Samajik Yuva Sangthan Sansthan

Samajik Yuva Sangthan Sansthan Samajik Yuva Sangathan Sansthan is a Registered Non Government Organization and working since from 2002, Work for Rural Dev. throw Youth & Women Emp.

Introduction:
Youth has always been epicenter for the development of any society and Nation. Our History is evident of various instances where youth with undeterred determination, dedication and has who fought for secular democratic and revolutionary ideology in their time which is of social relevance even now, contributing towards Nation’s Development. In the similar fashion today’s youth can

be highly innovative and reformative while addressing above mention social issues & problem. With this vision in we have formed Samajik Yuva Sangathan (Social Youth Forum) in year June 2003 which was formally got registered on 31 March 2005 under Rajasthan Society Registration Act 1958 as “Samajik Yuva Sangathan Sansthan”. With the stated purpose of uniting the youth of Rajasthan to fight all social menaces and atrocities such as superstition, communalism, casteism, regionalism, religious fundamentalism, etc. Our youth group is working under the guidance of socially distinguish, renowned elderly people and subject experts for addressing issues related to Youth, Women, Backward & rural Sections. History:
With this vision in we have formed Samajik Yuva Sangathan (Social Youth Forum ) in year June 2003 which was formally got registered on 31 March 2005 under Rajasthan Society Registration Act 1958 as “Samajik Yuva Sangathan Sansthan”. VISION
To build a platform on which all young people can develop a unified voice and take collective action toward social, economic, and environmental progress. Governing Body:
President : Mr. Hemant Kumar Meena
Vice President : Mr. Jitendra Kholiya
Vice President : Mr. Kapil Sharma
Secretary : Mr. Ram Dayal Sain
Joint Secretary : Mr. Pankaj Sain
Treasurer : Mr. Manish Sharma
Core Member : Mr. Satish Kundara
Core Member : Mr. Dharam Raj Saini
Core Member : Mr. Babu Lal Meena
Core Member : Mr. Sharwan Akhariya
Core Member : Mr. Mahesh Mahawar
Core Member : Mr. Umesh Sharma
Core Member : Mr. Ramesh Choudhary
Core Member : Mr. Vikram Sharma
Core Member : Mr. Mahendra Sharma
Core Member : Mr. Mukesh Sharma
Core Member : Mr. Mahesh Sain

Supporting Organization:
• Rajiv Gandhi National Institute of Youth Development, Ministry of Youth Affairs Govt. of India
• Nehru Yuva Kendra, Ministry of Youth Affairs Govt. of India
• District Industries Center, Govt. of Rajasthan
• Rajasthan Knowledge Corporation LTD.
• Dept. of Women and Child Govt. of Rajasthan
• Institute of Leadership Development
• National Youth Project
• National Service Scheme
• Scout and Guide
• Navneet Prakritik Yog Chiktsa Dham Bassi
• Wing of Research in Local Development (WORLD)
• Health Department
• Public Rural Institutions
• Local Administration
• Education Academies

      के सहयोग से Samajik Yuva Sangthan Sansthan  द्वारा बस्सी पंचायत समिति के ग्राम केशुपुरा में किसान क्षमता संवर्धन क...
19/05/2026


के सहयोग से Samajik Yuva Sangthan Sansthan द्वारा बस्सी पंचायत समिति के ग्राम केशुपुरा में किसान क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में संस्था सचिव Ram Dayal Sain National Youth Awardee अन्नदाताओं से प्राकृतिक, जैविक ओर तक इक आधारित नवाचार खेती विषय पर संवाद किया।
कार्यक्रम में कृषि पर्यवेक्षक सिंधुजा सिंह जी, पशु चिकित्सक डॉ बलराम जी एवं ग्राम सहकारी समिति पालावाला जाटान के अध्यक्ष श्री बाबूलाल सुसावत अभयपुरा द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर किसानों को लाभान्वित किया।
कार्यक्रम में बॉश के फील्ड एनिमेटर कानाराम गुर्जर, कजोड़ योगी ओर ऋतु शर्मा का सक्रिय समन्वय रहा

