ साहेब घर का आधार स्तम्भ (थूणी) , घर क...
11/01/2024

🙏🙏💐💐🙏🙏💐💐🙏🙏
मेरी माँ साहेब के दुःखद निधन पर शत शत नमन करते हुए दो शब्द अर्ज है l माँ साहेब घर का आधार स्तम्भ (थूणी) , घर की रौनक, घर की लक्ष्मी, आशीर्वाद का अथाह समंदर, परिवार को जोड़ कर रखने वाली मजबूत सांकल (चैन) , वात्सल्य की गहरी नदी, माँ के लिए जितनी भी उपमाएं दो कम ही है l मैंने और मेरे परिवार ने वो खोया है जो इस जीवन में पुनः कभी प्राप्त नहीं होगा l मेरा आप सभी से (विशेष तौर से युवा शक्ति से) यही निवेदन है कि जीवन बहुत छोटा है l जिस व्यक्ति के पास माँ - पिता का सानिध्य है वह व्यक्ति इस दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति है l जिस व्यक्ति के साथ इस जोड़ी या दोनों में से एक भी भगवान है उसके आगे सोने का ढेर भी तुच्छ है l जब इनमें से एक भी आपके पास नहीं होंगे तब इनकी क़ीमत आपको पता चलेगी l हमारे लिए इस नश्वर प्रकृति में माँ - पिता ही जीवित ईश्वर है l जो इनके आशीर्वाद से वँचित रहा वह दुनिया का सबसे अभागा व्यक्ति है l जो व्यक्ति इनकी सेवा करने से वँचित रहा वह इनके जाने के बाद बहुत पछतायेगा l क्षमा करें, मैंने बहुत अधिक लिख दिया पर मैंने इस छोटे से जीवन में जो महसूस किया उसका उल्लेख ही कर रहा हूँ l*
*आप सभी साथियों, मित्रों, युवा साथियों और शुभचिंतकों ने मेरे इस दुःखद और असीम शोक समय में सांत्वना के शब्दों के साथ मुझे संबल दिया, मेरी माँ साहेब के लिए श्रद्धा प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी उसके लिए मैं तथा मेरा पूरा परिवार आपके आभारी रहेंगे l*💐💐🙏🙏
*आपका अपना*
*सूजाराम इणखिया*
*चांधन , जैसलमेर*
*प्रदेश संरक्षक, राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर)*

आप सभी मित्रों के स्नेह, दुआ और आशीर्वाद से पुत्र नवजोत इणखिया ने RAS प्री क्लियर कर एक सीढ़ी पार कर ली है l आशीर्वाद बना...
20/10/2023

आप सभी मित्रों के स्नेह, दुआ और आशीर्वाद से पुत्र नवजोत इणखिया ने RAS प्री क्लियर कर एक सीढ़ी पार कर ली है l आशीर्वाद बनाये रखें ताकि मुख्य परीक्षा भी पास करे l आप सभी को बधाई !

खेताराम जी परिहार प्रधानाचार्य की पुत्री के विवाह समारोह , कनोई , तनसुख जी बारूपाल व्याख्याता सेउवा के सगाई समारोह एवं भ...
16/05/2022

खेताराम जी परिहार प्रधानाचार्य की पुत्री के विवाह समारोह , कनोई , तनसुख जी बारूपाल व्याख्याता सेउवा के सगाई समारोह एवं भैराराम जी गेंवा ACBO सम के सुपुत्र के विवाह समारोह में संगठन के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते हुए उपस्थिति दी ।

राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रखर वक्ता , जुझारू और जोशीले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री केशव भाई कच्छावा की प्रथम पुण्य...
12/05/2022

राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रखर वक्ता , जुझारू और जोशीले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री केशव भाई कच्छावा की प्रथम पुण्यतिथि पर संगठन की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते है ।
सूजाराम इणखिया
प्रदेश सभाध्यक्ष , राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर)

Address

Vpo. Chandhan , Jaisalamer
Jaisalmer

Telephone

+917627003035

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जिलाध्यक्ष, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ, जिला कांग्रेस कमेटी जैसलम posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to जिलाध्यक्ष, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ, जिला कांग्रेस कमेटी जैसलम:

Shortcuts

Share