Kalavritt Sumahendra

Kalavritt Sumahendra Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kalavritt Sumahendra, Non-Governmental Organization (NGO), 2 Ta 8, Jawahar Nagar, Jaipur.

Dear Artist and Art lover's,.. You are cordially invited to the inauguration of  ”, a special Exhibition-cum-Sale featur...
05/09/2026

Dear Artist and Art lover's,
.. You are cordially invited to the inauguration of ”, a special Exhibition-cum-Sale featuring works by renowned Indian artists.

📅 , 5th September 2026
🕔 : 5:00 PM*
📍 , First Floor,
International Centre (RIC),
Jaipur

It would be our pleasure and honour to have you with us.

Warm regards,

Nikhat Ansari
Curator & Assistant Program Officer, RIC

Jawahar Kala Kendra - JKK
Kalavritt (A Creative Artist Fourm)
City Palace Museum, Jaipur
Rajasthan Lalit Kala Academy
PN Choyal Memorial Trust
Indian Council For Cultural Relations
Rajasthan School of Art, Jaipur (Alumni Association)

 #राजस्थान_इंटरनेशनल_सेंटर में  #भारतीय_कला_के_35_दिग्गज_चित्रकारोंकी_कृतियों_की_प्रदर्शनी•••√   राजस्थान इंटरनेशनल सेंट...
04/09/2026

#राजस्थान_इंटरनेशनल_सेंटर में #भारतीय_कला_के_35_दिग्गज_चित्रकारों
की_कृतियों_की_प्रदर्शनी

•••√ राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) अपनी पहली मंज़िल की आर्ट गैलरी में 5 से 20 सितंबर, 2026 तक #लीजेंडरी_मास्टर्स_ऑफ़_इंडियन_आर्ट नाम की एक खास प्रदर्शनी और बिक्री का आयोजन करेगा। दैनिक भास्कर के सिटी भास्कर संस्करण में आज चित्रकार #डॉ_शैल_चोयल "कृष्ण_आग के घेरे में" एवं #डॉ_सुमहेन्द्र की "बनी ठणी एवं नागरीदास - परिवार नियोजन" के चित्र भी इस प्रदर्शनी में शामिल हुए।

निखत अंसारी द्वारा तैयार की गई इस प्रदर्शनी में 35 मशहूर कलाकारों की कृतियाँ दिखाई जाएँगी। इस प्रदर्शनी में पेंटिंग, मूर्तियाँ, लिथोग्राफ, वुडकट और ड्रॉइंग शामिल होंगी, जिनमें 1950 के दशक की दुर्लभ कृतियाँ भी होंगी। 1 लाख से 30 लाख रुपये की कीमत वाली ये कलाकृतियाँ बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी और कलाकारों की मदद के लिए RIC केवल 5% कमीशन लेगा।

संदीप सुमहेन्द्र
Jawahar Kala Kendra - JKK
City Palace Museum, Jaipur
Kalavritt (A Creative Artist Fourm)
PN Choyal Memorial Trust
Rajasthan Lalit Kala Academy
Indian Council For Cultural Relations
Rajasthan School of Art, Jaipur (Alumni Association)

01/09/2026

With Anu Bhandari – I just made it onto their weekly engagement list by being one of their top engagers! 🎉

 #लेजेंडरी_मास्टर्स_ऑफ_इंडियन_आर्ट_में 1960-80 के दशक की कलाकृतियाँ प्रदर्शित होगी, जिन्हें कला प्रेमी खरीद भी सकेंगे।••...
30/08/2026

#लेजेंडरी_मास्टर्स_ऑफ_इंडियन_आर्ट_में
1960-80 के दशक की कलाकृतियाँ प्रदर्शित होगी,
जिन्हें कला प्रेमी खरीद भी सकेंगे।

•••एमएफ हुसैन से हिम्मत शाह तक की कृतियां 5 से होंगी शोकेस...!
एम एफ हुसैन, हिम्मत शाह, के. जी. सुब्रमण्यम, जोगेन चौधरी, पी.एन. चोयल और कृपाल सिंह शेखावत जैसे कलाकारों की कृतियां अगले महीने एक ही जगह देखने को मिलेंगी। मौका होगा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के फर्स्ट फ्लोर स्थित आर्ट गैलरी में 5 से 20 सितंबर तक लगने वाली 'लेजेंडरी मास्टर्स ऑफ इंडियन आर्ट' एग्जीबिशनका। खास बात यह कि यहां 1960, 1970 और 1980 के दशक की कुछ पुरानी और दुर्लभ कृतियां भी शामिल प्रदर्शित की जाएंगी।