 #किसान_क्षमता_संवर्धन   एवं   के सहयोग से Samajik Yuva Sangthan Sansthan द्वारा जयपुर जिले की बस्सी पंचायत समिति की ग्र...
16/05/2026

#किसान_क्षमता_संवर्धन

एवं के सहयोग से Samajik Yuva Sangthan Sansthan द्वारा जयपुर जिले की बस्सी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत फलियावास की ढाणी सुखदेव में किसान क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संस्थान सचिव एवं नेशनल यूथ अवॉर्डी रामदयाल सैन Ram Dayal Sain National Youth Awardee ने किसानों से संवाद करते हुए उन्नत एवं तकनीक आधारित खेती के साथ जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर दिया तथा कृषि नवाचारों एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में सहायक कृषि प्रवेक्षक श्रीमती संतोष मीना एवं ग्राम सहकारी समिति पालावाला जाटान के अध्यक्ष श्री बाबूलाल मीना तथा बाबूलाल सुसावत अभयपुरा द्वारा किसानों को कृषि योजनाओं, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, जैविक खाद, फसल प्रबंधन एवं प्राकृतिक खेती के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में 35 से अधिक महिला एवं पुरुष किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

#किसान #जैविकखेती #प्राकृतिकखेती #उन्नतकृषि #ग्रामीणविकास

 #पक्षी_परिंडा_अभियान का शुभारंभभीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए जल एवं सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
10/05/2026

#पक्षी_परिंडा_अभियान का शुभारंभ

भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए जल एवं सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामाजिक युवा संगठन संस्थान Samajik Yuva Sangthan Sansthan द्वारा आज पक्षी परिंडा अभियान का शुभारंभ तिब्बड़े वाले बालाजी बाग से किया गया।

अभियान के अंतर्गत पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए तथा छोटे बेजुबान पक्षियों के संरक्षण एवं उन्हें सुरक्षित घरौंदा उपलब्ध कराने हेतु पूर्व प्रधानाचार्य एवं स्काउट प्रभारी कमिश्नर शिवशंकर प्रजापति जी द्वारा तैयार विशेष पक्षी घोंसले भी स्थापित किए गए। इस पहल का उद्देश्य भीषण ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों का संरक्षण कर प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में सहयोग करना है।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष हेमंत मीना, सचिव रामदयाल सैन, उपाध्यक्ष जितेंद्र खोलिया, कपिल शर्मा, कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा, वरिष्ठ सदस्य सतीश कुंडारा, सीताराम सैनी, Shree Balaram Go Sewa श्री बलराम गौ सेवा सदन गौशाला के कोषाध्यक्ष एवं प्रगति व्यापार मंडल बस्सी के अध्यक्ष राकेश बारांगाव, सामाजिक कार्यकर्ता योगेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता करते हुए परिंडे एवं घोंसले लगाए।

एक परिंडा – अनेक जीवन
आइए, इस गर्मी में हम भी पक्षियों के लिए पानी और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था कर प्रकृति संरक्षण में अपना योगदान दें।

 Plant more trees for better planet. #पृथ्वी_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
22/04/2026



Plant more trees for better planet.
#पृथ्वी_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।


एफएमडी टीकाकरण अभियान – पशुधन सुरक्षा की ओर एक मजबूत कदम बॉश इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से, सहयोगी संस्था सामाजिक युवा संग...
11/04/2026

एफएमडी टीकाकरण अभियान – पशुधन सुरक्षा की ओर एक मजबूत कदम

बॉश इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से, सहयोगी संस्था सामाजिक युवा संगठन संस्थान (SYSS) Samajik Yuva Sangthan Sansthan द्वारा पशु पालन विभाग के साथ मिलकर बस्सी एवं तूंगा ब्लॉक के परियोजना अंतर्गत गांवों में घर-घर जाकर एफएमडी (Foot & Mouth Disease) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

