Marwar News 24

Marwar News 24 “मारवाड़ की आवाज”
मारवाड़ की हर ख़बर, सबसे पहले

 #विशाल_जुलूस के रूप में राज्यपाल के नाम ज्ञापन एवं  #प्रेस_वार्ता के दौरान उमड़ा हजारों लोगों का ऐतिहासिक जनसैलाब।हजारो...
14/08/2026

#विशाल_जुलूस के रूप में राज्यपाल के नाम ज्ञापन एवं #प्रेस_वार्ता के दौरान उमड़ा हजारों लोगों का ऐतिहासिक जनसैलाब।

हजारों कदम एक साथ चले,
हजारों आवाज़ें एक साथ उठीं—
और गूंजा सिर्फ एक नारा—
#भंवरी_देवी_को_न्याय_दो!”

ुकेंगे_न_रुकेंगे,
जब तक न्याय नहीं मिलेगा— #संघर्ष_करते_रहेंगे! ✊

जनसैलाब की एक ही पुकार—
#न्याय_दो_न्याय_दो_न्याय_दो!

आज का दिन सरकार के लिए भारी दिन होगा ।
13/08/2026

आज का दिन सरकार के लिए भारी दिन होगा ।

नाराज़ फूफा जी
12/08/2026

नाराज़ फूफा जी

बालोतरा में क्रूड ऑयल चो*री का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्त!रबालोतरा जिले के पचपदरा क्षेत्र में HPCL की क्रूड ऑयल पाइपलाइन में...
12/08/2026

बालोतरा में क्रूड ऑयल चो*री का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्त!र

बालोतरा जिले के पचपदरा क्षेत्र में HPCL की क्रूड ऑयल पाइपलाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी करने वाले गिरोह का गुजरात ATS और राजस्थान पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कालूड़ी गांव के पास जमीन में गड्ढा खोदकर पाइपलाइन में वाल्व लगाया और क्रूड ऑयल चोरी किया। मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्त!र किया गया है।

पूछताछ में करीब 20 टन क्रूड ऑयल के दो टैंकर बेचने का भी खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि आरोपी करीब 6 महीने से पाइपलाइन की रेकी कर रहे थे।

पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी किए गए क्रूड ऑयल की सप्लाई को लेकर पूछताछ कर रही है।

 #लोहावट_से_बड़ी_खबर!भंवरी देवी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 71 लोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं। थाने के बाहर सैकड़ों लोग ...
10/08/2026

#लोहावट_से_बड़ी_खबर!

भंवरी देवी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 71 लोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं। थाने के बाहर सैकड़ों लोग धरने पर डटे हुए हैं।

आंदोलन के दौरान तीन अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। समर्थकों ने पैदल मार्च निकालकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी उठाई।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सरकार से सवाल करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी पर सवाल उठाए हैं। पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई और विपक्ष के नेता टीकाराम जूली भी धरना स्थल पर पहुंचे।

भंवरी देवी को न्याय की मांग को लेकर आंदोलन जारी है।

लोहावट के भंवरी देवी प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर आमरण व अनशन धरना जारी है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रदर्शनकारि...
08/08/2026

लोहावट के भंवरी देवी प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर आमरण व अनशन धरना जारी है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

लोहावट भंवरी देवी प्रकरण | धरना स्थल से न्याय की पुकार

भंवरी देवी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरना जारी है।
आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आवाज़ बुलंद।

🙏 भंवरी देवी को न्याय दो

#भंवरीदेवी_को_न्यायदो #लोहावट #भंवरीदेवी #न्याय_की_मांग

📍पुलिस थाना लोहावट भंवरी देवी विश्नोई ह!त्या!कांड के खुलासे की मांग को लेकर श्रीमती भंवरी देवी विश्नोई के परिवारजनों एवं...
07/08/2026

📍पुलिस थाना लोहावट

भंवरी देवी विश्नोई ह!त्या!कांड के खुलासे की मांग को लेकर श्रीमती भंवरी देवी विश्नोई के परिवारजनों एवं साथियों के साथ पूर्व विद्यायक किसना राम बिश्नोई

#अनिश्चितकालीन_भूख_हड़ताल_व_धरना

एक  #उम्मीद   #न्याय की  #समाज ओर  #प्रशासन  से   #न्यूज़  #जोधपुर
07/08/2026

एक #उम्मीद #न्याय की #समाज ओर #प्रशासन से


#न्यूज़ #जोधपुर

तीन साल… तीन पुलिस मुठभेड़… आखिर इतने सवाल क्यों?राजस्थान में पिछले तीन वर्षों के दौरान हुई तीन अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों ...
06/08/2026

तीन साल… तीन पुलिस मुठभेड़… आखिर इतने सवाल क्यों?

राजस्थान में पिछले तीन वर्षों के दौरान हुई तीन अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों ने जनचर्चा को नया विषय दिया है।

2024 – सुभाष बाबल
2025 – भूटाराम बाबल
2026 – गणपत कालीराणा (भीलवाड़ा में मुठभेड़ कल)

इन घटनाओं के बाद समाज के विभिन्न वर्गों में कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने अपने आधिकारिक पक्ष में प्रत्येक कार्रवाई को कानून के दायरे में और परिस्थितियों के अनुरूप बताया है। वहीं दूसरी ओर, कुछ सामाजिक संगठनों और नागरिकों द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग भी की जा रही है।

बहस का विषय अपराध के विरुद्ध कार्रवाई नहीं है। कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है। चर्चा इस बात पर है कि क्या प्रत्येक मामले में निर्धारित कानूनी प्रक्रिया, जांच और जवाबदेही से जुड़े सभी मानकों का पालन हुआ?

जनचर्चा में उठ रहे प्रमुख प्रश्न:

• क्या प्रत्येक मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की गई है?
• क्या जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी?
• क्या संबंधित मामलों में सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया?
• क्या उपलब्ध सभी तथ्यों की पारदर्शी समीक्षा की गई?

लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी सरकारी कार्रवाई पर तथ्यात्मक प्रश्न उठाना और उसका उत्तर मिलना पारदर्शिता तथा जवाबदेही की प्रक्रिया का हिस्सा माना जाता है। यदि सभी प्रक्रियाओं का विधिसम्मत पालन हुआ है, तो निष्पक्ष जांच से यह और स्पष्ट होगा तथा जनविश्वास भी मजबूत होगा।

इन घटनाओं को लेकर उठ रही चर्चाओं के बीच अब कई लोग तथ्यों के आधार पर पारदर्शी समीक्षा और आधिकारिक जानकारी सामने आने की अपेक्षा जता रहे हैं, ताकि समाज में बनी शंकाओं का समाधान हो सके और कानून के शासन पर विश्वास बना रहे।

आपकी राय क्या है? अपनी बात मर्यादित और तथ्यात्मक भाषा में कमेंट करें।

कब मिलेगा इस संस्कारी अनुशासित क़ौम के इन तीन लोगो को न्याय
06/08/2026

कब मिलेगा इस संस्कारी अनुशासित क़ौम के इन तीन लोगो को न्याय

Address

Jaisalmer

Telephone

+919351721911

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Marwar News 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share