कला प्रेमी इन्हें केवल देख ही नहीं सकेंगे, बल्कि अपनी पसंद की कृति खरीद भी सकेंगे। इस प्रदर्शनी में भारतीय कला के अलग-अलग दौर और माध्यमों की कृतियां एक साथ देखने को मिलेंगी। इसमें पेंटिंग्स के साथ मूर्तियां, लिथोग्राफ, वुडकट, ड्रॉइंग और कागज पर बनाई गई दूसरी कलाकृतियां भी शामिल होंगी।

#चार_से_छह_दशक_पुरानी_कृतियां_भी_होंगी_खास...
प्रदर्शनी में कुछ ऐसी कृतियां भी रखी जाएंगी, जो करीब चार से छह दशक पुरानी हैं। इनके जरिए दर्शक यह देख सकेंगे कि 1960 से 1980 के बीच भारतीय कला में किस तरह बदलाव आए और कलाकारों ने किस तरह नए प्रयोग किए। पुरानी और दुर्लभ होने के कारण ये कृतियां खासतौर पर कला संग्रह करने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी। प्रदर्शनी में सुहास रॉय, डॉ. सुमहेंद्र शर्मा, प्रो. देवकीनंदन शर्मा, ज्योति स्वरूप, मोहन शर्मा, धीरज चौधरी, पद्मश्री शाकिर अली, शैल चोयल, अखिलेश वर्मा, समीर ऐच, अजित सील, शब्बीर हसन काजी, प्रो. भवानी शंकर शर्मा, समदर सिंह खंगारोत, सुन्नतो मंडल और रविंद्र भारद्वाज सहित कई कलाकारों की कृतियां भी शामिल होगी।

••• पिछली प्रदर्शनी में एक महीने में बिकी थीं 8 लाख की 5 पेंटिंग्स...
आरआईसी ने इसी साल आर्ट गैलरी में प्रदर्शनी के साथ कलाकृतियों की बिक्री का मॉडल शुरू किया था। 17 अप्रैल से शुरू हुई 'रंग-ए-राजस्थान' प्रदर्शनी में पहले महीने में करीब 8 लाख रुपए की 5 पेंटिंग्स बिकीं। इनमें दीपिका हजरा, नाथूलाल वर्मा, समुदर सिंह खंगारोत, लक्षपाल सिंह राठौड़ और शैल चोयल सहित कलाकारों की कृतियां शामिल थीं। अब आरआईसी इसी मॉडल को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाते हुए देश के नामी कलाकारों की कृतियां बिक्री के लिए ला रहा है। इनमें कई दशकों पुरानी और दुर्लभ कृतियां भी शामिल होंगी।

••• प्राइवेट गैलरियों में 30-50% कमीशन, आरआईसी लेगा सिर्फ 5%...
'लेजेंडरी मास्टर्स ऑफ इंडियन आर्ट' में भी आरआईसी बिक्री पर सिर्फ 5% कमीशन लेगा। प्राइवेट आर्ट गैलरियां आमतौर पर कलाकारों से 30 से 50% तक कमीशन लेती हैं। क्यूरेटर निखत अंसारी के अनुसार, प्रदर्शनी का उद्देश्य बड़े कलाकारों की कृतियों को लोगों तक पहुंचाने के साथ जयपुर में कला खरीदने और कलेक्ट करने की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

••• 5 से 20 सितंबर तक देख सकेंगे प्रदर्शनी...'
लेजेंडरी मास्टर्स ऑफ इंडियन आर्ट' 5 से 20 सितंबर तक रोजाना सुबह 11 से शाम 7 बजे तक चलेगी। उद्घाटन 5 सितंबर को शाम 5 बजे होगा। इससे पहले शाम 4:30 बजे हाई टी रखी गई है।

संदीप सुमहेन्द्र
Jawahar Kala Kendra - JKK
City Palace Museum, Jaipur
Kalavritt (A Creative Artist Fourm)
Indian Council For Cultural Relations
Rajasthan School of Art, Jaipur (Alumni Association)
Indian Contemporary Artists Group
PN Choyal Memorial Trust
Rajasthan Lalit Kala Academy

 #रंग_संवाद : 03 : दो दृष्टियाँ ... एक संवाद … ! “उदासी और सहानुभूति - इंसानी दर्द की मूक भाषा” देखें … रंग कैसे उदासी म...
29/08/2026

#रंग_संवाद : 03 : दो दृष्टियाँ ... एक संवाद … !

