26/05/2026
📌 संयुक्त प्रबंधन परिषद (JMC) की 77वीं बैठक का महत्वपूर्ण निर्णय
🔹 दिनांक 24 फरवरी 2026 को आयोजित JMC बैठक में फील्ड कार्यालयों में रेनकोट की अनुपलब्धता का मुद्दा उठाया गया।
🔹 कर्मचारियों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी विद्युत निगमों को आवश्यक निर्देश जारी करने का निर्णय लिया गया।
🔹 संबंधित निगमों के फील्ड अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि फील्ड कार्यालयों में रेनकोट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
🔹 साथ ही रेनकोट का उचित वितरण भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वर्षा ऋतु में कर्मचारियों को कार्य करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
🔹 यह आदेश राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RVPN) के सचिव, संयुक्त प्रबंधन परिषद द्वारा जारी किया गया है।
📋 प्रतिलिपि सभी JMC सदस्यों को को प्रेषित की गई:
▪️ यतेन्द्र कुमार – SSA-I, RVPN, जयपुर
▪️ बजरंग लाल नागर – MTR-I, RVPN, कोटा
▪️ रामेन्द्र कुमार शर्मा – Tech.-I, सूरतगढ़ तापीय विद्युत परियोजना
▪️ गणेश प्रसाद – Plant Attendant, कालिसिंध तापीय विद्युत परियोजना, झालावाड़
▪️ अजय सक्सेना – Electric-I, JVVNL, रामबाग जयपुर
▪️ सुरेश शर्मा – Electric-II, JVVNL, झुंझुनूं
▪️ महेन्द्र कुमार – Tech.-I, JdVVNL, चूरू
✅ कर्मचारियों की सुरक्षा, सुविधा एवं बेहतर कार्य परिस्थितियों की दिशा में एक सकारात्मक पहल।