09/08/2026
श्री दादू पंचतीर्थ धाम भव्य यात्रा का आगमन श्री दादू द्वारा खिजुरिया धाम में हुआ।
पूज्य श्री रामू जी महाराज के सानिध्य में यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। संध्या आरती एवं श्री गुरु महाराज के मनमोहक श्रृंगार झांकी के दर्शन कर सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हुए। 🌺
श्री दादू महासभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने महाराज श्री का माला पहनाकर एवं दादू वाणी पुस्तक भेंट कर स्वागत किया। पूज्य श्री रामू जी महाराज ने सभी यात्रियों को आश्रम का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।
सत्यराम दादूराम