20/09/2026
आज जल महल के लिए हमने अपना Kartavyya निभाया। 💚
आज सुबह हम फिर पहुँचे जल महल—जयपुर की पहचान और हमारी साझा विरासत के एक खूबसूरत हिस्से को साफ करने के लिए।
जहाँ कल तक कचरा दिखाई दे रहा था, आज वहाँ कई हाथ उसे हटाने के लिए साथ खड़े थे।
क्योंकि बदलाव सिर्फ बातों से नहीं, मिलकर किए गए छोटे-छोटे प्रयासों से आता है।
हम Kartavyya, और Agrim Bharat Seva Sanstha का हिस्सा बनकर इस पहल में जुड़े सभी volunteers, supporters और partners का दिल से धन्यवाद करते हैं। 🙏
यह सिर्फ आज की सफाई नहीं है। यह उस सोच की शुरुआत है जिसमें हम अपनी विरासत को सिर्फ देखने नहीं, उसे बचाने की जिम्मेदारी भी लेते हैं।
जल महल हमारा है।
जयपुर हमारा है।
इसे साफ रखना भी हमारा Kartavyya है।
करोगे जितना, साफ होगा उतना।