Akhil Rajasthan Rawna Rajput Mahasabha

Akhil Rajasthan Rawna Rajput Mahasabha Registration No. 726/JAIPUR/1998-99

07/08/2026
वीरेन्द्र रावणा द्वारा निर्देशित एवं लिखित हिन्दी फ़िल्म - भैरव का भरम - का पोस्टर लॉन्च हुवा है, रहस्य से भरपूर यह फ़िल्म...
10/07/2026

वीरेन्द्र रावणा द्वारा निर्देशित एवं लिखित हिन्दी फ़िल्म - भैरव का भरम - का पोस्टर लॉन्च हुवा है, रहस्य से भरपूर यह फ़िल्म बहुत जल्द इसी Dhanroop Production यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होगी, आगे से आगे शेयर करें और इस चैनल को Subscribe 🔔 भी करावें। राजस्थान से हिन्दी फिल्मो के प्रोत्साहन का एक छोटा सा प्रयास....

🎬 Dhanroop Production (DR Production) is thrilled to announce the C...

समाज बन्धुओं,     जय श्री रावणा।राजस्थान में आगामी पंचायतराज चुनाव में ओबीसी की जनसंख्या के आधार पर भागीदारी हेतु 10 जुल...
10/07/2026

समाज बन्धुओं,
जय श्री रावणा।
राजस्थान में आगामी पंचायतराज चुनाव में ओबीसी की जनसंख्या के आधार पर भागीदारी हेतु 10 जुलाई 2026 से 23 जुलाई 2026 तक यानिकि आज से 14 दिन में ओबीसी परिवारों की जनगणना होनी है, जिसमें 19 सवालों के माध्यम से ओबीसी का आंकलन किया जायेगा और इनकी आबादी के अनुरूप ही पंचायतराज चुनाव में सीटों का निर्धारण होगा।
आपसे कोई लिखित प्रमाण पत्र या सर्टिफिकेट नहीं माँगा जायेगा, आपकी सुचना ही आपका विवरण है।
प्रगणकों का सहयोग करें और अपनी आबादी को गिनवाएं।
यह माननीय उच्चतम न्यायालय के फैसले से अलग से गणना हो रही है, भारतीय जनगणना अभियान का दूसरा फेज अलग से होगा।
- वीरेन्द्र रावणा, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल राजस्थान रावणा राजपूत महासभा


#जाति_जनगणना
#रावणा_राजपूत

17/04/2026

राष्ट्रीय जनगणना 2027 के लिए 'स्व - जनगणना' का प्रावधान एक अभिनव पहल है जो 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक है।
अधिक से अधिक अपने सामाजिक (वर्ग / जाति) और आर्थिक (अति पिछड़ेपन के लिए आय के स्त्रोत) स्थिति के वास्तविक डेटा बतावे।

जाति समाजों के इतिहास के गर्त में जायेंगे तो, इतिहासकारों ने अपनी जाति को छोड़कर किसी भी जाति को नहीं बक्षा है - वीरेन्द्...
08/04/2026

जाति समाजों के इतिहास के गर्त में जायेंगे तो, इतिहासकारों ने अपनी जाति को छोड़कर किसी भी जाति को नहीं बक्षा है - वीरेन्द्र रावणा, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल राजस्थान रावणा राजपूत महासभा

जाति समाजों के इतिहास के गर्त में जायेंगे तो, इतिहासकारों ने अपनी जाति को छोड़कर किसी भी जाति को नहीं बक्सा है - वीर.....

08/04/2026

जाति समाजों के इतिहास के गर्त में जायेंगे तो, इतिहासकारों ने अपनी जाति को छोड़कर किसी भी जाति को नहीं बक्षा है - वीरेन्द्र रावणा, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल राजस्थान रावणा राजपूत महासभा

अखिल राजस्थान रावणा राजपूत महासभा द्वारा इतिहास संशोधन को लेकर स्वाभिमान के लिए महारेली का आयोजन 12 सितम्बर 2016 को विद्...
07/04/2026

अखिल राजस्थान रावणा राजपूत महासभा द्वारा इतिहास संशोधन को लेकर स्वाभिमान के लिए महारेली का आयोजन 12 सितम्बर 2016 को विद्याधर नगर स्टेडियम में किया था, दूसरे दिन ही 6 बड़े प्रकाशन ने लिखित में माफ़ी मांगी अभी तक 20 से ज्यादा पुस्तकों में संशोधन हो चुके है... 10 से ज्यादा प्रकाशन लिखित में माफ़ी दे चुके है।

यह सब महासभा के अथक प्रयासों से और रावणा राजपूत इतिहास पर शोध से संभव हुवा है...

