12/07/2026
🚛 राजस्थान ट्रक ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति, जयपुर 🚛
13 जुलाई 2026 से अनिश्चितकालीन चक्का जाम हड़ताल।
यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संगठन के खिलाफ नहीं, बल्कि परिवहन उद्योग और लाखों ट्रक मालिकों, ड्राइवरों व उनसे जुड़े परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए है।
हमारी प्रमुख मांगें:
✅ VLTD संबंधी समस्याओं का समाधान।
✅ परमिट एवं ई-डिटेक्शन चालान व्यवस्था में सुधार।
✅ राजस्थान के प्रत्येक जिले में फिटनेस सेंटर की स्थापना।
✅ परिवहन व्यवसाय से जुड़ी अन्य व्यावहारिक समस्याओं का शीघ्र समाधान।
हम सभी ट्रांसपोर्टर, ट्रक मालिक, ड्राइवर एवं परिवहन से जुड़े साथियों से अनुरोध करते हैं कि अपने अधिकारों की इस लोकतांत्रिक लड़ाई में एकजुट होकर सहयोग करें।
एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
जय ट्रांसपोर्ट – जय राजस्थान। ✊🚛