07/07/2026
अभिलाषा वूमेंस वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सामाजिक सेवा के तहत निर्माण नगर स्थित नया सवेरा शेल्टर होम में बच्चों को राशन और मौसमी फल वितरित किए गए समिति के चेयरपर्सन डॉ रमा माथुर ने बताया कि संस्था बच्चों के बेहतर पोषण और देखभाल के लिए निरंतर ऐसे कार्य करती है। इस दौरान बच्चों को आटा, चावल, चीनी, दाल, तेल और आम बांटे गए कार्यक्रम में सचिव कल्पना माथुर, उपाध्यक्ष डॉ विजय लक्ष्मी माथुर, सांस्कृतिक सचिव जया कल्ला, डॉ अंटू सक्सेना, डॉ रेनू कुलश्रेष्ठ, कृष्णा, और स्वाती ने बच्चों से संवाद कर उन्हें इमानदारी से पढ़ाई करने और बेहतर भविष्य के निर्माण की सीख दी।