06/05/2026
आज हमारे रावणा राजपूत समाज और रामगढ़ (जैसलमेर) के लिए अत्यधिक गर्व की बात है। श्री धीरेन्द्र सिंह जी भाटी की सुपुत्री निशा कँवर भाटी ने MBBS की डिग्री प्राप्त कर यह प्रमाणित कर दिया है कि कठिन परिश्रम और एकाग्रता से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। डॉ. निशा के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारी हार्दिक शुभकामनाएं हैं। हमें उम्मीद है कि आप मानवता की सेवा में एक नया मानक स्थापित करेंगी। #रावणाराजपूत