इस पहल के माध्यम से पशुपालकों को जागरूक करते हुए उनके पशुओं को सुरक्षित बनाया जा रहा है, जिससे उनकी आजीविका को भी सशक्त समर्थन मिल रहा है।

सुरक्षित पशुधन – सशक्त किसान – समृद्ध गांव



 #महिला_हितैषी_गांव थीम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों   के अंतर्गत “महिला हितैषी गांव संकल...
25/03/2026

#महिला_हितैषी_गांव थीम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों के अंतर्गत “महिला हितैषी गांव संकल्प” थीम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के सहयोग से सहयोगी संस्था सामाजिक युवा संगठन संस्थान (SYSS) द्वारा पंचायत समिति सभागार, बस्सी में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण में महिला जनप्रतिनिधियों, महिला हितधारकों, आशा सहयोगिनियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम साथिनों एवं राजीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की 60 से अधिक महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, नेतृत्व क्षमता एवं पंचायत विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने “महिला हितैषी गांव” की अवधारणा, सतत विकास लक्ष्यों एवं स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं प्रतिभागी महिला सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने मिलकर “महिला हितैषी गांव” के निर्माण का संकल्प लिया, जो एक सशक्त, समावेशी और विकसित ग्रामीण समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 #अंतर्राष्ट्रीय_महिला_दिवस के अवसर पर Samajik Yuva Sangthan Sansthan (SYSS) द्वारा   के सहयोग से  #सामुदायिक_विकास_केंद...
08/03/2026

#अंतर्राष्ट्रीय_महिला_दिवस के अवसर पर Samajik Yuva Sangthan Sansthan (SYSS) द्वारा के सहयोग से #सामुदायिक_विकास_केंद्र, #फालियावास, #बस्सी, #जयपुर में एक विशेष समारोह एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ग्राम एवं पंचायत स्तर पर कार्य कर रही फ्रंटलाइन महिला कार्यकर्ता #आशा, , , #आंगनबाड़ी_कार्यकर्ता तथा #स्वयं_सहायता_समूह की प्रमुख सदस्यों जो समुदाय के स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली ग्राम विकास एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय 30 से अधिक प्रेरणादायी महिलाओं को #महिला_शक्ति_सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अनुभवों, संघर्षों और सफलता की प्रेरक कहानियों को सुनने एवं साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ, जिसने महिला सशक्तिकरण और जमीनी नेतृत्व के संदेश को और अधिक सशक्त बनाया।


#महिला_सशक्तिकरण #महिला_शक्ति_सम्मान
#ग्रामीण_महिला_नेतृत्व #सामुदायिक_विकास

सतत एवं समग्र ग्राम विकास के लिए जन प्रतिनिधि ओर हितधारक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम सम्पन्न।ग्राम पंचायत जीतावाला में बॉश ...
18/02/2026

सतत एवं समग्र ग्राम विकास के लिए जन प्रतिनिधि ओर हितधारक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम सम्पन्न।

ग्राम पंचायत जीतावाला में बॉश कंपनी के सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत सामाजिक युवा संगठन संस्थान द्वारा स्थानीय सतत विकास लक्ष्य (LSDGs) आधारित जनप्रतिनिधि ओर हितधारक क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें 47 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायतों को सुशासन, जवाबदेही एवं समावेशी विकास की दिशा में सशक्त बनाना रहा।

