13/06/2026
प्रिय बंधुओं एवं मातृशक्ति,
दिनाँक 8 जून 2026
प्रबंधन के साथ संगठन की सकारात्मक एवं सार्थक वार्ता संपन्न हुई। वार्ता के दौरान स्टाफ हितों, कल्याणकारी योजनाओं एवं बैंकिंग कार्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वार्ता के प्रमुख बिंदु निम्नानुसार हैं:
1. संगठन के सदस्यता शुल्क हेतु Check-off Facility को HRMS Portal पर शीघ्र Live किए जाने की जानकारी प्रबंधन द्वारा दी गई।
2. पदौन्नति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जा रही है |
3. स्टाफ Overdraft एवं Personal Loan में वर्तमान गारंटी व्यवस्था के संबंध में संगठन द्वारा यह विषय उठाया गया कि हाउसिंग लोन के कारण कई मामलों में Registered/Equitable Mortgage करवाना पड़ता है, जिससे अनावश्यक आर्थिक भार बढ़ता है। संगठन द्वारा स्टाफ की सहमति होने पर Third Party Guarantee का वैकल्पिक विकल्प उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया, जिस पर प्रबंधन द्वारा गारंटी के वैकल्पिक विकल्प को शीघ्र लागू किए जाने का सकारात्मक आश्वासन दिया गया।
4. HRMS Portal में आ रही विभिन्न तकनीकी समस्याओं, विशेषकर Travel Request एवं Claim Pass में हो रही RBO Pendency, पोर्टल के धीमे संचालन तथा अन्य तकनीकी बाधाओं के त्वरित समाधान हेतु संगठन द्वारा विषय उठाया गया। साथ ही, कुछ Allowances को Branch Level पर ही Pass/Approve किए जाने तथा HRMS Portal को शीघ्र Mobile से Operate किए जाने के विषय पर भी चर्चा हुई, जिस पर प्रबंधन द्वारा आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही शीघ्र करने का आश्वासन दिया गया।
5. ACR Marks/Numbers को HRMS Portal पर प्रदर्शित (Show) किए जाने के विषय पर प्रबंधन द्वारा सहमति व्यक्त की गई तथा इसे शीघ्र लागू किए जाने की जानकारी दी गई।
6. LOS में आ रही विभिन्न तकनीकी समस्याओं एवं कार्य में हो रही कठिनाइयों के त्वरित सुधार/समाधान के विषय पर चर्चा की गई, जिस पर प्रबंधन द्वारा आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही शीघ्र किए जाने का आश्वासन दिया गया।
7. भूतपूर्व सैनिक साथियों के Pay Fixation से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया।
8. मोबाइल बिल Reimbursement हेतु प्रत्येक माह बिल प्रस्तुत करने की बाध्यता समाप्त करने के विषय पर सकारात्मक विचार किया जा रहा है।
9. Medical Check-up Facility को Officer एवं Clerical दोनों वर्गों के स्टाफ साथियों के लिए शीघ्र प्रारम्भ किए जाने की जानकारी प्रबंधन द्वारा दी गई।
10. अवकाश के दिन स्टाफ साथियों को कार्य हेतु बुलाए जाने की स्थिति में DA अथवा Compensation (जो भी अधिक हो) प्रदान किए जाने के विषय पर प्रबंधन द्वारा सकारात्मक विचार व्यक्त किया गया।
11. PLI के संबंध में वित्त मंत्रालय से शीघ्र आवश्यक Guidelines/Clarification प्राप्त होने की संभावना है। दिशा-निर्देश प्राप्त होते ही भुगतान प्रक्रिया प्रारम्भ किए जाने की जानकारी दी गई।
12. HRMS Portal के सुचारु संचालन एवं प्रभावी उपयोग हेतु स्टाफ साथियों के लिए शीघ्र Training Workshop आयोजित किए जाने की जानकारी प्रबंधन द्वारा दी गई।
13. Leave Bank Scheme के संबंध में Legal Analysis करवाए जाने तथा आवश्यक परीक्षण उपरांत आगे की कार्यवाही किए जाने की जानकारी प्रबंधन द्वारा दी गई।
14. Mid Academic Year Transfer के संबंध में प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई कि यदि कोई स्टाफ साथी आवेदन करता है, तो पात्रता एवं नियमानुसार उसे इसका लाभ प्रदान किया जाएगा।
15. गंभीर/असाध्य बीमारी की स्थिति में स्टाफ साथियों को Advance Treatment हेतु उपलब्ध सुविधा एवं Insurance Policy में लागू Capping की समीक्षा करने के विषय पर प्रबंधन द्वारा सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया गया।
16. संगठन के पदाधिकारियों की छुट्टी (Leave Approval) को Guidelines के अनुरूप (As per Guidelines) स्वीकृत किए जाने पर प्रबंधन द्वारा सहमति प्रदान की गई।
17. स्टाफ साथियों की सेवानिवृत्ति प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु प्रबंधन द्वारा सहमति दी गई कि सेवानिवृत्ति से 15 दिन पूर्व संबंधित स्टाफ साथी के लंबित सभी मामलों/मुद्दों का यथासंभव समाधान एवं समन्वय कर लिया जाएगा, जिससे सेवानिवृत्ति प्रक्रिया बिना अनावश्यक बाधा के संपन्न हो सके।
अपील :-
साथियों, बैंक की प्रगति, लाभदायकता एवं सशक्त भविष्य हम सभी के सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करता है। हम सभी का दायित्व है कि पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं टीम भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बैंक हित को सर्वोपरि रखें तथा अपने सर्वोत्तम योगदान से बैंक को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहभागी बनें।
सादर,
अध्यक्ष / महासचिव
RGBOO