लखेरा समाज जिला संस्था गोनेर

  • Home
  • India
  • Jaipur
  • लखेरा समाज जिला संस्था गोनेर

लखेरा समाज जिला संस्था गोनेर श्री लखेरा समाज जिला संस्था गोनेर जिला जयपुर का अधिकारी पेज
श्री गोपाल भगवान मंदिर ट्रस्ट गोनेर जिला जयपुर

लखेरा समाज जिला संस्था गोनेर  जिला जयपुर द्वारा सामूहिक गोठ स्नेह मिलन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोज...
18/09/2024

लखेरा समाज जिला संस्था गोनेर जिला जयपुर द्वारा सामूहिक गोठ स्नेह मिलन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गोपाल भगवान के सानिध्य में हुए आयोजन में भारतवर्ष से समाज के करीब 1500 समाज बंधुओ ने शिरकत की। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता समाजसेवी एवं पधारे हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया एवं सत्र 2023 24 में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रमका शुभारंभ चाणकुशला माता एवं गोपाल भगवान की आरतीके साथ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीमच मध्य प्रदेश से पधारे समाजसेवी विश्व अशोक कुमार जी बागड़ी एवं वरिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष राज सिंह जी सोनीपत, मुख्य संरक्षक नाथू लाल जी निवाई, संरक्षक राजेंद्र जी चौहान डाबड़ी, महामंत्री जगदीश प्रसाद जी गंजखेड़ली, कोषाध्यक्ष रामफल जी चौहान , राजस्थान लखेरा महासभा के अध्यक्ष नंदकिशोर जी भाटी , लखेरा सेवा समिति महानगर जयपुर के अध्यक्ष रामावतार जी जोबनेर , ओएसडी मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार प्रेमचंद जी बैर वाले एवं अन्य समाज बंधुओ का ढोल नगाड़ा एवं राजस्थानी पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
संस्था एवं ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष वाल्मीकि महिला को गोपाल भगवान मंदिर ट्रस्ट गोनेर द्वारा गोपाल रत्न देखकर एवं शोल ओड़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अशोक बागड़ी नीमच को सर्वोच्च भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नंदकिशोर जी भाटी जोबनेर वालों को लखेरा रत्न से सम्मानित किया गया। राज सिंह जी सोनीपत प्रकाश चंद जी बैरवाले को लखेरा पद्म भूषण, नाथूलाल जी निवाई जगदीश प्रसाद जी गंजखेड़ली भंवर जी सांगानेर प्रेमचंद जी सोलंकी बैर वाले रामावतार जी भाटी को लखेरा शिरोमणि , बाबूलाल जी तूंगा , मदन लाल जी डिग्गी , रामजीलाल जी डी सी एम , गोपाल जी कलवाड़ा को लखेरा पद्म विभूषण , दिव्यांश लश्कर को लखेरा गौरव, एवं बुद्धि प्रकाश जी (बबलू जी) चंदलाई, प्रकाशचंद जी भीलवाड़ा, अमरचंद जी कोटा, हनुमान जी नहरी का नाका, भरत कुमार की बावड़ी, टीकम जी नरैना, राधा मोहन जी बस्सी , रमेश चंद्र कलवाड़ा को पद्मश्री देकर एवं शोल ओड़ाकर सम्मानित किया गया। अन्य समाजसेवी जोपूरे तन मन धन एवं स्वेच्छा से समाज सेवा के लिए अग्रणी रहते हैं उन्हें सर्वोच्च समाज सेवा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिन छात्र-छात्राओं ने सत्र 2023-24 की परीक्षाओं में 80% या उसे दिन अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण किया है उन्हें समाज द्वारा दुपट्टा ओड़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लखेरा लक्ष्य का समाज सेवा संस्था महानगर का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिला सांसद गोविंदगढ़ द्वारा जयपुर जिला महिला मंडल की घोषणा भी की गई, जिसमें समाज सेवा कार्य के लिए अग्रिम रहने वाली महिलाओं का दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि अशोक कुमार जी बागड़ी नीमच , जिला संस्था गोनेर अध्यक्ष रामबाबू जी परिहार मालवीय नगर, गोठ समिति अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश जी (बबलू जी) चंदलाई, राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह जी सोनीपत, राजस्थान महासभा अध्यक्ष नन्द किशोर जी जोबनेर, राष्ट्रीय महामंत्री जगदीश प्रकाश जी गंज खेरली ने समाज को संबोधित किया एवं समाज के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
तत्पश्चात सभी समाज बंधुओ ने राजस्थानी थाल दाल बाटी चूरमा की प्रसादी ग्रहण की।
समापनपुरजिला संस्था गोनेर अध्यक्ष रामबाबू जी परिहार, महामंत्री अशोक जी सांगानेर, भागचन्द जी ( बबलू जी) सांगानेर ने मुख्य अतिथि को गोपाल भगवान का स्मृति चित्र प्रदान किया। एवं सफल आयोजन के लिए पधारे हुए सभी समाज बंधुओ का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

01/09/2024

श्री लखेरा समाज जिला संस्था गोनेर जयपुर के अध्यक्ष श्री रामबाबू जी परिहार (मालवीय नगर) आगामी सामूहिक गोठ स्नेह मिलन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्र सम्मान समारोह के लिए भारतवर्ष के समस्त समाज बंधुओ को वर्चुअल आमंत्रित करते हुए।

जिला संस्था द्वारा सामूहिक गोठ स्नेह मिलन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्र सम्मान समारोह सोमवार 16 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। जिसमें पधारे हुए अतिथियों का स्वागत एवं समाज को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने हेतु प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री अशोक कुमार जी बागड़ी ( नीमच) है एवं राष्ट्रीय महासभा, प्रदेश महासभा एवं अन्य संस्थाओं से पधारे हुए संरक्षक, अध्यक्ष, महामंत्री एवं समस्त पदाधिकारी एवं समाज के भामाशाह एवं समाजसेवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
समस्त कार्यक्रम सुरभि सदन, पिंजरापोल गौशाला, टोंक रोड, सांगानेर, जयपुर पर आयोजित होंगे।

निवेदक: समस्त कार्यकारिणी- मंदिर ट्रस्ट एवं जिला संस्था गोनेर जयपुर 🙏🏻

श्री लखेरा समाज जिला संस्था, गोनेर, जिला जयपुर द्वारा सामूहिक गोठ स्नेह मिलन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समा...
30/08/2024

श्री लखेरा समाज जिला संस्था, गोनेर, जिला जयपुर द्वारा सामूहिक गोठ स्नेह मिलन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह सोमवार 16 सितंबर 2024 को सुरभि सदन, पिंजरापोल गौशाला, प्रतापनगर, जयपुर में मनाया जाएगा।

Address

Shree Gopal Bhagwan Mandir, Mandir Road, Goner
Jaipur
302029

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when लखेरा समाज जिला संस्था गोनेर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share