15/03/2026
Zakat Center India-JAIPUR UNIT
ज़कात सेंटर इंडिया – जयपुर यूनिट
की और से 7th Phase (2025-26) चेक तकसीम प्रोग्राम किया गया।
प्रोग्राम में चेयरमैन शब्बीर खान, वाइस चेयरमैन यू. डी. खान, जनरल सेक्रेटरी नईम रब्बानी, मुहम्मद नाज़िमुद्दीन, रफ़ीक़ कुरैशी,मुहम्मद सलीम, दानिश अख्तर, अब्दुल मजीद , इकबाल अहमद , हामिद फारूकी, एडवोकेट मुजाहिद अख्तर, फहद सरवाना मौजूद रहे
ज़कात सेंटर जयपुर यूनिट की तरफ से दी गई मदद
7th Phase (2025-26) में जरूरतमंद लोगों की हालत और जरूरत को देखते हुए अलग-अलग तरह की मदद दी गई, ताकि लोग अपने हुनर के हिसाब से छोटा काम शुरू कर सकें और अपने पैरों पर खड़े हो सकें।
हमारी तरफ से दी गई मदद में शामिल है:
👩🧵 महिलाओं के लिए
• सिले हुए कपड़े (कुर्तियाँ वगैरह) बेचने का काम शुरू करने के लिए मदद दी गई, ताकि वे छोटा व्यापार शुरू कर सकें।
• एक बहन को एक्यूप्रेशर थेरेपी का छोटा क्लिनिक शुरू करने के लिए जरूरी सामान के लिए मदद दी गई।
🚹 पुरुषों / युवाओं के लिए
• ई-रिक्शा लोडिंग के काम के लिए मदद दी गई, ताकि रोज कमाई हो सके।
• ज्वेलरी / गहनों की डिजाइनिंग के काम शुरू करने के लिए जरूरी सामान दिया गया।
• इज़राइली मशीन खरीदने के लिए मदद दी गई।
• ऑटो रिक्शा की रिपेयरिंग कराने के लिए मदद की गई।
━━━━━━━━━━━━━
हमारी कोशिश सिर्फ मदद देना नहीं है,
बल्कि लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करना है।
हम चाहते हैं कि जो आज ज़कात ले रहा है,
वह कल किसी और की ज़कात देने वाला बने।
हम ऐसी मदद देना चाहते हैं कि लोग किसी के सामने हाथ न फैलाएँ,
बल्कि खुद कमाएँ और अपने परिवार को अच्छे से चलाएँ।
अगर एक इंसान को रोज़गार मिल जाता है,
तो उसका पूरा परिवार संभल जाता है।
इसी सोच के साथ ज़कात सेंटर इंडिया कोशिश कर रहा है कि
ज़कात सही लोगों तक पहुँचे और समाज मजबूत बने।
✔ हर मदद पूरी जांच और दस्तावेज़ देखने के बाद दी जाती है।
✔ ज़कात शरई उसूलों के मुताबिक़ तकसीम की जाती है।
━━━━━━━━━━━━━━
📊 7th Phase (2025-26)
📅 12 मार्च 2026
👥 7 जरूरतमंद लोगों को अपना काम शुरू करने के लिए मदद दी गई।
💰 कुल ₹5,15,000 के चेक तकसीम किए गए।
━━━━━━━━━━━━━━
🙏 हम दिल से शुक्रिया अदा करते हैं उन सभी डोनर्स का, जिनकी ज़कात से जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुँची और कई परिवारों को सहारा मिला।
✨ “ज़कात से राहत नहीं, रोज़गार की शुरुआत”
✨ “मजबूत उम्मत – ख़ुदमुख्तार उम्मत ”
🤝