“उदासी और सहानुभूति - इंसानी दर्द की मूक भाषा”
देखें … रंग कैसे उदासी में एक-दूसरे को थामते हैं ...

एक तरफ हैं “पाब्लो पिकासो” : 1881-1973
1901 से 1904 तक उनका ब्लू पीरियड, जब अपने मित्र की मृत्यु के बाद “पिकासो” ने दुनिया को नीले रंग में देखा ... बेंच पर बैठा बुजुर्ग और बच्चा, नंगे पैर, फटे
कपड़े, झुका हुआ सिर, भूख, थकान और अकेलेपन का नीला रंग जो चिल्लाता नहीं ... बस चुपचाप रोता है।

दूसरी तरफ हैं “अमृता शेर-गिल” : 1913-1941
1935 की उनकी प्रसिद्ध कृति Three Girls तीन भारतीय महिलाएँ हरी, नारंगी और गहरी लाल ओढ़नी में ... झुकी हुई नज़रें, आपस में गूंथे हुए हाथ, यहाँ भी उदासी है, पर इस उदासी में अकेलापन नहीं … एक-दूसरे को थामने की सहानुभूति है।

पिकासो की उदासी अकेली है ... बाहर की दुनिया से कटी हुई ... वही अमृता की उदासी सांझी है ... भीतर की दुनिया से जुड़ी हुई।

एक में दर्द को नीले रंग ने गहरा किया ... दूसरे में दर्द को गर्म लाल-हरे रंगों ने सहलाया ... पर दोनों ने एक ही सत्य कहा ... कि इंसानी दर्द की कोई भाषा नहीं होती ... वह केवल आँखों में पढ़ा जाता है ... हाथों की पकड़ में महसूस होता है।

रंग सीमाएँ नहीं देखते ... वे मन से मन का सेतु बनाते हैं।

कल मिलेंगे ... एक और जुगलबंदी के साथ।

AI : शब्द चित्रकार व कला समीक्षक : #दिलीप_दवे :

#रंगों_की_वैश्विक_जुगलबंदी



#कला_अविरल #रंग_संवाद

With The Royal Family of Jaipur – I just made it onto their weekly engagement list by being one of their top engagers! 🎉
25/08/2026

With The Royal Family of Jaipur – I just made it onto their weekly engagement list by being one of their top engagers! 🎉

16/08/2026
15/08/2026

#वंदे_मातरम् !
तिरंगा सिर्फ़ एक ध्वज नहीं,
यह हमारी पहचान, स्वाभिमान और राष्ट्रगौरव है।

हर दिल में तिरंगा, हर जुबां पर भारत!
भारत माता की जय !
िंद! 🇮🇳



Jawahar Kala Kendra - JKK
Kalavritt (A Creative Artist Fourm)
City Palace Museum, Jaipur
Indian Council For Cultural Relations
Rajasthan School of Art, Jaipur (Alumni Association)

 #गुरु_पूर्णिमा_पर्व“जिनसे जीवन मिला, जिनसे कला मिली, जिनसे जीवन को देखने की दृष्टि मिली,—वही मेरे पिताश्री, वही मेरे गु...
29/07/2026

#गुरु_पूर्णिमा_पर्व

“जिनसे जीवन मिला, जिनसे कला मिली,
जिनसे जीवन को देखने की दृष्टि मिली,
—वही मेरे पिताश्री, वही मेरे गुरु—"
#कलागुरु_डॉ_सुमहेन्द्र_जी
के श्रीचरणों में सादर नमन।

आपको और आपके परिवार को
#गुरु_पूर्णिमा की #हार्दिक_शुभकामनाएं

संदीप सुमहेन्द्र
🙏

Jawahar Kala Kendra - JKK
Kalavritt (A Creative Artist Fourm)
Rajasthan Lalit Kala Academy
Rajasthan School of Art, Jaipur (Alumni Association)

Address

2 Ta 8, Jawahar Nagar
Jaipur
302004

Opening Hours

Monday 9am - 7pm
Tuesday 9am - 7pm
Wednesday 9am - 7pm
Thursday 9am - 7pm
Friday 9am - 7pm
Saturday 9am - 7pm

Telephone

+919829437374

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kalavritt Sumahendra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Kalavritt Sumahendra:

Shortcuts

Share