13/04/2026
बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर कि जयंती कि पूर्व संध्या पर दलित शौषण मुक्ति मंच
भारत कि जनवादी नौजवान सभा
जनवादी महिला समिति कि और से हसन पुरा सब्जी मंडी के पास एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कि गई। सभा कि अध्यक्षता महिला साथी दीपा दानोदिया व DYFI के जिला जयपुर अध्यक्ष मोहसिन पठान ने किया।
सभी को नौजवान सभा के साथी सादत, महिला समिति कि कंचन महेश्वरी, सीटू के साथी हरेंद्र सिंह, दलित शौषण मुक्ति मंच के लक्ष्मण सरालिया, सीटू व सीपीआई एम राज्य सचिव मंडल सदस्य साथी सुमित्रा चौपड़ा, AILU के पवन कुमार व सीपीआई एम के जयपुर जिला सचिव साथी संजय माधव ने सम्बोधित किया।
सभी वक्ताओं ने भारत के संविधान निर्माण में बाबा साहेब कि न सिर्फ भूमिका को रेखांकित किया बल्कि आजीवन उनके जातिवादी मानसिकता के विरोध और जाति उन्मूलन के उनके संघर्षों को भी याद किया।
सभा को सम्बोधित करते हुए साथी सुमित्रा चौपड़ा ने संविधान निर्माण से लेकर आजतक महिलाओं के खिलाफ हो रहें अपराधों को बताया और वर्तमान सरकार कि महिला विरोधी व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष कि जरुरत पर भी जोर दिया तो वहीं साथी संजय माधव ने व्यवस्था के शौषण कारी वर्गीय चरित्र को भी उजागर किया साथ ही इन समस्याओं के निवारण के संगठन महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने दलित व मुस्लिम बस्तियों में सफाई व्यवस्था और नशें के बढ़ते कारोबार पर भी अपनी तीखी टिप्पणी रखीं और प्रशासन को चेतावनी भी दी कि अगर जल्द से जल्द इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया तो पूरे जयपुर में एक व्यापक जन आंदोलन भी चलाया जाएगा।
सभा के अन्त में नौजवान सभा के साथी मोहसिन और दीपा जी ने सभा में आये सभी साथियों और आम लोगों को धन्यवाद दिया व जोरदार नारेबाजी के साथ सभा का समापन किया गया।