संस्थान सचिव श्री रामदयाल सैन जी Ram Dayal Sain ने पंचायतों को आत्मनिर्भर व विकासोन्मुख बनाने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। पंचायती राज विशेषज्ञ पूर्व वरिष्ठ राज्य सलाहकार पंचायती राज मंत्रालय श्री नवीन मिश्रा जी ने योजना निर्माण व प्रभावी क्रियान्वयन पर मार्गदर्शन दिया। कृषि पर्यवेक्षक श्री शिवदयाल शर्मा जी ने कृषि योजनाओं की जानकारी दी, पशुपालन विभाग से श्री बालकिशन साँवरिया जी ने पशु टीकाकरण व बीमा योजनाओं पर प्रकाश डाला, तथा सीएचओ श्री जीतेश मीना जी एवं एएनएम श्रीमती हरबाई मीना जी ने स्वास्थ्य व पोषण योजनाओं की जानकारी साझा की। अंत में पंचायत प्रशासक श्रीमती विमलेश शर्मा जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपसरपंच श्री कृष्ण कुमार जी, वार्ड सदस्य श्री राजकुमार शर्मा जी, फील्ड एनिमेटर श्री कजोड़ योगी जी, श्री कानाराम गुर्जर जी एवं सुश्री रितु शर्मा जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि व हितधारक उपस्थित रहे।












 #किसान_क्षमता_संवर्धन कार्यक्रम     के अंतर्गत सामाजिक युवा संगठन संस्थान Samajik Yuva Sangthan Sansthan द्वारा ग्राम ग...
15/02/2026

#किसान_क्षमता_संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक युवा संगठन संस्थान Samajik Yuva Sangthan Sansthan द्वारा ग्राम गड्ढा फालियावास में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें महिला पुरुष कृषकों जैविक, प्राकृतिक खेती और खेती किसानी से जुड़े विषयों ओर राज्य ओर केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए कृषि सुपरवाइजर श्री शिवदयाल जी शर्मा, संस्थान सचिव श्री रामदयाल जी सैन Ram Dayal Sain ओर सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल सुसावत अभयपुरा द्वारा जानकारियां प्रदान की गई।

Mission Manobal Workshop ConcludedThe SYSS Youth Connect – Mission Manobal Orientation Workshop was successfully held at...
03/02/2026

Mission Manobal Workshop Concluded
The SYSS Youth Connect – Mission Manobal Orientation Workshop was successfully held at the Youth Excellence Center, Youth Hostel, Jaipur, focusing on mental well-being, confidence building, and helping students overcome exam fear and anxiety through trained interns and mentors. Mr. Ram Dayal Sain, Secretary, SYSS, took a session and provided on-site guidance to strengthen on-ground impact.


बॉश के सामाजिक उत्तर दायित्व के अंतर्गत सहयोगी संस्था सामाजिक युवा संगठन संस्थान  द्वारा स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों   पर...
30/01/2026

बॉश के सामाजिक उत्तर दायित्व के अंतर्गत सहयोगी संस्था सामाजिक युवा संगठन संस्थान द्वारा स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों पर आधारित दो दिवसीय पंचायत जन प्रतिनिधि क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का सफल आयोजन #जयपुर जिले के ग्राम पंचायत खिजुरिया तिवाड़ियान, में किया गया।

इस प्रशिक्षण में 40 से अधिक पंचायती राज संस्थाओं (PRI) के सदस्य एवं अन्य पंचायत हितधारकों ने सहभागिता की, जहाँ सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समावेशी ग्राम विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में श्री नवीन मिश्रा जी एवं श्री बाबूलाल मीणा द्वारा विशेषज्ञ सत्र प्रस्तुत किए गए, जबकि श्री रामदयाल सैन (सचिव, SYSS एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्तकर्ता) ने भी प्रशिक्षण सत्र कै दौरान समग्र ग्राम विकास के लिए संवाद किया। कार्यक्रम में श्री मनीष मीणा, CSR मैनेजर, बॉशकी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने समुदाय आधारित एवं सहभागितापूर्ण ग्राम विकास के महत्व पर बल दिया।




Address

VPO BASSI
Jaipur
303301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samajik Yuva Sangthan Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Samajik Yuva Sangthan Sansthan:

Share