19/05/2026
सर्व ब्राह्मण महासभा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा ईएच सीसी हॉस्पिटल में आयोजित हेल्थ टॉक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता, विभिन्न बीमारियों से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली पर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
डॉ. समीर शर्मा जी एवं डॉ. एस.के. जोशी जी के नेतृत्व में चिकित्सा प्रकोष्ठ पूरे राजस्थान में चिकित्सकों की एक सशक्त टीम तैयार कर समाज सेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस प्रेरणादायक आयोजन के लिए आप दोनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस अवसर पर डॉ. सजीव शर्मा जी, डॉ. राजीव भार्गव जी एवं डॉ. के.के. शर्मा जी ने भी अपने विचार साझा कर कार्यक्रम को विशेष रूप से ज्ञानवर्धक बनाया।