शिक्षित बनो, संघर्ष करो और आगे बढ़ो।

2016 से 2026 इतिहास संशोधन और आपसी समझ से पिछले 10 वर्षों से रावणा राजपूत समाज सौहार्द पूर्ण पथ पर आगे बढ़ रहा है।

मेरी व्यक्तिगत राय है कि, इतनी सामाजिक जागरूकता के बाद कोई भी राजनैतिक पार्टी या विधायक या हारा हुवा विधायक या अन्य समाज का प्रतिष्ठित व्यक्ति सार्वजनिक रूप से किसी समाज के लिए अभद्र टिप्पणी करने की हिम्मत नहीं रखता !

छोटी-मोटी ढाणीयों में बैठकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों की कोई कमी नहीं है और उन पर पोलिटिकल पार्टियों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से हवा देना - यह मात्र राजनैतिक वर्चस्व के लिए दो समाजो के बीच विवाद उत्पन्न करवा कर वोटों की राजनीती है जो सभी के समझ में आयी हुई है, बुद्धिजीवी वर्ग को आगे आकर समाजो को जागरूक करना चाहिए वर्ना टूल तो छोड़िये टूल-बॉक्स तैयार बैठे है।

सोशल मिडिया का जमाना है अनर्गल बातों के लिए एक-दूसरे को घर बैठे अपमानित करते रहे, इतिहास में घुसेंगे तो विवादों का टोकरा भरा पड़ा है इतिहासकारों ने तो किसी भी समाज को नहीं छोड़ा है स्वयं के समाज को छोड़कर... यह इतिहास गवाह है।

पुस्तकों के सन्दर्भ चाहिए तो मुझसे व्यक्तिगत 9829181562 पर कॉल कर पूछ सकते है।

🙏

- वीरेन्द्र रावणा, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल राजस्थान रावणा राजपूत महासभा

Virendra Singh Rawna speech on 12 september 16 at Vidhyadhar Stadium , Jaipur for history of Rawna Rajput

अखिल राजस्थान रावणा राजपूत महासभा ने अपनी 4 प्रमुख बड़ी मांगों को लेकर 16 अप्रैल 2023 में बिरला ऑडिटोरियम, जयपुर में राष्...
07/04/2026

अखिल राजस्थान रावणा राजपूत महासभा ने अपनी 4 प्रमुख बड़ी मांगों को लेकर 16 अप्रैल 2023 में बिरला ऑडिटोरियम, जयपुर में राष्ट्रीय स्तर का अधिवेशन किया था, जाति आधारित जनगणना को लेकर 2008 से हमारी मांग रही जो वर्तमान में राज्य सरकार और ओबीसी आयोग (राजनैतिक प्रतिनधित्व) के बीच झूल ⏳ रही है, राजस्व रिकॉर्ड में रावणा राजपूत दर्ज हो इसके लिए राज्य सरकार का आदेश प्रत्येक जिला कलक्टर को मात्र 7 दिन में जारी करवाया।
सामाजिक कार्यक्रम हो तो समाज का भी लाभ होना चाहिए.... बाकी तो समाज के मेले आये दिन न्याय मांगने के लिए लगते रहते है, यह बात अलग है कि काई बार न्याय की लड़ाई में कई लोग न्यायालय ⚖️ के चक़्कर में भी फंस ⛓️‍💥 जाते है। काई बार न्यायिक मुठभेड़ में किसी दूसरे के लिए न्याय मांगने की नौबत आ जाती है और उसे प्रथम वादी से पहले ही तत्काल 😃 न्याय 🏹 मिल जाता है।






Share your videos with friends, family, and the world

05/04/2026

Address

Hatwara Road
Jaipur
302006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akhil Rajasthan Rawna Rajput Mahasabha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Akhil Rajasthan Rawna Rajput Mahasabha:

Shortcuts

Share